चैत्र नवरात्रि शुभ मुहूर्त 2023 Navratri Shubh Muhurat 2023
Chaitra Navratri पंचांग के अनुसार इस साल चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च तक चलेंगी 31 मार्च दशमी तिथि को नवरात्रि व्रत का पारण किया जायेगा. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस बार की चैत्र नवरात्रि में काफी शुभ संयोग बन रहे हैं। इन योगों में कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि विधान से पूजा करने पर भक्तों को दोगुना फलों की प्राप्ति होगी। चैत्र नवरात्रो से भारतीय नवसंवत्सर की शुरुआत भी होगी। आइये जानते है साल 2023 चैत्र नवरात्रों में बनने वाले दुर्लभ योग, कलश स्थापना शुभ मुहूर्त और इन शुभ योगो में सुख समृद्धि पाने के लिए घर लाई जाने वाली ये विशेष चीजे क्या है|
चैत्र नवरात्रि शुभ मुहूर्त 2023 Chaitra Navratri 2023 Muhurat
- साल 2023 में चैत्र नवरात्रि का पर्व 22 मार्च बुधवार से शुरू होकर 30 मार्च तक चलेगा|
- प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ – 21 मार्च रात्रि 10:52 मिनट|
- प्रतिपदा तिथि समाप्त – 22 मार्च रात्रि 08:20 मिनट|
- कलश स्थापना शुभ मुहूर्त होगा – 22 मार्च प्रातःकाल 06:21 मिनट से प्रातःकाल 07:43 मिनट तक|
- अष्टमी तिथि होगी – 29 मार्च को|
- नवमी व्रत और रामनवमी होगी – 30 मार्च को|
- चैत्र नवरात्रि का पारण 31 मार्च दशमी तिथि को किया जायेगा|
लाभ-उन्नति मुहूर्त में होगी कलश स्थापना Kalash Sthapana Muhurat 2023
पंचांग के अनुसार इस साल चैत्र नवरात्रि में कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त प्रातःकाल 06:21 मिनट से प्रातःकाल 07:43 मिनट तक का रहेगा इसके अलावा इस दिन सुबह 06:23 मिनट से सुबह 07:55 मिनट तक का समय लाभ-उन्नति मुहूर्त का है. जो लक्ष्य स्थापना के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है.
इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.
चैत्र नवरात्री शुभ संयोग 2023 Chaitra Navratri Mahasanyog 2023
साल 2023 में चैत्र नवरात्रि 22 मार्च बुधवार से आरंभ हो रहे हैं। इस बार नवरात्रो में माँ दुर्गा नौका पर सवार होकर आएँगी और साथ ही इस साल नवरात्रो में किसी भी तिथि का क्षय न होने के कारण नवरात्री पूरे 9 दिनों की होंगी. इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत शुक्ल योग में होगी. 22 मार्च को शुक्ल योग प्रात:काल से लेकर सुबह 9:18 मिनट तक है. उसके बाद से ब्रह्म योग फिर इंद्र योग प्रारंभ हो जाएगा. इस तरह से चैत्र नवरात्रि के पहले दिन 3 शुभ योग शुक्ल, ब्रह्म और इंद्र योग का संयोग रहेगा.
घर लाये कोई 1 चीज Navratri Puja Vidhi Upay
शास्त्रों के अनुसार इस बार नवरात्रि के दौरान बन रहे इन शुभ योगो के चलते माँ दुर्गा की पूजा से मनोकामना पूर्ति के योगबनेंगे. ज्योतिष अनुसार यदि शुभ मुहूर्त और शुभ संयोग में माँ की आराधना के साथ ही नवरात्रो में कुछ विशेष चीजे घर लाकर जैसे – कमल पर विराजमान माँ की तस्वीर, चांदी के सिक्के पर बानी माँ लक्ष्मी की प्रतिमा, मोर पंख, सोलह श्रृंगार का सामान, केले या तुलसी का पौधा, शंखपुष्पी की जड़, लाल रंग का त्रिकोणीय पताका या मौली लाकर मौली के धागे में नौ गांठें लगाकर मातारानी को अर्पित करने से माता रानी की कृपा हमेशा आप पर बनी रहती है और घर में सुख समृद्धि आती है.