होली 2020 गजकेसरी योग Holi 2020 Gajkesari Yog Puja Upay

होलिका दहन शनि राहु केतु नजर दोष उपाय Holika Dahan Shubh Yog Muhurt 2020

 गजकेसरी योग गजकेसरी योग- रंगो का त्यौहार होली हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. 2 दिनों तक चलने वाले इस पर्व के पहले दिन होलिका दहन और दूसरे दिन रंग खेलने की प्रथा है. ज्योतिष अनुसार साल 2020 में होलिका दहन बहुत ही खास और शुभ होगा क्योकि इस बार 9 मार्च होलिका दहन के दिन गज केसरी योग बनेगा जो की बेहद राजसी सुख प्रदान करने वाला होगा माना जाता है की इस योग में किये गए उपाय बेहद लाभकारी होते है. दि आज हम आपको इस वीडियो में होलिका दहन शुभ मुहूर्त, गज केसरी योग और इस शुभ योग में होलिका दहन के साथ किये जाने वाले 5 उपाय बताएँगे जो शनि-राहु-केतु और नजर दोषो से छुटकारा दिलाने में बहुत ही कारगर है.

क्या होता है गजकेसरी योग Holi Gajkesari Yog 2020

इस साल होलिका दहन पर जो शुभ गज केसरी योग बन रहा है शास्त्रों में उसे बहुत ही खास और महत्वपूर्ण माना जाता है. ज्योतिष अनुसार गज का मतलब हाथी, केसरी का मतलब शेर और हाथी और शेर का संबंध राजसी सुख से माना जाता है वही दूसरी ओर गज को गणेश जी का ही एक रूप माना जाता है। मान्यता है की इस योग में व्यक्ति को जो भी फल प्राप्त होते है वो व्यक्ति की राशि, नक्षत्र और गुरु की स्थिति के आधार पर मिलते है। इस योग में किये गए उपाय व्यक्ति को राजसुख दिलाने की ताकत रखते है.

होलिका दहन तिथि व शुभ मुहूर्त 2020 Holika Dahan Date Time 2020

  1. साल 2020 में होलिका दहन 9 मार्च सोमवार के दिन किया जाएगा.
  2. होलिका दहन का शुभ मुहूर्त – 9 मार्च सोमवार शाम 6 बजकर 24 मिनट 8 बजकर 50 मिनट |
  3. मुहूर्त की कुल अवधी 2 घंटे 24 मिनट की होगी |
  4. होलिका दहन प्रदोष काल के दौरान उदय व्यापिनी पूर्णिमा के साथ किया जाता है |
  5. पूर्णिमा तिथि आरंभ होगी – 9 मार्च सोमवार प्रातःकाल 03:03 मिनट पर |
  6. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 9 मार्च रात्रि 11:16 मिनट पर |
  7. 10 मार्च मंगलवार के दिन रंगवाली होली मनाई जायेगी|

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2020

शनि,राहु,केतु और नजर दोष उपाय Gajkesari Yog Upay 2020

  1. शास्त्रों में गजकेसरी योग राजश्री सुख प्रदान करने वाला माना गया है यदि आप शनि-राहु-केतु और नजर दोष से मुक्ति पाना चाहते है तो इस शुभ योग में इन 5 उपायों को जरूर अपनाये आइये जानते है ये उपाय क्या है.
  2. ज्योतिष अनुसार होलिका दहन के दिन होलिका दहन करने और होलिका अग्नि के दर्शन करने से व्यक्ति को शनि-राहु-केतु के साथ नजर दोष से छुटकारा मिलता है.
  3. ऐसा माना जाता है की होलिका दहन की भस्म का टीका नजर दोष दूर करने के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।
  4. अगर आप कोई मनोकामना पूरी करना चाहते है तो होलिका दहन के समय गोमती चक्र हाथ में रखकर अपनी इच्छा को मन में बोलें इसके बाद उन गोमती चक्र को होलिका की अग्नि में डाल दे यह उपाय मनोकामना पूर्ती करने वाला होता है.
  5. होलिका दहन की भस्म बेहद कारगर होती है ये हर तरह के दोषो को दूर करती है.
error: