सर्वपितृ अमावस्या कब है 2021 Ashwin Pitru Amavasya Date Time 2021 

आश्विन अमावस्या 2021 सुख समृद्धि उपाय Amavasya Upay 2021

Ashwin Pitru Amavasya Date Time 2021 Ashwin Pitru Amavasya Date Time 2021 – पितृ पक्ष में आने वाली अमावस्या को सर्वपितृ अमावस्या, पितृ विसर्जन अमावस्या, बड़मावस या मोक्ष अमावस्या भी कहते है पितृ पक्ष में सर्वपितृ अमावस्या की तिथि बहुत ही विशेष मानी गयी है. यह श्राद्ध पक्ष की आखिरी तिथि होती है। पंचांग के अनुसार आश्विन माह की इस अमावस्या तिथि को उन पितरो का श्राद्ध व तर्पण किया जाता है जिनकी मृत्यु की तिथि ज्ञात नहीं होती है मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पितरों की विदाई होती है इसीलिए उनके निमित्त इस तिथि में किये गए उपाय से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। आज हम आपको साल 2021 सर्वपितृ अमावस्या की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और इस दिन किये जाने वाले उपायों के बारे में बताएँगे.

आश्विन सर्वपितृ अमावस्या शुभ मुहूर्त 2021 Ashwin Amavasya 2021 Date

  1. साल 2021 में सर्वपितृ अमावस्या 6 अक्टूबर बुधवार को है|
  2. अमावस्या तिथि प्रारम्भ होगी – 5 अक्टूबर सायंकाल 07:04 मिनट पर|
  3. अमावस्या तिथि समाप्त होगी- 6 अक्टूबर सायंकाल 04:34 मिनट पर|

सर्वपितृ अमावस्या विधि Ashwin Amavasya Pooja Vidhi

Ashwin Pitru Amavasya Date Time 2021 — सर्वपितृ अमावस्या के दिन पितरों को विदा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए. यह तिथि मोक्ष दिलाने वाली होती है क्योंकि अमावस्या तिथि मोक्ष प्रदान करने वाले भगवान विष्णु जी की पूजा का दिन है।  इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर सूर्य को जल अर्पित करें. घर में पितरों के निमित सात्विक भोजन बनाकर उनके निमित धूप-ध्यान कर उन्हें भोग लगाए और तर्पण करे. बनाये हुए खाने में से पहले गाय, कुत्ता, और कौवे के लिए खाना अलग से निकाल ले. इसके बाद ब्राह्मणों को घर में बैठाकर भोजन कराये. भोजन कराने के बाद पितरो के निमित्त दान करे. शाम के समय सरसों के तेल का दीपक घर की दक्षिण दिशा और पीपल वृक्ष के नीचे जलाकर पिरातो को नमन कर उनका आशीर्वाद ले.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2021.

सर्वपितृ अमावस्या उपाय- Ashwin Amavasya upay

  1. सर्व पितृ अमावस्या के दिन घर में सात्विक भोजन बनाये और इसमें से पहले भोजन कौवे, गाय और कुत्तों को अर्पित करे. पितृ पक्ष में पितरदेव भोजन को आते हैं और कौए को यम का दूत माना जाता है। इसीलिए इन सभी केलिए भोजन जरूर निकाले.
  2. सर्वपितृ अमास्या के दिन पितरों के तर्पण के दौरान जौ के आटे, तिल और चावल से बने पिंड अर्पण करना चाहिए।
  3. अमावस्या के दिन ब्राह्राणों को भोजन कराकर दान-दक्षिणा देनी चाहिए.
  4. पितृ पक्ष अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर पितरों के निमित्त पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से पितृ प्रसन्न होते है.
  5. सर्वपितृ अमावस्या के दिन काली चीटियों को शक्कर मिला हुआ आटा खिलाने से आपके सभी कष्ट दूर होते है.
  6. मान्यता है कि जो भी व्यक्ति श्रद्धा और विश्वास के साथ पितृ विसर्जन अमावस्या पर इन उपायों को करते हुए अपने पितरों को विदा करता है पितृ देव के आशीर्वाद से उसके घर-परिवार में खुशियां हमेशा बनी रहती है
  7. जिन पितरो की तिथि याद ना हो तो सर्वपित्र अमावस्या के दिन उनका श्राद्ध व तरपान करे इससे पितरो की आत्मा को शांति मिलती है
error: