धनतेरस सोना-चांदी खरीदने का मुहूर्त Dhanteras 2022 Shubh Muhurat  

धनतेरस खरीददारी शुभ मुहूर्त Dhanteras Kharidari Shubh Muhurat

Dhanteras 2022 Shubh Muhurat

Dhanteras 2022 Shubh Muhurat  शास्त्रों में धनतेरस का खास महत्व है. ऐसी मान्यता है की धनतेरस के दिन लक्ष्मी गणेश पूजन से घर में सुख समृद्धि आती है. इस दिन धन के देवता कुबेर की पूजा भी की जाती है. इस साल धनतेरस का त्योहार 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा. धनतेरस के दिन सोने, चांदी के सिक्के, आभूषण और शुद्ध धातु से बने बर्तनों की खरीदारी करने पर माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में सुख समृद्धि आती है. आज हम आपको धनतेरस 2022 सोना-चाँदी या अन्य चीजों की खरीददारी करने के सबसे शुभ और खास मुहूर्त, शुभ संयोग और धनतेरस पूजा विधि के बारे में बताएँगे.

धनतेरस तिथि व मुहूर्त 2022 Dhanteras Shubh muhurat 2022 

  1. साल 2022 में धनतेरस का पर्व 23 अक्टूबर रविवार को मनाया जायेगा|
  2. धनतेरस पूजा मुहूर्त – 23 अक्टूबर 5:44 मिनट से 06:05 मिनट तक|
  3. प्रदोष काल पूजा मुहूर्त – सायंकाल 05:39 मिनट से रात्रि 08:14 मिनट तक|
  4. वृषभ काल पूजा मुहूर्त सायंकाल 06:51 मिनट से 08:47 मिनट तक|
  5. त्रयोदशी तिथि प्रारंभ होगी 22 अक्टूबर सायंकाल 06:02 मिनट पर|
  6. त्रयोदशी तिथि समाप्त होगी 23 अक्टूबर सायंकाल 06:03 मिनट पर|

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का शुभ समय Dhanteras Gold Silver Buying Time

ज्योतिष अनुसार धनतेरस के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग में सोने-चांदी की चीजों को खरीदना काफी शुभ होता है. मान्यता है की सर्वार्थ सिद्धि योग में सभी सिद्धियों का वास है इसीलिए इसे सबसे बड़ा मुहूर्त माना जाता है इस साल 23 अक्टूबर को धनतेरस के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6:31 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 2:34 मिनट पर समाप्त होगा. इस मुहूर्त में राहुकाल का कोई असर नहीं पड़ता है क्योंकि राहुकाल का असर केवल यात्रा पर पड़ता है. ऐसे में इस शुभ मुहूर्त में धनतेरस की खरीददारी करना बहुत ही शुभ रहेगा.

धनतेरस शुभ संयोग 2022 Dhanteras Shubh Yog 2022

ज्योतिषाचार्यो के अनुसार 27 साल बाद इस साल धनतेरस का मान दो दिन तक रहेगा। त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 22 अक्टूबर को शाम 6:02 बजे होगी और समापन 23 अक्टूबर को शाम 6:03 मिनट पर होगा। ऐसे में पहले दिन की रात और दूसरे दिन दिनभर खरीदारी की जा सकती है। उदया तिथि के मान के अनुसार 23 अक्टूबर को धनतेरस मनाई जाएगी।

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

धनतेरस पूजा विधि Dhanteras pujan vidhi

Dhanteras 2022 धनतेरस पूजा के लिए सबसे पहले मंदिर में एक चौकी के ऊपर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं। अब माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और धनवंतरी जी की प्रतिमा चौकी पर स्थापित करें। पूजास्थल पर दीपक जला लें। इसके बाद आपने जो कुछ भी नया सामान खरीदा है उसपर मौली बांध लें। फिर शुद्धिकरण के लिए थोड़ा सा जल छिड़क लें। अब सबसे पहले माता पृथ्वी, भगवान गणेश, माता गौरी, कलश और भगवान धनवंतरी जी को प्रणाम करें। इसके बाद सामान में अक्षत छिड़कें। अब सभी पूजा सामग्री से भगवान की विधिवत पूजा कर नैवेद्य अर्पित करे. पूजन के बाद सामान और बर्तनों पर स्वास्तिक का चिह्न बना लें। अंत में 108 बार ‘ओम महा लक्ष्मी नम:’ मंत्र का जाप करें।

error: