आषाढ़ पूर्णिमा सही तारीख 2025 Ashadh Purnima 2025

पूर्णिमा पूजा विधि Purnima Puja Vidhi 2025

Ashadh Purnima 2025Ashadh Purnima 2025 शास्त्रों के अनुसार आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है, जो गुरु-शिष्य परंपरा का प्रतीक है। इस दिन गुरुओं की पूजा की जाती है। आषाढ़ पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान दान के कार्य भी बेहद शुभ माने गए हैं. आइये जानते है साल 2025 में आषाढ़ पूर्णिमा या गुरु पूर्णिमा कब है, पूजा व स्नान-दान का सही समय, पूजा विधि और इस दिन किये जाने वाले खास कार्य या उपाय क्या है|

आषाढ़ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2025 Ashadh Purnima 2025 Date

  1. साल 2025 में आषाढ़ गुरु पूर्णिमा व्रत 10 जुलाई गुरुवार को रखा जाएगा|
  2. पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – 10, जुलाई प्रातःकाल 01:36 मिनट|
  3. पूर्णिमा तिथि समाप्त – 11, जुलाई प्रातःकाल 02:06 मिनट|
  4. चंद्रोदय का समय – सायंकाल 07:20 मिनट|
  5. पूजा का शुभ मुहूर्त – प्रात:काल 11:59 मिनट से दोपहर 12:54 मिनट|
  6. स्नान-दान का समय – प्रात:काल 04:10 मिनट से प्रात:काल 04:50 मिनट|

आषाढ़ गुरु पूर्णिमा विधि Ashadh Purnima Pooja Vidhi

आषाढ़ गुरु पूर्णिमा के दिन प्रात: स्नान कर भगवन विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करे. भगवन को तिलक कर फल फूल, धूप-दीप, नैवेद्य अर्पित करे. इसके बाद सत्यनारायण व्रत कथा सुननी चाहिए. माँ लक्ष्मी और भगवान विष्णु जी के मंत्रो का जाप कर आरती करे रात्रि में चन्द्रमा को अर्घ्य देकर व्रत संपन्न करे. गुरु पूर्णिमा के दिन गुरुजनो के सेवा कर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए.

आषाढ़ पूर्णिमा करना ना भूलें ये काम Ashadh Purnima Upay

  1. पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी पूजा करें।
  2. इस दिन अपने गुरुजनो का आशीर्वाद ले.
  3. इस दिन गरीबों और ब्राह्मणों को भोजन कराएं और अपनी क्षमतानुसार दान दक्षिणा देनी चाहिए.
  4. आषाढ़ पूर्णिमा पर पूजा, स्नान-दान, और पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाना चाहिए.
  5. इस दिन रात्रि में चंद्रदेव को अर्घ्य देना शुभ माना जाता है
  6. इस दिन भगवान विष्णु जी को तुलसी डालकर भोग अर्पित करना चाहिए.
error: