आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2021 Ashadha Gupt Navratri 2021 Date Time Muhurat

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कब है 2021 Gupt Navratri 2021 Kab Hai

Ashadha Gupt Navratri 2021 Date Time MuhuratAshadha Gupt Navratri 2021 Date Time Muhurat- शास्त्रों के अनुसार पूरे सालभर में चार बार नवरात्रि का पर्व आता है जिसमे से 2 प्रचलित और 2 गुप्त नवरात्रि होती है. देवी दुर्गा शक्ति का प्रतीक है और माँ के भक्तो के लिए देवी दुर्गा के नौ दिवसीय साधना का महापर्व बहुत खास होता है आषाढ़ माह में कई बड़े व्रत त्यौहार मनाये जाते है जिनमे से एक है आषाढ़ी गुप्त नवरात्रि| इस दौरान तांत्रिक सिद्धियों को प्राप्त करने के लिए देवी मां की आराधना की जाती है।आज इस वीडियो में हम आपको आषाढ़ मास माने वाली गुप्त नवरात्रि की शुभ तिथियां, कलश स्थापना शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मनोकामना पूर्ति माहउपाय और इस दिन माता रानी को प्रसन्न करने के लिए किन बातो का विशेष ध्यान रखना चाहिए इस बारे में बताएँगे.

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि शुभ मुहूर्त 2021 Gupt Navratri Dates 2021

  1. साल 2021 में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 11 जुलाई रविवार से शुरू होंगी|
  2. घटस्थापना का शुभ मुहूर्त होगा – 11 जुलाई सुबह 05:31 मिनट से 07:47 मिनट तक|
  3. घटस्थापना का अभिजीत मुहूर्त होगा – 11 जुलाई प्रातः 11:59 मिनट से 12:54 मिनट तक|
  4. प्रतिपदा तिथि आरभ होगी – 10 जुलाई सुबह 06:46 मिनट पर |
  5. प्रतिपदा तिथि समाप्त होगी – 11 जुलाई प्रातः 07:47 मिनट पर |
  6. 17 जुलाई को अष्टमी और 18 जुलाई को नवमी मनाई जाएगी|

गुप्त नवरात्रि पूजा विधि Gupt Navratri Pooja Vidhi

Ashadha Gupt Navratri 2021 Date Time Muhurat गुप्त नवरात्र के दौरान 10 महाविद्या, तंत्र साधना और महाकाल की पूजा की जाती है. मान्यताओं के अनुसार गुप्त नवरात्रि में की गयी पूजा को गोपनीय रखा जाता है नवरात्रि के पहले दिन स्नान आदि से निवृत होकर 9 दिनों तक व्रत का संकल्प लेकर शुभ मुहूर्त में कलश की स्थापना करे यदि आप कलश स्थापना करते है तो सुबह शाम देवी मंत्र जाप, चालीसा या सप्तशती का पाठ करे. देवी मां को दोनों वेला के समय लौंग, सिंदूर, केसर, कपूर और बताशे का भोग लगाएं, गुप्त नवरात्रो के दौरान मां को लाल रंग के फूल चढ़ाना सर्वोत्तम माना जाता है नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक अपना खान पान और आहार सात्विक रखें. इसके साथ अष्टमी या नवमी पर कन्या पूजन कर व्रत संपन्न करे गुप्त नवरात्री में गुप्त रूप से की गयी देवी की आराधना जल्द ही फलीभूत होती है और व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी करती है।

गुप्त नवरात्रि नियम  Gupt Navratri Niyam

  1. शास्त्रों के अनुसार गुप्त नवरात्रि विशेष इच्छा पूर्ति तथा सिद्धि प्राप्त करने के लिए रखे जाते है. इसीलिए इस दौरान कुछ बातो का ख़ास ख्याल रखना चाहिए
  2. गुप्त नवरात्रि पर ज्यादा प्रचार प्रसार ना करते हुए अपनी साधना और पूजा को गोपनीय रखना चाहिए.
  3. अगर आप गुप्त नवरात्रि में कलश स्थापना कर रहे है तो दोनों वेला अर्थात सुबह शाम देवी माँ के मंत्र जाप,चालीसा व सप्तशती का पाठ जरूर करे.
  4. मां की आराधना में उनका पसंदीदा लाल फूल जरूर चढ़ाये लेकिन ध्यान रखे की मां को आक, मदार, दूब और तुलसी न चढ़ाएं.
  5. गुप्त नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक सात्विक आहार ही ग्रहण करे.
  6. गुप्त नवरात्रि में आधी रात को मां दुर्गा की पूजा की जाती हैं।

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2021.

  1. गुप्त नवरात्रि में आधी रात को मां दुर्गा की पूजा की जाती हैं।
  2. नवरात्रि के दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ करते समय शुद्धता का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
  3. दुर्गा सप्तशती का पाठ करते समय उच्चारण स्पष्ट होना चाहिए।
  4. नवरात्रि के दौरान पूर्ण रूप से ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करना चाहिए.
  5. गुप्त नवरात्रि के दौरान बाल, दाढ़ी मूछ और नाखून नहीं काटने चाहिए।
  6. इन दिनों घर पर आये किसी भी व्यक्ति या जरूरतमंद को खाली नहीं लौटना चाहिए
error: