चैत्र नवरात्रि 2023 इस बार नौका पर सवार आएंगी माँ दुर्गा Chaitra Navratri 2023

चैत्र नवरात्रि उपाय Chaitra Navratri Puja Vidhi  

Chaitra Navratri 2023Chaitra Navratri 2023 सनातन धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। साल में आने वाली चैत्र और शारदीय नवरात्रि मुख्य रूप से मनाई जाती हैं। इन नौ दिनों के दौरान मां दुर्गा के अलग-अलग नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। देवी दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए ये नौ दिन सर्वश्रेष्ठ माने गए हैं। नवरात्रि की पूजा में शुभ मुहूर्त का जितना महत्व है, उतना ही महत्व माँ की सवारी का भी होता है. आइये जानते हैं चैत्र नवरात्रि 2023 तिथि, कलश स्थापना शुभ मुहूर्त, इस साल माता रानी किस वाहन पर सवार होकर आएंगी और विदाई किस पर होगी। साथ ही जानते हैं नवरात्रो में माँ को चढ़ाई जाने वाली कुछ विशेष चीजे क्या है.

चैत्र नवरात्रि शुभ मुहूर्त 2023 Chaitra Navratri 2023 Muhurat

  1. साल 2023 में चैत्र नवरात्रि का पर्व 22 मार्च बुधवार से शुरू होकर 30 मार्च तक चलेगा|
  2. प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ – 21 मार्च रात्रि 10:52 मिनट|
  3. प्रतिपदा तिथि समाप्त – 22 मार्च रात्रि 08:20 मिनट|
  4. कलश स्थापना शुभ मुहूर्त होगा – 22 मार्च प्रातःकाल 06:21 मिनट से प्रातःकाल 07:43 मिनट तक|
  5. चैत्र नवरात्रि का पारण 31 मार्च को दशमी के दिन होगा|

इस बार क्या है माता का वाहन Chaitra Navratri 2023

शास्त्रों के अनुसार वैसे तो मां दुर्गा सिंह की सवारी करती हैं, लेकिन नवरात्रि के पावन दिनों में मां की सवारी नवरात्रि प्रारंभ होने वाले दिन पर निर्भर होती है। इस साल चैत्र नवरात्रि 22 मार्च बुधवार से शुरू हो रही है। जब बुधवार से नवरात्रि शुरू होती है तो माता का आगमन नाव पर होता है। मान्यता है की माँ जब नाव पर सवार होकर आती हैं तो वे अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं.

किस पर होगी विदाई Chaitra Navratri 2023

जिस तरह नवरात्रि के प्रारंभ होने वाले दिन पर माँ के आगमन की सवारी निर्भर करती है। ठीक वैसे ही वह जिस दिन विदा होती हैं, उस दिन के आधार पर उनके प्रस्थान की सवारी तय होती है। इस बार 31 मार्च, दिन शुक्रवार को दशमी है। इस दिन माता प्रस्थान करेंगी। जब भी शुक्रवार को नवरात्रि समाप्त होती है, तो मां की वापसी हाथी पर होती है जो अधिक बरसात को ओर संकेत करता है। ऐसे में इस बार माँ दुर्गा की विदाई हाथी पर होगी.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

माँ दुर्गा को चढ़ाये ये खास चीजे Chaitra Navratri 2023

  1. नवरात्र के दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि विधान से पूजा करने के साथ कुछ उपाय भी किये जाते है. नवरात्रि के 9 दिनों में माँ को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास चीजे चढ़ानी चाहिए.
  2. नवरात्रि केदौरान पूजा में हर कोई मां को प्रसन्न करने के लिए चुनरी और लाल, सफेद या पीले रंग के फूल तो चढ़ाते ही है लेकिन पौराणिक कथाओ के अनुसार नवरात्रि में मा दुर्गा को शमी पत्र चढ़ाना बहुत ही शुभ माना जाता है इससे मां दुर्गा जल्द प्रसन्न हो जाती है।
  3. मान्यता है की भगवान श्री राम ने लंका विजय के लिए मां दुर्गा की नौ दिनों तक कठोर पूजा कर उन्हें शमी पत्र भी चढ़ाया था। इस कारण मां दुर्गा को शमी चढ़ाना लाभकारी माना जाता है।
  4. इसके अलावा नवरात्रो के दौरान देवी की पूजा में हमेशा लाल चंदन और रोली का प्रयोग करना चाहिए.
  5. नवरात्रि पूजन सामग्री में अक्षत को प्रमुख सामग्री में से एक माना जाता है. नवरात्र पूजन में अक्षत के प्रयोग में यह सावधानी बरतनी चाहिए कि चावल के दाने टूटे नहीं होने चाहिए.
error: