Chaitra Amavasya 2019 Date Time Amavasya Puja Upay अमावस्या पूजा विधि

अमावस्या पर करे ये 5 महाउपाय Amavasya puja Worship Tips 2019

Chaitra Amavasya 2019 Chaitra Amavasya 2019- शास्त्रों व प्राचीन मान्यताओं के अनुसार यदि कोई अमावस्या शुक्रवार के दिन पड़े तो इसे अद्भुद महायोग माना जाता है यही महायोग साल 2019 के चैत्र माह में 5 अप्रैल शुक्रवार को पड़ने जा रही अमावस्या पर बनने जा रहा है शुक्रवार को माँ लक्ष्मी जी का प्रिय दिन माना गया है जिस कारण यदि इस अमावस्या पर कुछ ख़ास और चमत्कारिक उपाय किये जाय तो माँ लक्ष्मी अवश्य ही प्रसन्न होती है और व्यक्ति को मनचाहा वरदान देती है तो चलिए जानते है शुक्रवार को अमावस्या के दिन वो कौन से शुभ कार्य है जिन्हें करके माँ लक्ष्मी को प्रसन्ना किया जा सकता है.

पीपल की पूजा करें Amavasya Date Time Muhurt

शास्त्रों की माने तो ऐसी मान्यता है की अमावस्या तिथि पर यदि पीपल के वृक्ष की पूजा जाय तो ये बेहद शुभ होता है भागवत गीता में श्रीकृष्ण ने पीपल के पेड़ को खुद का ही स्वरूप बताया है। जिस कारण इस पेड़ की पूजा करने का विधान है कहा जाता है की जो भी व्यक्ति अमावस्या के दिन प्रातः काल जल्दी उठकर स्नान आदि के बाद पीपल के वृक्ष की पूजा व जल में दूध और काले तिल मिलाकर इसपर चढ़ाता है और साथ ही सभी पूजन सामग्री चढाने के बाद पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाकर इसकी परिक्रमा करता है तो माँ लक्ष्मी जी जल्द ही प्रसन्ना होती है और मनचाहा वरदान व्यक्ति को प्राप्त होता है.

शिवजी को खीर चढ़ाये Amavasya Dates 2019

चंद्रमा की 16 वीं कला को अमावस्या के नाम से जाना जाता है मान्यता है की इस दिन चंद्रमा की यह कला जल में प्रविष्ट हो जाती है। जिस कारण इस दिन चंद्रमा का औषधियों में वास होता है। शास्त्रों में ऐसी मान्यता है की यदि अमावस्या तिथि पर भगवान शिव की पूजा कर शिवलिंग पर जल चढ़ाकर उन्हें  बिल्व पत्र अर्पित किये जाय और इसके बाद शिव के सम्मुख दीपक जलाकर पूरी श्रद्धा से ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप कर खीर का भोग लगाया जाय तो अमावस्या पर इस कार्य को करने से व्यक्ति को भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

गरीबों को दान करें Amavasya Tithi Puja Vidhi

मान्यता है विशेषकर अमावस्या तिथि पर दान करना बहुत ही शुभ होता है. इस दिन किये गए दान का विशेष महत्व होता है। शुक्रवार का दिन माँ लक्ष्मी जी को अति प्रिय होता है यदि शुक्रवारी अमावस्या के दिन पर किसी जरूरतमंद को ठंडे पानी के लिए मटका, छाता व अन्य चीजों का दान किया जाय तो इस महाउपाय कोकरने पर माँ लक्ष्मी जल्द ही प्रसन्ना होती हैऔर व्यक्ति को सुख समृद्धि प्रदान करती है.

किसी पवित्र नदी में स्नान करें Amavasya Do These Things Astrology

किसी भी अमावस्या तिथि के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने की परंपरा बहुत ही पुरानी है। यदि संभव हो सके तो अमावस्या तिथि पर किसी नदी में स्नान जरूर करे और स्नान के बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को अपनी श्रद्धा अनुसार कुछ दान भी अवस्य करे शुक्रवारी अमावस्या पर किया ये उपाय व्यक्ति को जीवन में धन धान्य की कभी कमी नहीं होने देता और माँ लक्ष्मी की कृपा उस व्यक्ति पर हमेशा बानी रहती है.

राशिअनुसार जाने साल 2018 का भविष्यफल

विष्णु भगवान की पूजा Amavasya Puja Muhurt 2019

शुक्रवार के दिन अमावस्या तिथि पर यदि घर के मंदिर में विष्णुजी के साथ ही महालक्ष्मी जी की पूजा कर भगवान विष्णु जी का दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर अभिषेक किया जाय तो ऐसा करने पर माँ लक्ष्मी जल्द ही प्रसन्ना होती है और आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती है. इस तरह अमावस्या पर इन खास कार्यो को करने पर माँ लक्ष्मी जी व अन्य देवी देवताओं की कृपा प्राप्त की जा सकती है क्योकि मनोकामना पूर्ती के लिए अमावस्या तिथि सबसे उत्तम मानी गयी है.

error: