वार के अनुसार कौन सा तिलक लगाना होता है शुभ Aamazing benefits of applying tilak

किस दिन कौन सा तिलक लगाए Applying tilak benefits on forehead

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर वार का कुछ खास महत्व होता है. वैसे तो तिलक कई प्रकार के होते हैं जैसे मृतिका, भस्म, चंदन, रोली, सिंदूर, गोपी आदि। लेकिन वार अनुसार तिलक धारण किया जाए तो उक्त वार से संबंधित ग्रहों को शुभ फल देने वाला बनाया जा सकता है। आज हम आपको बताएंगे की वार के हिसाब से तिलक लगाने के फायदे क्या-क्या होते हैं.

सोमवार (Monday)

ये तो सभी लोग जानते हैं की सोमवार का दिन भगवान शिव का होता है. तथा इस वार का स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं। चंद्रमा मन का कारक ग्रह माना गया है। इसलिए अपने मन को काबू में रखकर मस्तिष्क को शीतल और शांत बनाए रखने के लिए आप सफेद चंदन का तिलक लगाएं। इस दिन विभूति या भस्म भी लगा सकते हैं।

मंगलवार (Tuesday)

मंगलवार का दिन हनुमान जी का होता है. इसलिए इस दिन का स्वामी ग्रह मंगल है। मंगल लाल रंग का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए इस दिन लाल चंदन या चमेली के तेल में घुला हुआ सिंदूर का तिलक लगाने से ऊर्जा और कार्यक्षमता में विकास होता है। इससे मन की उदासी और निराशा हट जाती है और दिन शुभ बनता है.

बुधवार (Wednesday)

बुधवार का दिन भगवान गणेश और माँ दुर्गा का माना जाता है. इस दिन का ग्रह स्वामी है बुध ग्रह। इस दिन सूखे सिंदूर (जिसमें कोई तेल न मिला हो) का तिलक लगाना चाहिए। इस तिलक से बौद्धिक क्षमता तेज होती है और दिन शुभ रहता है। 

गुरुवार (Thursday)

गुरुवार को बृहस्पतिवार के नाम से भी जाना जाता है और बृहस्पति ऋषि देवताओं के गुरु हैं। इस दिन के देवता ब्रम्हा जी को माना जाता है. इस दिन का स्वामी ग्रह है बृहस्पति ग्रह। गुरु को पीला या सफेद मिश्रित पीला रंग प्रिय है। इस दिन सफेद चन्दन की लकड़ी को पत्थर पर घिसकर उसमें केसर मिलाकर लेप को माथे पर लगाना चाहिए या टीका लगाना चाहिए। हल्दी या गोरोचन का तिलक भी लगा सकते हैं। इससे मन में पवित्र और सकारात्मक विचार तथा अच्छे भावों का उद्भव होगा जिससे दिन भी शुभ रहेगा और आर्थिक परेशानी का हल भी निकलेगा।

शुक्रवार (Friday)

शक्रवार का दिन धन की देवी माँ लक्ष्मी का है. इस दिन का ग्रह स्वामी शुक्र ग्रह है। इस ग्रह को दैत्यराज भी कहा जाता है। दैत्यों के गुरु शुक्राचार्य थे। इस दिन लाल चंदन लगाने से जहां तनाव दूर रहता है वहीं इससे भौतिक सुख- सुविधाओं में भी वृद्धि होती है। इस दिन सिंदूर भी लगा सकते हैं।

शनिवार (Saturday)

शनिवार का दिन भैरव, शनि और यमराज का माना जाता है.  इस दिन के ग्रह स्वामी है शनि ग्रह। शनिवार के दिन विभूत, भस्म या लाल चंदन लगाना चाहिए जिससे भैरव महाराज प्रसन्न रहते हैं और किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होने देते तथा इनका दिन भी काफी शुभ रहता है.

रविवार (Sunday)

रविवार का दिन भगवान विष्णु और सूर्य का माना जाता है. इस दिन के ग्रह स्वामी है सूर्य ग्रह जो ग्रहों के राजा हैं। रविवार के दिन लाल चंदन या हरि चंदन लगाएं। भगवान विष्णु की कृपा रहने से जहां मान-सम्मान बढ़ता है तथा इन्हें जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती.

error: