मक्खियों को घर से भगाने के घरेलु तरीके Easy ways to get rid of flies

मक्खियों को भगाने तथा निजात पाने के टिप्स घरेलु उपचार(how to get rid of flies home remedies tips)

मक्खियों को भगाने तथा निजात पाने के टिप्स घरेलु उपचार upcharnuskheहमें अपने घर तथा घर के आस-पास के स्थान को हमेशा साफ रखना चाहिए. बरसात का मौसम आते ही मक्खियों का आना शुरू हो जाता है. मौसम बदलने के साथ-साथ पर्यावरण में अनेक परिवर्तन आने लगते हैं. जिसके कारण घर में मक्खियां होने लगती हैं.आमतौर पर मक्खियां गन्दी जगहों में बैठती हैं. उसके बाद ये हमारे खाने की चीजों में बैठ के हमारे खाने को दूषित कर देती हैं और इस खाने को अनेक लोग खा लेते हैं जिसके कारण अनेक बीमारिया होने लगती हैं. मक्खियों के द्वारा कभी-कभी अनेक गम्भीर बीमारियों होने का भी खतरा बने रहता है. इसलिए अपने घरों में मक्खियों का डेरा ना जमने दें. जल्दी ही इन्हे घर से दूर करने का प्रयत्न करें. मक्खियों को घर से दूर करने के लिए आप कुछ घरेलु टिप्स की मदद भी ले सकते हैं जिनके प्रयोग से आसानी से मक्खियों को घर से दूर किया जा सकता है.

घर में मक्खियां होने के कारण (Why Do So Many Flies Come Into House)

कई बार घर में गीलापन और गंदगी, घर तथा आस-पास पानी भरे गड्ढे, खुला पड़ा कूड़ा-करकट और घर के कोनों में जमी बारीक धूल या मिट्टी होने के कारण घर में मक्खियां होने लगती हैं. बरसात के मौसम में इन सब चीजों की साफ-सफाई का अधिक ख्याल रखना पड़ता है. इन सभी चीजों में बरसात के दिनों में पानी इकट्ठा होने लगता है. जिसके कारण घरों में मक्खियां तथा मच्छर होने लगते हैं.

घर से मक्खियां भागने के आसान उपाय (easy home tips ways to get rid of Flies & Keep them Away Forever)

कपूर का प्रयोग घर से मक्खियां भागने के लिए

मक्खियों को घर से भगाने के लिए कपूर का प्रयोग बहुत ही आसान प्रयोग है.इसके लिए आप थोड़ा सा कपूर जलाएं और पूरे कमरे में उसे घुमाए. इसकी महक से अब आपके घर की मक्खियां कम होने लगेंगी.

लौंग का तेल घर से मक्खियां भागने के लिए

लौंग भी मक्खियों को दूर करने का अच्छा उपाय है. लौंग के तेल की गंध से मक्खियां भागने लगती हैं. इसलिए घर से मक्खियों को भगाने के लिए लौंग का प्रयोग करें.

तुलसी का पौधा घर से मक्खियां भागने के लिए

तुलसी में सिर्फ औषधीय गुण ही नहीं बल्कि यह मक्खियां भगाने का भी एक अच्छा उपाय है. अपने घर में तुलसी का पौधा लगा दें. कुछ ही दिनों में देखिये मक्खियां नजर नहीं आएँगी.

सिरका और डिटर्जेंट घर से मक्खियां भागने के लिए

अगर घर में अधिक मक्खियां हो जाए तो सिरका और डिटर्जेंट एक अच्छा उपाय है मक्खियों को भगाने तथा मारने का. इसके लिए आप किसी थाली में थोड़ा सिरका तथा कुछ मात्रा में डिटर्जेंट मिलाये. अब इस थाली में थोड़ा पानी डालकर एक जगह पर रख दें. सिरके की मदद से मक्खियां थाली की ओर आएँगी तथा डिटर्जेंट से मक्खियां खत्म होने लगेंगी.

पंखा चलाए घर से मक्खियां भागने के लिए

मक्खियां भगाने के लिए सबसे अच्छा तथा सरल उपाय है पंखा. जिस कमरे में मक्खियां हो उस कमरे का पंखा चला दें. पंखे की हवा आते ही मक्खियां उड़ने लगेंगी.

लौंग का उपयोग घर से मक्खियां भागने के लिए

कुछ लौंग लें और उन्हें एक सेब में दबा दें और ऐसी जगह पर रखें जहां मक्खियां हों. कुछ समय बाद आप जा के देखंगे तो मक्खियां भाग चुकी होंगी.

लैवेंडर, नीलगिरी, पुदीना,  लेमन ग्रास का तेल घर से मक्खियां भागने के लिए

लैवेंडर, नीलगिरी, पुदीना,  लेमन ग्रास के तेल के प्रयोग से भी घर में हो रही मक्खियों को भगाया जा सकता है. इसके लिए लैवेंडर, नीलगिरी, पुदीना,  लेमन ग्रास का तेल लें और इसे घर में जहां अधिक मक्खियां हैं उस स्थान पर छिड़क दें. इसके छिड़काव से धीरे-धीरे मक्खियां कम होने लगेंगी.

error: