8 अक्टूबर 2022 चंद्रग्रहण Chandragrahan 2022 Date Time

चंद्रग्रहण कहाँ कहाँ दिखाई देगा Lunar Eclipse 2022

Chandragrahan 2022 Date Time

Chandragrahan 2022 Date Time ज्योतिष अनुसार साल 2022 में 08 नवंबर मंगलवार को साल का आखिरी ग्रहण देखने को मिलेगा। यह ग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण  होगा। 15 दिनों के अंतराल पर यह दूसरा ग्रहण होगा. भारत में इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा जिसके कारण ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा। यह ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगेगा.  आज हम आपको साल के आखिरी चंद्रग्रहण की तिथि, ग्रहण लगने का समय, सूतक काल का समय, ग्रहण कहाँ दिखाई देगा और ग्रहण की कुल अवधि क्या होगी इस बारे में बताएँगे.

चंद्रग्रहण कब और कितने बजे लगेगा Chandragrahan Date Time 2022

  1. साल 2022 का दूसरा व अंतिम चन्द्रग्रहण 8 नवंबर मंगलवार को कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन लगेगा.
  2. भारतीय समय अनुसार ग्रहण 8 नवंबर की शाम 5:32 से शुरू होकर शाम 6:18 मिनट पर समाप्त हो जाएगा.
  3. ग्रहण के दौरान 1 घंटा 9 मिनट का समय बेहद खास होगा इस दौरान अपने इष्ट देवी देवता का ध्यान और लगातार मंत्रो का जाप करते रहे तानी ग्रहण के नकारात्मक प्रभावों से बचा जा सके.

चंद्रग्रहण सूतक काल का समय Chandragrahan Sutak kaal Time

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले और चंद्रग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले प्रारम्भ होता है. 8 नवंबर को लगने वाले चंद्रग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने के 9 घंटे पहले यानि प्रातःकाल 09:21 मिनट से शुरू हो जायेगा और ग्रहण समाप्त होने पर सायंकाल 06:18 मिनट पर समाप्त होगा.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

चंद्रग्रहण कहाँ कहाँ दिखाई देगा Chandragrahan Kahan Kahan Dikhega

8 नवंबर को लगने वाला यह साल का आखिरी चंद्रग्रहण भारत में कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची, गुवाहाटी में दिखाई देगा. इसके अलावा ग्रहण अन्य देशो में एशियाई द्वीपों, दक्षिण/ पूर्वी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी व दक्षिण अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और हिंद महासागर में दिखाई देगा.

error: