अक्षय तृतीया के दिन क्या दान करे Akshaya Tritiya 2025 Shubh Muhurat  

अक्षय तृतीया खरीददारी का शुभ मुहूर्त Akshaya Tritiya Muhurat Time

Akshaya Tritiya 2025 Shubh Muhurat   वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाती है. इसे आखा तीज भी कहते है. इस दिन भगवन विष्णु और माँ लक्ष्मी की पूजा की जाती है. शास्त्रों में अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त माना गया है। जिस दौरान कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है. अक्षय तृतीया के दिन खरीददारी और दान पुण्य करने से अक्षय और अनंत फल की प्राप्ति होती है. आइये जानते है साल 2025 में अक्षय तृतीया कब है, खरीददारी के शुभ मुहूर्त और इस दिन किन चीजों का दान करना शुभ होता है|

अक्षय तृतीया तिथि शुभ मुहूर्त 2025 Akshaya Tritiya Muhurat 2025

  1. साल 2025 में अक्षय तृतीया का पर्व 30 अप्रैल बुधवार को मनाया जाएगा|
  2. तृतीया तिथि प्रारंभ – 29 अप्रैल सायंकाल 05:31 मिनट पर|
  3. तृतीया तिथि समाप्त – 30 अप्रैल दोपहर 02:12 मिनट पर|
  4. पूजा का मुहूर्त- 30 अप्रैल प्रातःकाल 05:41 मिनट से दोपहर 12:18 मिनट तक|
  5. सोना खरीदने का सबसे शुभ मुहूर्त – सुबह 05:41 मिनट से दोपहर 02:12 मिनट तक|
  6. आइये जानते है इस दिन किन चीजो का दान बेहद शुभ होता है|

सफ़ेद चीजों का दान Akshaya Tritiya Daan

शास्त्रों के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन सफेद चीजों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन दूध, दही, नमक, शक्कर, खीर, शंख का दान कर करना चाहिए इससे शुभ फलों की प्राप्ति तो होती ही है, साथ ही जातक की कुंडली में चंद्रमा की स्थित भी मजबूत होती है।

जौ का दान Akshaya Tritiya Daan

शास्त्रों में जौ को सोने के जैसा शुद्ध माना जाता है। इसीलिए पूजा में हवन के दौरान जौ का इस्तेमाल किया जाता है. मान्यता है की अक्षय तृतीया के दिन जरुरतमंदों को जौ का दान करने से सोने का दान करने के बराबर का पुण्य और धन में वृद्धि होती है।

जल-पात्र का दान Akshaya Tritiya Daan

शास्त्रों के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन जल पात्र का दान करना सबसे शुभ माना जाता है. इस दिन पानी से भरा गिलास, घड़ा, कलश आदि जरूरतमंद लोगों को दान करना चाहिए. आज के दिन जलपात्र का दान करने से व्यक्ति को उसके जीवन में अपार सुख – समृद्धि प्राप्त होती है.

पीली चीजों का दान Akshaya Tritiya Daan

अक्षय तृतीया के दिन जरूरतमंद लोगों को गुड़, घी, पीले फल या वस्त्र का दान करना शुभ होता है. ऐसा करने से देवी अन्नपूर्णा और भगवान विष्णु की कृपा आप पर सदा बनी रहती है.

अन्नदान Akshaya Tritiya Daan

भविष्य पुराण के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन मां अन्नपूर्णा का जन्म हुआ था। ऐसे में इस शुभ दिन अन्न दान का विशेष महत्व होता है। ज्योतिष अनुसार अक्षय तृतीया को अन्न दान करने से घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती और मां अन्नपूर्णा का आर्शीवाद बना रहता है।

error: