हरियाली अमावस्या 2021 राशिअनुसार लगाए ये पौधे मिलेगी सफलता Hariyali Amavasya 2021 

हरियाली अमावस्या उपाय Hariyali Amavasya Upay

श्रावण मास में पड़ने वाली अमावस्या को हरियाली अमावस्या कहते हैं। इसे श्रावणी अमावस्या के नाम से भी जानते है। साल 2021 में श्रावणी अमावस्या 8 अगस्त रविवार के दिन पड़ रही है। यह दिन किसानों के लिए विशेष होता है। किसान इस दिन एक-दूसरे को गुड़ और धानी की प्रसाद देकर अच्छे मानसून की शुभकामना देते हैं। इस दिन वे अपने कृषि यंत्रों का पूजा भी करते हैं। मान्यता के अनुसार श्रावणी अमावस्या के दिन एक नया पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता हैं। ज्योतिष अनुसार, ग्रह और व्यक्ति की राशियों के बीच गहरा संबंध होता है। इसलिए हरियाली अमावस्या के दिन अपनी राशि के अनुसार पौधे लगाने से व्यक्ति की परेशानियां दूर हो जाती हैं। तो आइये जानते है आपकी राशि अनुसार आपको कौन से पेड़ पौधे लगाने चाहिए.

मेष राशि

हरियाली अमावस्या के दिन यदि मेष राशि वाले जातक आंवला का वृक्ष लगाते है तो उन्हें जीवन में सफलता की प्राप्ति होती है.

वृष राशि

शास्त्रों के अनुसार श्रावणी अमावस्या के दिन वृष राशि के जातकों को जामुन का पेड़ लगाना चाहिए। ज्योतिष अनुसार यह उपाय उन्हें जीवन में सफलता दिलाने में कारगर होता है.

मिथुन राशि

शास्त्रों के अनुसार यदि मिथुन राशि के जातक हरियाली अमावस्या के दिन चंपा का पौधा लगाते है तो इससे आपको कार्यो में सिद्धि और आर्थिक सम्पन्नता में वृद्धि होती है.

कर्क राशि

शास्त्रों के अनुसार हरियाली अमावस्या के दिन कर्क राशि के जातकों को पीपल का पेड़ लगाना बहुत शुभ माना जाता है. इससे आपको त्रिदेवो का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

सिंह राशि

ज्योतिष अनुसार ऐसा मना जाता है की यदि हरियाली अमावस्या पर सिंह राशि के जातक वटवृक्ष या फिर अशोक का वृक्ष लगाते है तो इससे आपको जीवन में शुभ फलो की प्राप्ति होती है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2021.

कन्या राशि

ज्योतिष अनुसार हरियाली अमावस्या के दिन कन्या राशि के जातकों को जूही और बेलपत्र का पेड़ लगाना शुभ माना जाता है इससे उन्हें महादेव के आशीर्वाद से जीवन में सफलता प्राप्त होती है.

तुला राशि

हरियाली अमावस्या के दिन तुला राशि के जातकों को अर्जुन या नांग केसर का पेड़ लगाना चाहिए इससे उन्हें शुभ फल प्राप्त होते है.

वृश्चिक राशि

ज्योतिष अनुसार ऐसा माना जाता है की हरियाली अमावस्या के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को नीम का वृक्ष लगाना चाहिए यह उनके लिए बहुत शुभ होता है.  

धनु राशि

ज्योतिष की माने तो श्रावणी अमावस्या के दिन अगर धनु राशि के जातक कनेर का पेड़ लगाते है तो इसके शुभ फल अनुसार उन्हें जीवन में सफलता मिलती है.

मकर राशि 

हरियाली अमावस्या के दिन मकर राशि के जातकों को नारियल अथवा शमी का पेड़ लगाना बहुत शुभ माना जाता है. इससे उन्हें सफलता मिलती है.

कुंभ राशि

ज्योतिष अनुसार हरियाली अमावस्या के दिन कुंभ राशि के जातकों को आम या फिर कदंब का पेड़ लगाना चाहिए। इससे उन्हें कार्यो में विजय हासिल होती है.

मीन राशि

हरियाली अमावस्या के दिन मीन राशि वाले जातकों को 1 बेर का पेड़ लगाना चाहिए ज्योतिष अनुसार आज के दिन बेर का पेड़ लगाने से मीन राशि के जातको को जीवन में सफलता की प्राप्ति होती है.

 

error: