चैत्र मास भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन Chaitra Maas 2022 Niyam

क्यों है चैत्र का महीना खास Chaitra maas ke niyam

Chaitra Maas 2022 NiyamChaitra Maas 2022 Niyam चैत्र हिंदू पंचांग का पहला महीना होता है. चैत्र मास का प्रारम्भ होली से होता है धार्मिक दृष्टि से यह महीना बेहद ख़ास माना जाता है. चैत्र मास की पूर्णिमा चित्रा नक्षत्र में होती है जिस कारण इस मास मास नाम चैत्र पड़ा. मान्यता है कि सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा ने चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से ही सृष्टि की रचना आरंभ की थी और वहीं सतयुग की शुरुआत भी चैत्र माह से मानी गयी है. इस साल चैत्र मास की शुरुआत 19 मार्च से हो चुकी है यह महीना 17 अप्रैल तक रहेगा। धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के कारण ही इस मास के कुछ नियम बताये गए है जिनका पालन करना चाहिए तो आइये जानते है इस मास में किन चीजों का सेवन वर्जित बताया गया है.

क्यों है चैत्र का महीना खास Chaitra Maas 2022

माना जाता है इस मास से सर्दियां समाप्त हो जाती है और गर्मी के मौसम की शुरुआत होती है. इस समय प्रकर्ति में पर्यावरण में काफी हरियाली रहती है और तरह-तरह के फूल खिलते हैं. चैत्र मास में मां दुर्गा की 9 दिनों तक विशेष पूजा की जाती है जिसे चैत्र नवरात्रि कहते है. आइये जानते है चैत्र मास में किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए.

गुड और मिश्री Chaitra Maas 2022

चैत्र माह में कई प्रमुख व्रत और त्योहार पड़ते हैं जिस दौरान नमक का सेवन नहीं किया जाता। ऐसे में लोग ज्यादातर मीठी चीजों का सेवन करते हैं। गुड़ और मिश्री में अत्यधिक मिठास होती है ये दोनों ही चीजे व्यक्ति के लिए समस्याएं पैदा कर सकता है। इसलिए सेहत की दृस्टि से इन दो चीजों के अलावा मीठी चीजों से परहेज करना चाहिए।

खट्टे फलो का सेवन Chaitra Maas 2022

मान्यता है कि चैत्र के महीने में मीठी चीजों के अलावा खट्टे फलों से भी परहेज करना चाहिए. इस महीने में गर्मी आने से साथ ही सर्दिया जाती है है। ऐसे में कम और संतुलित भोजन खाना ही स्वास्थ्य की दृष्टि से उत्तम माना जाता है.

अधिक तीखा भोजन Chaitra Maas 2022

चैत्र के महीने में बहुत अधिक तीखा, चटपटा, बासी और मसालेदार भोजन भी नहीं करना चाहिए. इस मास में इन चीजों का सेवन आपके लिए कई समस्याएं उत्पन्न कर सकता है इसीलिए इस मास में अत्यधिक मसालेदार भोजन से बचे..

इन चीजों का करें सेवन Chaitra Maas 2022

Chaitra Maas 2022 Niyam  चैत्र माह में शीतला माता और नीम की पूजा की जाती है। इस दौरान प्रसाद रूप में भी नीम की पत्तियां खाई जाती हैं। इसके अलावा मौसम बदलने के कारण व्यक्ति को स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है ऐसे में नीम के पत्तो का सेवन शरीर को स्वास्थ्य बनाए रखता है। शीतला माता आरोग्य प्रदान करती है ऐसे में इस माह शीतला माता की पूजा करना और नीम की पत्तियों का सेवन लाभकारी होता है।

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

चैत्र मास में जरूर करे ये काम Chaitra Maas 2022

  1. धार्मिक मान्यता है की चैत्र के महीने में सूर्य उपासना करना बहुत ही लाभकारी होता है. इस मास में नियमितरूप से किस गयी सूर्य पूजा से सभी कष्ट दूर होते है.
  2. इस माह में भगवान विष्णु जी की पूजा करना भी शुभ होता है. मान्यता है की इस मास में भगवान विष्णु के मछली रूप की पूजा करनी चाहिए इससे माँ लक्ष्मी जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
  3. चैत्र मास में दुर्गा पूजा करना काफी शुभ होता है इस मास में आने वाली नवरात्री काफी फलदायी साबित होती है.
error: