धनतेरस 7 चीजों का मिलना होता है शुभ Dhanteras Gift for Good Luck

दीवाली धनतेरस शुभ संकेत Dhanteras Shubh Sanket Astrology tips

Dhanteras Gift for Good Luck

Dhanteras Gift for Good Luck पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस बार धनतेरस 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसे धन त्रयोदशी या फिर धन्वंतरि जयंती के रूप में भी जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के दिन जितना अधिक महत्व सोने-चांदी के सिक्के, आभूषण, धातु से बने बर्तन या अन्य चीजें खरीदने का महत्व है उतना ही अधिक महत्व धनतेरस के दिन उपहार में मिली कुछ ख़ास चीजों का भी है आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताएँगे जो धनतेरस के दिन अगर मिल जाय तो आपके जीवन में सुख समृद्धि के साथ ही साल भर आपको माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

पीतल से निर्मित वस्तु

पीतल भगवान धन्वन्तरी जी की प्रिय धातु है. धनतेरस के दिन पीतल से बनी चीजें खरीदना बेहद ही शुभ माना जाता है. इस दिन पीतल धातु की पूजा करने से धन-संपत्ति में वृद्धि होती है। लेकिन वही अगर धनतेरस के दिन कोई आपको उपहार में पीतल से निर्मित वास्तु देता है तो यह और भी अधिक शुभ माना जाता है मान्यता है की इससे आपको सालभर शुभ फलो की प्राप्ति होती है.

मिटटी से निर्मित दीये

शास्त्रों के अनुसार दीपावली और धनतेरस के दिन घर के सभी कोनो को दियो से सजाया जाता है. इस दिन दीये खरीदने का खास महत्व है। लेकिन वही ऐसी भी मान्यता है कि प्रकाश और सकारात्मकता का प्रतीक दीपक अगर आपको कोई उपहार में दे तो इससे आपके जीवन में खुशहाली आती है और मां लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है।

अनाज

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अनाज का दान करना बहुत ही पुण्यकारी होता है मान्यता है की यदि धनतेरस के दिन कोई आपको अनाज का दान करता है तो इससे आपके घर में अन्न के भंडार कभी खाली नहीं होते. धनतेरस के शुभ दिन पर अनाज का मिलना बहुत ही शुभ होता है.

कपड़े

शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के दिन किसी को कपड़े देना और उपहार में मिले कपडे बेहद शुभ माने जाते है मान्यता है की धनतेरस के दिन वस्त्र खासकर लाल रंग के वस्त्र मिलने से माँ लक्ष्मी और भगवान कुबेर का आशीर्वाद प्राप्त होता है और धन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता.

सोने चांदी के सिक्के या आभूषण

पौराणिक कथाओ के अनुसार धनतेरस के दिन देवताओं के वैद्य भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था। इस दिन सोना-चांदी के सिक्के या आभूषण खरीदना जितना शुभ होता है उतना ही शुभ आज के इस खास दिन पर मिले सोने चांदी के सिक्के या आभूषणों का भी होता है कहते है की अगर कोई धनतेरस पर आपको सोना चांदी की चीजें उपहार में देता है तो इससे आपकी इन चीजों में 13 गुना अधिक वृद्धि होती है.

मिठाई 

दिवाली हो या धनतेरस इस खास त्यौहार पर अपनों को मिठाई भेजने की परंपरा बेहद प्राचीन है मान्यता है की इससे रिश्तो में मिठास बनी रहती है कहा जाता है की धनतेरस के इस खास दिन पर यदि आपको उपहार में मिठाई मिले तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

शगुन में रूपये

Dhanteras Gift शगुन में रुपए मिलना बेहद शुभ माना जाता है. कहते है की शगुन में मिले रूपये जीवन में हमेशा सुख समृद्धि लाते है मान्यता है की यदि धनतेरस के दिन अगर कोई आपको उपहार में रूपये या सिक्का दे जाए, तो यह आपके लिए शुभ संकेत होता है. इसके अलावा धनतेरस पर रास्ते में गिरा हुआ पैसा मिलना भी शुभ माना जाता है.

error: