सबसे खूबसूरत अभिनेता Top 10 Most Handsome TV Serial Actors in India 2017

टीवी सीरियल के सबसे खूबसूरत अभिनेता Top ten most handsome Indian television actors 2017

बात करते हैं 2017 की टीवी सीरियल्स के टॉप10 मोस्ट फेमस हैंडसम अभिनेताओं के बारे में। ख़ूबसूरती के मामले में वैसे तो बॉलीवुड का कोई मुकाबला नहीं है लेकिन आज के टीवी शोज के एक्टर भी किसी से कम नहीं हैं।  तो आइये बात करते हैं टॉप 10 मोस्ट हैंडसम टीवी स्टार्स की। 

करन टक्कर karan tacker – करन टक्कर एक फेमस भारतीय अभिनेता और एक इंडियन मॉडल हैं। जिन्होंने स्टार प्लस के पॉपुलर शो एक हजारों में मेरी बहना है में वीरेन वढेरा की भूमिका निभाई थी। इनके इस अंदाज को ऑडियंस ने काफी पसंद किया। साथ ही बता दें की करन 2014 में झलक दिखलाजा के कंटेस्टेंट भी रह चुके हैं।  

कुणाल जयसिंह Kunal Jaisingh – टीवी शोज के टॉप मोस्ट हैंडसम एक्टर की लिस्ट में आने वाले कुणाल जयसिंघ एक भारतीय टेलीविजन एक्टर हैं। इन्होने ये है आशिकी, डोली अरमानों की, स्टार प्लस के शो प्रतिज्ञा जैसे कई टीवी शोज में काम किया हैं। वर्तमान में ये स्टार प्लस के एक पॉपुलर शो इश्कबाज़ में ओमकारा सींग ओबरॉय की भिका में हैं। जिनके करेक्टर को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

बरुन सोबती Barun Sobti – टीवी सीरियल के जाने माने अभिनेता बरुन सोबती का जन्म 21 जून 1984 में हुआ है। टीवी शोज के टॉप मोस्ट हैंडसम एक्टर की लिस्ट में आने वाले बरुन सोबती को पहचान मिली स्टार प्लस के शो इस प्यार को क्या नाम दूँ से जिसमे उन्होंने अरनव सिंह रायजादा का किरदार निभाया बरुन सोबती के इस करेक्टर को लोगो ने काफी पसंद किया।

मोहित रैना Mohit Raina- टीवी सीरियल के जाने माने अभिनेता मोहित रैना टीवी शोज के खूबसूरत अभिनेताओं की लिस्ट  में टॉप पर हैं। इन्होने अपने करियर की शुरुआत की थी 2006 में अंतरिक्ष एक प्रेम कथा टीवी सीरियल से। साथ ही इन्होने चक्रवर्ती अशोक सम्राट में मेन रोल अशोका की भूमिका निभाई है। देवों के देव महादेव से इन्हे काफी पहचान मिली। जिसमे शिव  के लुक में इन्हे काफी पसंद किया गया।

करन सिंह ग्रोवर Karan Singh Grover – करन सिंह ग्रोवर टीवी शोज के मोस्ट हैंडसम एक्टर की लिस्ट में टॉप पर आते हैं। जो एक टीवी एक्टर के साथ साथ एक प्रसिद्ध मॉडल भी हैं। उन्होंने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत एमटीवी इंडिया पर एकता कपूर के ‘कितनी मस्त है ज़िंदगी’ से की ‘। इनको पहचान मिली ज़ी टीवी के एक शो कुबूल है से।

ऋत्विक धनजानी Rithvik Dhanjani – टीवी सिरिअल्स के हैंडसम एक्टर में टॉप 10 की लिस्ट में आने वाले ऋत्विक धनजानी एक इंडियन टीवी एक्टर हैं। जो नचबलिये, डेयर तो डांस, इंडिअस बेस्ट ड्रामेबाज जैसे कई रियलिटी शोज के पार्टिसिपेंट रह चुके हैं। ऋत्विक झलक दिखलाजा सीजन 5 में तीसरे स्थान पर रहे। बता दें की ये ज़ी टीवी के पॉपुलर शो पवित्र रिश्ता में अर्जुन दिग्विजय का भी रोल प्लाई कर चुके हैं।

रवि दुबे Ravi Dubey – रवि दुबे  एक भारतीय अभिनेता हैं। जो टॉप मोस्ट हैंडसम टीवी एक्टर की लिस्ट में जाने जाते हैं। जो वर्तमान में ज़ी टीवी के पॉपुलर शो जमाई राजा में सिद्धार्थ की भूमिका निभा रहे हैं।

गुरमीत चौधरी Gurmeet Choudhary – गुरमीत चौधरी एक फेमस इंडियन टेलीविज़न एक्टर और मॉडल  हैं। जो डांस रियलिटी शो झलक दिखलाजा सीजन 5 के विनर भी रह चुके हैं। मोस्ट हैंडसम टीवी मेल एक्टर की लिस्ट में टॉप में आते हैं। 

रजत टोकस Rajat Tokas – टीवी जगत के सबसे हैंडसम एक्टर की लिस्ट में आने वाले रजत टोकस भारतीय टीवी सीरियल्स के एक फेमस अभिनेता हैं।

उन्होंने एक भारतीय टेलीविजन धारावाहिक धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान   में मुख्य भूमिका निभा कर पहचान बनाई। साथ ही जोधा अकबर जैसे पॉपुलर शो में ये लीड रोल में रह चुके हैं।

शहीर शेख Shaheer Sheikh – शहीर शेख एक फेमस इंडियन एक्टर और मॉडल हैं साथ ही ये पेशे से एक वकील भी हैं।  इन्होने कुछ रंग प्यार के ऐसे भी, क्या मस्त है लाइफ,जैसे कई टीवी शो में काम किया है साथ ही इन्होने झाँसी की रानी टीवी शो में  नाना साहिब और महाभारत जैसे पॉपुलर ऐतिहासिक शो में अर्जुन का रोल प्ले किया है।

error: