धनतेरस की रात के उपाय Dhanteras 2022 Dhanprapti Upay

धनतेरस दिए का महाउपाय Dhanteras 2022 Date Shubh Muhurat

Dhanteras 2022 Dhanprapti Upay

Dhanteras 2022 Dhanprapti Upay पंचांग के अनुसार धनतेरस का पर्व कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है की इसी दिन समुद्र मंथन के समय भगवान धनवंतरी जी हाथ में अमृत कलश और आयुर्वेद लेकर प्रकट हुए थे। इस दिन धन के देवता और लक्ष्मी जी के खजांची कहे जाने वाले भगवान कुबेर जी की पूजा भी जाती है. मान्यता है की धनतेरस के दिन खरीदी गयी कोई भी चीज 13 गुना फलदायी होती है इस साल धनतेरस पर दो दिन के संयोग के साथ ही कई शुभ योगो का निर्माण हो रहा है. आज हम आपको ज्योतिष अनुसार धनतेरस शुभ मुहूर्त, शुभ योग और धनतेरस की रात किये जाने वाले कुछ ऐसे उपाय बताएँगे जो देवी लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने वाले माने जाते है.

धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त Dhanteras Worship Date time Shubh Muhurat 2022

  1. साल 2022 में धनतेरस का पर्व 22 और 23 अक्टूबर को मनाया जायेगा|
  2. 22 अक्टूबर पूजा मुहूर्त – शाम 07:01 मिनट से रात 08:17 मिनट तक रहेगा।
  3. 22 अक्टूबर पूजा का मुहूर्त – शाम 07:01 मिनट से रात 08:17 मिनट तक
  4. 23 अक्टूबर पूजा मुहूर्त – शाम 5:44 मिनट से शाम 06:05 मिनट तक|
  5. 23 अक्टूबर प्रदोष काल पूजा मुहूर्त – सायंकाल 05:39 मिनट से रात्रि 08:14 मिनट तक|
  6. 23 अक्टूबर वृषभ काल पूजा मुहूर्त सायंकाल 06:51 मिनट से 08:47 मिनट तक|
  7. त्रयोदशी तिथि प्रारंभ होगी 22 अक्टूबर सायंकाल 06:02 मिनट पर|
  8. त्रयोदशी तिथि समाप्त होगी 23 अक्टूबर सायंकाल 06:03 मिनट पर|

धनतेरस शुभ योग 2022 Dhanteras Shubh Yog 2022

ज्योतिष अनुसार इस साल धनतेरस पर लगभग 27 साल बाद ऐसा सुखद संयोग बना है कि इस बार धनतेरस एक नहीं बल्कि 2 दिन मनाई जाएगी. इसकी शुरुआत 22 अक्टूबर की शाम 6:02 बजे से होगी और समापन 23 अक्टूबर को शाम 6:03 मिनट पर हो जाएगा. ऐसे में आप धनतेरस के पहले दिन रात में और दूसरे दिन दिनभर खरीदारी कर सकेंगे. धनतेरस 22 अक्तूबर को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र, ब्रह्म योग और इंद्र योग रहेगा वही 23 अक्टूबर को सर्वार्थ सिद्धि, अमृत और त्रिपुष्कर योग रहेगा. ये दोनों हो दिन खरीददारी के लिए शुभ है.

धनतेरस की रात के उपाय Diwali Dhanteras Puja Vidhi Upay

  1. धनतेरस के दिन लक्ष्मी गणेश धन्वन्तरि और कुबेर पूजन के साथ ही यमदेव की पूजा का विधान है. सालभर में ये एक ऐसा दिन है जिस दिन यमराज की पूजा की जाती है।

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

  1. यम पूजन के लिए सरसो का तेल डालकर चार बत्तियां वाला आटे का एक चौमुखी दीपक तैयार करे. दीपक को रोली, फूल, चावल, गुड़, नैवेद्य अर्पित करे. श्रद्धा से यमराज को नमन करते हुए प्रार्थना करें कि वे आपके परिवार पर अपनी कृपा बनाये रखे. इस दीपक को घर के मुख्य द्वार पर दक्षिण दिशा की ओर रख दे धनतेरस पर किया यह उपाय बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है.
  2. पूजा के शुभ मुहूर्त में धनतेरस की रात घर में 13 दीपक जलना शुभ होता है.
error: