मुंह और जीभ के छाले ठीक करने के लिए घरेलु टिप्स Home Remedies to Treat Mouth Ulcers
मुंह के छाले दूर करने के 5 घरेलू उपाय- मुंह के छाले बहुत तकलीफदेह होते हैं| मुंह में होने वाले छाले कई कारणों से होते हैं| कई बार ये पेट साफ न होने की वजह से, हॉर्मोनल संतुलन बिगड़ने की वजह से, चोट लग जाने की वजह से उभर आते हैं| आइये जानते हैं कि मुंह के छाले होने के कारण क्या-क्या हैं और हम किस प्रकार इनसे निजात पा सकते हैं| ऐसे में बेहतर होगा कि आप घरेलू उपाय अपनाएं-
मुंह में छाले पड़ने के कारण 5 Common Causes of Mouth Ulcers and Treatment-
- मुंह में छाले होने की तकलीफ अमूमन ज़्यादा गरम और तेज मसालों वाला खाना खाने से होती है|
- कई बार पेट ठीक से साफ न होने के कारण भी पेट में गर्मी और गैस जमा होने से भी मुंह में छाले पड़ते हैं|
- दाँत और मसूड़ों की सही से सफाई ना रखने पर भी मुंह में bacteria होने लगता हैं|
- पाचनतंत्र की खराबी और कब्ज से भी मुंह में छाले पड़ सकते है|
- शरीर में vitamin B एवं iron की कमी हो जाने पर भी छाले की तकलीफ हो जाती है|
मुंह के छाले दूर करने के घरेलू उपचार Home Remedies To Cure Mouth Ulcers-
मुंह के छाले के लिए लहसुन का करे इस्तेमाल Use garlic for mouth ulcers-
मुंह के छालों के इलाज के लिए लहसुन बहुत ही कारगर है| दो से तीन लहसुन की कलियां (muh ke chale) लेकर उनका एक पेस्ट बना लें| अब इस पेस्ट को प्रभावित जगह पर लगाएं| लगाने के 15 मिनट बाद उसे normal पानी से धो लें| लहसुन में मौजूद एंटी-बायोटिक गुण छालों को जल्दी ठीक होने में मदद करता है|
राशिअनुसार जाने साल 2018 का भविष्यफल
छाले के लिए बर्फ का करें इस्तेमाल Use of ice for Relieve Blister Pain-
बर्फ का इस्तेमाल छालों के लिए काफी लाभदायक है| छालों पर ठंडी चीज लगाने से बहुत ही जल्दी फायदा मिलता है| साथ ही साथ ये दर्द और सूजन को भी कम करने का कम करता है|
मुंह के छालों दूध का प्रयोग Use of Mouth Ulcer Milk-
दूध में कैल्शियम मौजूद होता है| इसलिए ठंडे दूध में रूई भिगोंकर मुंह के छालों पर लगाने से फायदा होगा और आपके मुंह के छाले ठीक होते मिलेगे|
एलोवेरा भी देगा मुंह के छालों में राहत Aloe Vera will also give relief in mouth ulcers-
एलोवेरा के इस्तेमाल से प्रभावित जगह की जलन कम होने लगती है| साथ ही एलोवेरा में मौजूद रासायनिक पदार्थ जख्म को जल्दी भरने का काम करते हैं|
छाले के लिए टी ट्री ऑयल का करें इस्तेमाल Use of T-oil Oil for Relieve Blister Pain-
अगर आप छालों को जल्द ठीक करना चाहते है तो टी ट्री ऑयल बेस्ट है| टी ट्री ऑयल में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं| छालों के ऊपर इन्हें लगाने से बहुत जल्द फायदा देखने को मिलता है| एक दिन में 3 से 4 बार इसे प्रभावित जगह पर लगाने से आराम होते दिखाई पड़ेगा|