बालो का झड़ने से रोकने के घरेलू उपाय

बालो  का झड़ने  से  रोकने  के  घरेलू  उपाय

Balo ka jhadne se rokne ke gharelu upay

jgiuyh

आज के आधुनिक युग में लोग खराब जीवनशैली, खान-पान, प्रदूषित वातावरण, हार्मोनल के बदलाव आदि के कारण कम उम्र में ही बाल झड़ने की बीमारी का शिकार हो जाते हैं। ऐसी अवस्था में बाल झड़ने का कारण खोजने में समय न गँवाकर कुछ घरेलु उपायों के द्वारा इस समस्या से कुछ हद तक राहत पा सकते है.

थोड़े  से जैतून के तेल (olive oil) को गर्म करके उसमे एक चमच दालचीनी चूर्ण तथा एक चमच शहद मिलकर पेस्ट बना ले. इस लेप को बालो की जड़ो में लगाकर 15 मिनट बाद सर धो ले. यह प्रोयग करने से बालो का झड़ना कम होता है.

बाल झड़ने के प्रमुख कारण पुरुषों एवं महिलाओं में

बाल झड़ना आम बात परन्तु असमय बाल झड़ने की समस्या से अनेक लोग परेशान रहते है। बालों की देखभाल सही तरह से न की जाये तो बाल झड़ने शुरू हो जाते हैं। वर्त्तमान समय मे यह समस्या युवाओं में बहुत तेजी से बढ़ रही है। चाहे पुरूष हों या स्‍त्री, दोनों ही इसके शिकार बन गए हैं। बालों में उचित पोषण न मिलने के कारण वे समय से पहले ही झड़ने लगते हैं। हलाकि प्रतिदिन हमारे कुछ बाल तो गिरते ही है परन्तु जब इनकी संख्या अधिक हो जाये तो यह एक बीमारी बन जाती है। बालों के झड़ने के कई कारण हो सकते है, जैसे अतुलित आहार की कमी, बाल अनुवांशिक कारण आदि। इन सभी समस्याओं से बचने के लिए हम कुछ आसान घरेलु नुस्खों की मदद ले सकते है जिससे हम अपने झड़ते हुए बालों का इलाज घर पर करके उन्हें झड़ने से रोक सकते है। ये सभी घरेलु उपचार सरल तथा आसान है।

बाल झड़ने से रोकने के सरल घरेलु टिप्स

दही का प्रयोग

दही का सेवन हमारे बालों तथा शरीर दोनों के लिए ही अच्छा माना जाता है। दही से बालों को पोषण मिलता है। जब भी आप बाल धोते है तो बाल धोने से करीब 30 मिंट पहले बालों में लगा ले। 30 मिनट पुरे होने के बाद बालों को साफ पानी से धो ले। ऐसा करने से बालों का गिरना धीरे-धीरे कम होने लगेगा।

निम्बू दही और चना

आप घर पर बल झड़ने से रोकने वाला शैम्पू तैयार कर सकते है। इसके लिए पांच बड़े चम्मच दही, एक बड़ी चम्मच नीम्बू का रस और दो बड़े चम्मच कच्चे चने का पाउडर एक साथ डालकर अच्छी तरह इसका पेस्ट बना ले। नहाने से पहले इस पेस्‍ट को बालों में लगाइए, 30 मिनट बाद बालों को धो लीजिए। कुछ समय लगातार ऐसा करने से बलों का झड़ना कम किया जा सकता है।

दालचीनी और शहद 

दालचीनी और शहद को एक साथ मिलाकर बालों में लगाइए। यह बलों को झड़ने से रोकने में शक्षम है. इसके अलावा गरम जैतून के तेल में एक चम्मच शहद और एक चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर उनका पेस्ट बनाइए। नहाने से पहले इस पेस्ट को सिर पर लगाइए और कुछ समय बाद सिर को धो लीजिए। कुछ महीने ऐसा करने से झड़ते बलों को कम किया जा सकता है।

प्याज का प्रयोग

प्याज बहुत सारी दवाओं का काम करता है। प्याज बालों को झड़ने से रोकने में भी मददगार होता है. कुछ प्याज लेकर उसका रास निकल ले अब इस रस को अच्छी तरह अपने बालों में लगाए। कुछ देर इसे बालों में रखने के बाद साफ पानी से बालों को धो ले। ऐसा करने से बालों को झड़ने से रोकने में मदद मिलेगी।

मेथी का प्रयोग

रात में मेथी के बीजों को पानी में भिगो कर रख दे। सुबह उठ कर पीसकर लेप बना लेना लीजिए और फिर इस लेप को बालों पर लगाइए। ऐसा कुछ दिनों तक करने से बालो के झड़ने की समस्या को रोक जा सकता है।

जैतून का तेल

जैतून के तेल को गर्म करके उसमे एक चमच्च दालचीनी चूर्ण तथा एक चमच्च शहद मिलकर पेस्ट बना ले। इस लेप को बालो की जड़ो में लगाकर 15 मिनट बाद सर धो ले। यह प्रयोग करने से बालो का झड़ना कम होता है।

आंवला  का प्रयोग

आंवले को बालों के लिए प्राकृतिक उपचार की तरह माना जाता है। कुछ सूखे आंवले लेकर उसमे नारियल के तेल में मिक्स करके उबालें। इसे तब तक उबालें जब तक इसका रंग काला न हो जाये। फिर इसे ठंडा करके बालों के सिरे से लेकर जड़ो तक लगाए। नियमित ऐसा करने से बालों को झड़ने से काफी हद तक रोक जा सकता है।

बाल झड़ने की समस्या से बचने के लिए क्या न करे

  1. चाय, कॉफ़ी, पान, मिर्च मसाले आदि पदार्थो का सेवन न करे। इन चीजों से बाल झड़ने की समस्या हो सकती है।
  2. अधिक समय तक कड़क धुप में रहने से बचे। धुल, मिटटी और बारिश के पानी से बालों का बचाव करे।
  3. बालों को बार-बार कलर न करे। हेयर स्ट्रेटनिंग करने से भी बचे। इनसे बालों को नुकसान पहुंचता है।
  4. दवाओं का लगातार सेवन करने के कारण भी हेयर फॉल अधिक होता है। जैसे की दर्दनाशक या तनाव कम करने वाली दवा। अगर आपको कोई दवा लेने के बाद अधिक बाल झड़ने जैसे समस्या हो रही है, तो अपने डॉक्टर  को इसकी जानकारी जरूर दे।
  5. जब भी आप बाल धोये तो बालों पर अधिक गर्म पानी का उपयोग न करे। अधिक गर्म पानी से बाल शुष्क और नाजुक बन जाते है।
error: