हाथो की मेहँदी का रंग गहरा करने के टिप्स Dark colour mehendi tips

हाथो की मेहँदी को गाढ़ा रचाने के टिप्स

हाथो की मेहँदी को गाढ़ा रचाने के टिप्स upcharnuskheहर लड़की अपने शादी के दिन बहुत खास लगना चाहती है| इसलिए वो अपने कपड़ो और मेकअप का बहुत ध्यान रखती है| इसी तरह शादी जैसे मोके पर मेहँदी के बिना भी दुल्हन का श्रृंगार अधूरा होता है मेहँदी का रंग गहरा चढ़ना भी यहाँ शुभ माना जाता है हर दुल्हन की इच्छा होती है की उसकी मेहँदी का रंग सबसे डार्क चढ़े शादी के रस्मो पर सिर्फ दुल्हन ही नहीं उसकी सहेलियां भी मेहँदी लगाना पसंद करती है|

मेहँदी लगाना हमारे यहाँ शगुन माना जाता है मेहँदी सिर्फ सुन्दरता  बढ़ाने के लिए ही नहीं  बल्कि इसे  उत्सवों में लगाना बहुत पवित्र और शुभ माना जाता है|

हाथो की मेहँदी का रंग गहरा करने के लिए अपनाए ये घरेलू उपाय

मेहँदी को रात भर लगे रहने दे-

कोशिश करें कि मेहंदी रात भर 7-8 घंटे के लिए लगी रहे। अगर मुमकिन है तो इसे 12 घंटों तक के लिए लगाएं रखें मेहँदी को अच्छे से सूखने दे ऐसा करने से मेहंदी का रंग गहरा उतर कर आता है।

नींबू और चीनी का इस्तेमाल-

नींबू और चीनी के इस्तेमाल का सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि इसकी मदद से मेहंदी आपकी हथेली पर तब तक चिपकी रहती है जब तक आप उसे रखना चाहते हैं। इससे मेहंदी का रंग गहरा हो जाता है। चीनी और नींबू के रस के घोल में रूई का गोला भिगोएं और फिर उसे हल्के हाथों से मेहंदी पर लगाएं।

हथेलियों पर लें लौंग का धुंआ-

चीनी और नींबू का घोल लगाने के बाद एक पैन में कुछ लौंग रखें। फिर ध्यान से अपनी मेहंदी वाली हथेलियां पैन की तरफ कर दें। धुआं मेहंदी पर लगने दें। ध्यान रखें कि हाथ जले न। ऐसा करने से चीनी-नींबू घोल भी सूख जाएगा।

साबुन व पानी से न धोएं-

मेहंदी लगाना बड़ा सब्र का काम है। हममें से ज्यादातर लोग 8-10 घंटे तक मेहंदी लगाए रखने में बड़ी मुश्किल का सामना करते हैं। इसलिए जल्दबाज़ी में उसे पानी या साबुन तक से धो लेते हैं। ऐसा करने से आपकी मेंहदी का रंग गहरा नहीं हो पाता और वो बहुत जल्दी निकल जाती है।

गहरे रंग के लिए आचार का तेल-

 मेहँदी सुखकर निकालने के बाद इसमे अचार का तेल लगा ले इससे मेहँदी का रंग गहरा हो जाता है  अचार का तेल मेहँदी के रंग को गहरा करने के लिए बहुत अच्छा होता है.

मेहँदी सूखने के तुरंत बाद पानी से न धोए-

जब मेहँदी सुख जाए तो उसे तुरंत पानी और साबुन से नहीं धोना चाहिए ऐसा करने से मेहँदी का रंग हल्का हो जाता है जितना हो सके उतने देर से पानी का इस्तेमाल करे.

इन सभी घेरलू उपायों के द्वारा आप अपनी मेहँदी का रंग गहरा कर सकते है इनके इस्तेमाल से आप भी गहरी रंग की मेहँदी पा सकते है.

Dark colour mehendi tips

Henna Mehandi has a lot of significance in India and middle-east. It is like a tradition in India, and it is even believed that the women whose mehendi has left a dark color will get immense love from her husband. Mehendi holds an importance in our culture. It is the bridal mehendi or Karwachauth, Holi, Diwali, Rakhi.

Home remedy tips for dark hand mehendi

  • Keep your mehndi on hand for as long as you can
  • Get clove steam
  • Apply lemon and sugar on hand after make a mehendi design
  • Do not use soap and water
  • Apply pickle oil and cooking oil to your palm

All these tips are easy to make your hand mehendi darkness.

error: