अजा एकादशी 2022 जरूर करे ये 5 काम Bhadrapad Aja Ekadashi Vrat Vidhi  

अजा एकादशी शुभ मुहूर्त 2022 Aja Ekadashi Puja Muhurat 2022

Bhadrapad Aja Ekadashi Bhadrapad Aja Ekadashi हिन्दू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अजा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस साल अजा एकादशी व्रत 22 और 23 अगस्त दो दिन रखा जाएगा। इस दिन भी भगवान विष्णु जी की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यता अनुसार अजा एकादशी का व्रत करने से जातक को अश्वमेघ यज्ञ करने से ज्यादा पुण्य प्राप्त होता है। ज्योतिष अनुसार अजा एकादशी के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जातकों के जीवन में आर्थिक संपन्नता आती है। आज हम आपको साल 2022 भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अजा एकादशी व्रत तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन किये जाने वाले विशेष उपाय या कार्यो के बारे में बताएँगे.

अजा एकादशी व्रत शुभ मुहूर्त 2022 Aja Ekadashi Date time 2022

  1. साल 2022 में अजा एकादशी 22 और 23 अगस्त को है|
  2. एकादशी तिथि प्रारम्भ – 22, अगस्त प्रातःकाल 03:35 मिनट पर |
  3. एकादशी तिथि समाप्त – 23, अगस्त प्रातःकाल 06:06 मिनट पर |
  4. 22 तारीख को गृहस्थ जीवन वाले लोग और 23 तारीख को वैष्णव लोग व्रत रखेंगे|
  5. 22 अगस्त व्रत रखने वालो के लिए पारण का समय होगा – 23 अगस्त दोपहर 01:34 मिनट से 04:02 मिनट तक|
  6. 23 अगस्त व्रत रखने वालो के लिए पारण का समय होगा – 24 अगस्त प्रातःकाल 06:09 मिनट से 08:30 मिनट तक|

अजा एकादशी पूजा विधि Aja Ekadashi Puja Vidhi

Bhadrapad Aja Ekadashi शास्त्रों के अनुसार एकादशी व्रत की शुरुआत दशमी की रात्रि से होती है। व्रती को दशमी तिथि की रात्रि में सात्विक भोजन ग्रहण कर अगले दिन एकादशी की सुबह स्नान के बाद व्रत का संकल्प लेना चाहिए. इसके बाद पूजास्थल पर विष्णु प्रतिमा स्थापित कर धूप-दीप जलाये और उन्हें फल-फूल, पंचामृत व तुलसी दल अर्पित करें. विष्णु मंत्र व विष्णु सहस्त्रनाम का जप करें. इसके बाद व्रत कथा पढ़े और आरती करे. पारण मुहूर्त में व्रत का पारण कर व्रत सम्पन्न करना चाहिए.

एकादशी के दिन क्या करे ekadashi ke din kya kare

  1. शास्त्रों में पीपल के पेड़ में देवताओं का निवास माना गया है। ऐसे में भगवान विष्णु को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए एकादशी पर पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं।
  2. अजा एकादशी के दिन प्रातः जल्दी उठकर घर की साफ सफाई कर भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करें।
  3. ज्योतिष अनुसार एकादशी के दिन शाम को घर के ईशान कोण में दीपक जलाना चाहिए। इससे भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी जी का भी आशीर्वाद मिलता है।

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

  1. भाद्रपद अजा एकादशी के दिन भगवान विष्णु का दक्षिणवर्ती शंख में गाय का दूध डालकर अभिषेक करना शुभ होता है.
  2. एकादशी के दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए।
error: