भाद्रपद पिठोरी अमावस्या 2021 Bhadrapada Amavasya Date Time 2021 

भाद्रपद भाद्रपद पिठोरी 2021 सुख समृद्धि उपाय Hariyali Amavasya Upay 2021

भाद्रपद पिठोरी अमावस्या 2021 भाद्रपद पिठोरी अमावस्या 2021 – शास्त्रों में अमावस्या तिथि का बहुत महत्व माना गया है भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को भाद्रपद और पिठोरी अमावस्या भी कहते हैं। पंचांग अनुसार इस बार भाद्रपद अमावस्या 6 और 7 सितम्बर दो दिन रहेगी शास्त्रों के अनुसार इस दिन मां दुर्गा की पूजा का विशेष महत्व है साथ ही इस दिन स्नान दान और पितृ तर्पण करने की परपरा है यह तिथि कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए भी उत्तम बताई गयी है। आज हम आपको साल 2021 भाद्रपद अमावस्या तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, और इस दिन किये जाने वाले आसान उपायों के बारे में बताएँगे।

भाद्रपद अमावस्या शुभ मुहूर्त 2021 Bhadrapad Amavasya 2021 Date

  1. साल 2021 में भाद्रपद अमावस्या का व्रत 6 सितम्बर सोमवार को रखा जाएगा|
  2. अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी – 6 सितम्बर प्रातःकाल 07:38 मिनट पर|
  3. अमावस्या तिथि समाप्त होगी- 7 सितम्बर प्रातःकाल 06:21 मिनट पर|

अमावस्या पूजा विधि Amavasya Pooja Vidhi

अमावस्या के दिन प्रातःकाल उठकर किसी नदी, जलाशय या घर पर गंगाजल मिले जल से स्नान कर सूर्य देव को अर्घ्य दे और पितरों की आत्म शांति के लिए बहते जल में तिल प्रवाहित करें फिर इसके बाद ब्राह्मण को दान-दक्षिणा दें। अमावस्या तिथि   सोमवार और मंगलवार को रहेगी तो ऐसे में भगवन शिव और हनुमान जी की पूजा कर उन्हें उनकी प्रिय चीजे अर्पित करे. शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसो के तेल का दीपक जलाये और पीपल की सात परिक्रमा लगाएं। यह तिथि शनिदेव की तिथि भी मानी गयी है इसलिए आज के दिन शनिदेव की पूजा कर उन्हें उनकी प्रिय चीजे अर्पित करे. इस दिन महिलाओ को व्रत रखकर देवी दुर्गा की पूजा करनी चाहिए इससे उन्हें संतान की दीर्घायु का वरदान मिलता है.

भाद्रपद पिठोरी अमावस्या उपाय Bhadrapada Amavasya Upay

  1. सोमवार को अमावस्या होने से इस दिन शिवजी का विशेष रूप से पंचामृत और फिर जल से अभिषेक करे और फिर उन्हें चंदन से तिलक कर बिल्व पत्र, धतूरा और काले तिल चढ़ाएं।
  2. मंगलवार को भी अमावस्या तिथि होने से इस दिन हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान मंदिर में भगवान का चोला चढ़ाये।
  3. अमावस्या तिथि पर पितरों के लिए धूप-ध्यान करना चाहिए।
  4. इस दिन गौमाता को हरी घास खिलाये।
  5. जरूरतमंद लोगों को भोजन कराये अमावस्या के दिन किये इन उपायों से जीवन में शुभ फल प्राप्त होते है.
error: