बसंत पंचमी कब है 2026 में Basant Panchami Shubh Muhurat 2026

बसंत पंचमी पूजा विधि Basant Panchami Puja Date 2026

Basant Panchami Shubh Muhurat 2026Basant Panchami Shubh Muhurat 2026 बसंत पंचमी माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाई जाती है. यह दिन ज्ञान, कला, संगीत, और बुद्धि की देवी माँ सरस्वती को समर्पित है, इस दिन से वसंत ऋतु की शुरुआत होती है. इसीलिए ये मान्यता है की इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण कर माँ सरस्वती की पूजा करने से जीवन में सुख समृद्धि आती है. आइये जानते है साल 2026 में बसंत पंचमी का पर्व किस दिन मनाया जायेगा, सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त, और इस दिन क्या करे क्या ना करे|

बसंत पंचमी तिथि व शुभ मुहूर्त 2026 Basant Panchami Kab Hai 2026

  1. साल 2026 में बसंत पंचमी का पर्व 23 जनवरी शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा|
  2. पञ्चमी तिथि प्रारम्भ – 23 जनवरी प्रातःकाल 02:28 मिनट |
  3. पञ्चमी तिथि समाप्त – 24 जनवरी प्रातःकाल 01:46 मिनट |
  4. सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त – प्रातःकाल 07:13 मिनट से दोपहर 12:33 मिनट तक|

बसंत पंचमी पूजा विधि Basant Panchami Saraswati Puja Vidhi 2026

शास्त्रों के अनुसार बसंत पंचमी के दिन प्रातःकाल स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर मां सरस्वती की प्रतिमा पूजास्थल पर स्थापित करे. अब प्रतिमा को पीले वस्त्र, रोली, चंदन, अक्षत, हल्दी, केसर, पीले या सफेद रंग के पुष्प और धूप-दीप अर्पित करें. माँ सरस्वती को आज के दिन पीले चावल, पीली मिठाई या खीर का भोग लगाना चाहिए. माँ सरस्वती को ज्ञान के देवी माना जाता है इस दिन पूजा के स्थान पर वाद्य यंत्र और किताबे रखकर सरस्वती वंदना का पाठ करना चाहिए.

बसंत पंचमी क्या करे क्या ना करे Basant Panchami Niyam

  1. शास्त्रों की माने तो बसंत पंचमी अबूझ मुहूर्त होता है इस दिन बिना मुहूर्त देखे शुभ कार्य किये जा सकते है|
  2. इस दिन माँ सरस्वती की पूजा कर उन्हें पीले फूल, मोर पंख अर्पित करना चाहिए|
  3. इस दिन शिक्षा से जुडी चीजे दान करना शुभ होता है|
  4. आज के दिन मां सरस्वती को मीठे पीले चावल का भोग लगाया जाता है।
  5. इस दिन पीले वस्त्र धारण करने चाहिए|
  6. बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करने के बाद ही कुछ ग्रहण करना चाहिए।
  7. इस दिन प्याज, लहसुन का सेवन ना करे केवल सात्विक भोजन ही ग्रहण करे|
  8. बसंत पंचमी के दिन घर में सरस्वती मां की प्रतिमा लानी चाहिए|
  9. इस दिन पेड़-पौधों की कटाई नहीं करनी चाहिए|
  10. इस दिन बाल नाखून नहीं काटने चाहिए|
error: