धनतेरस 2021 शुभ योग में जरूर खरीदे ये 5 चीजें Dhanteras 2021 Date Time

धनतेरस तिथि व मुहूर्त 2021 Dhanteras Puja Vidhi

पंचांग के अनुसार कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस मनाया जाता है इसे धन त्रयोदशी व धन्वंतरि जंयती भी कहते है। इस दिन से ही पांच दिवसीय दिवाली के त्योहार की शुरुआत हो जाती है।मान्यता अनुसार आज ही के दिन धन्वंतरि जी अमृत कलश के साथ सागर मंथन से उत्पन्न हुए थे इसीलिए इस दिन नए बर्तन व अन्य सामान खरीदने की परंपरा है. इस साल धनतेरस पर 677 साल बाद गुरु पुष्य और त्रिपुष्कर योग बना हुआ है इसी योग में की गयी खरीदारी बहुत ही शुभ होती है. आज हम आपको साल 2021 धनतेरस से पहले घर लायो जाने वाली कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएँगे जो आपके सुख सौभाग्य और धन धान्य में कई गुना अधिक वृद्धि कर सकती है.

धनतेरस तिथि व मुहूर्त 2021 dhanteras date muhurat 2021 

  1. साल 2021 में धनतेरस का पर्व 2 नवंबर मंगलवार के दिन मनाया जाएगा|
  2. धनतेरस पूजा का शुभ मुर्हुत होगा- 2 नवंबर सायंकाल 06:17 मिनट से रात्रि 08:11 मिनट तक|
  3. प्रदोष काल पूजा मुहूर्त – सायंकाल 05:35 मिनट से रात्रि 08:11 मिनट तक|
  4. वृषभ काल पूजा मुहूर्त सायंकाल 06:17 मिनट से रात्रि 08:12 मिनट तक|
  5. त्रयोदशी तिथि प्रारंभ होगी 2 नवंबर प्रातःकाल 11:31 मिनट पर|
  6. त्रयोदशी तिथि समाप्त होगी 3 नवंबर प्रातःकाल 09:02 मिनट पर|

धनतेरस पूजन विधि Dhanteras pujan vidhi

इस बार धनतेरस के दिन बन रहे शुभ योगो में की गयी पूजा अर्चना बहुत ही लाभकारी होगी धनतेरस के दिन संध्याकाल में की गयी पूजा बहुत ही शुभ मानी जाती है. प्रदोषकाल में पूजास्थल पर उत्तर दिशा में भगवान कुबेर और धन्वन्तरि जी की प्रतिमा स्थापित कर उनकी विधिवत पूजा करे. साथ ही माता लक्ष्मी और भगवान श्रीगणेश जी की पूजा करे. पूजा में भगवान कुबेर को सफेद मिठाई और धनवंतरि जी को पीली मिठाई का भोग लगाए और सभी पूजन सामग्री अर्पित करते हुए आरती कर ले. धनतेरस के दिन यमदेव के नाम से एक दीपक निकालने की भी परंपरा है| आज के दिन यमदीपदान से अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता.

धनतेरस पर क्या खरीदे Dhanteras Ke Din Kya Khareede 

  1. साल भर आपके घर में धन का अभाव ना हो इसके आपको इन खास योगो में कुछ चीजे खरीदकर लानी चाहिए धनतेरस के दिन धन-धान्य और समृद्धि के लिए चांदी खरीदना बहुत शुभ माना जाता है. इस दिन चांदी की कोई छोटी सी वस्तु अपनी सामर्थ्यनुसार खरीदकर दीपावली के दिन माँ लक्ष्मी को अर्पित करे.
  2. इससे धन संबंधी समस्याएं दूर होती है.
  3. गोमती चक्र, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गोमती चक्र को बहुत पवित्र माना जाता है। धनतेरस पर गोमती चक्र घर लाकर इसे सिद्ध कर पूजास्थल पर रखने से धन-समृद्धि, सुख वैभव प्राप्त होता है।
  4. साबुत धनिया धन का प्रतीक होता है. यदि धनतेरस के शुभ दिन पर आप साबुत धनिये के बीज खरीदकर घर लाकर लक्ष्मी पूजन के समय इन्हे पूजास्थल में रखकर इनकी पूजा करते है तो इससे आपके धन धान्य में वृद्धि होती है.
  5. धनतेरस के दिन कौड़िया खरीदना भी बहुत शुभ होता है पूजा करने के दौरान कौड़िया मां लक्ष्मी के चरणों में रखें। इससे आपके घर में कभी भी धन की कोई कमीं नही होगी।
  6. हत्था जोड़ी साक्षात चामुंडा देवी का प्रतिरूप माना जाता है। अगर आप धनतेरस के दिन हत्था जोड़ी खरीदकर घर लाकर इसे सिद्ध करने के बाद पूजास्थल पर रखते है तो इससे आपको कार्यो में सफलता की प्राप्ति होती है.
error: