पॉपुलर टीवी शो Top 10 Hindi TV serials by TRP in 2017 Review

सबसे पॉपुलर टीवी शो Top 10 Best and Most Popular Hindi Serials Of 2017

 काफी लोग हैं जो टीवी सीरियल को काफी पसंद करते हैं तो आज बात करते हैं 2017 के मोस्ट पॉपुलर टीवी सीरियल्स की। कुमकुम भाग्य – कुमकुमभाग्य ज़ी टीवी पर टेलीकास्ट होने वाला एक बेहद पॉपुलर शो है जो हमेशा से ही टीआरपी की लिस्ट में सबसे आगे रहता है.

शो दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है।2017 के मोस्ट पॉपुलर टीवी शोज की लिस्ट में आने वाला यह शो 15 अप्रैल 2014 से प्रारम्भ हुआ। इस शो में मेन करेक्टर हैं – अभी के किरदार में शब्बीर अहलूवालिया, प्रज्ञा के रोल में श्रीति झा, तनु के किरदार में लीना जुमानी, हैं। शो का निर्माण एकता कपूर ने किया है। शो में अभी और प्रज्ञा के किरदार को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है – 2017 के मोस्ट पॉपुलर टीवी सीरियल की लिस्ट में टॉप में रहने वाले इस शो को ऑडियंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है। टीआरपी लिस्ट में हमेशा से ही आगे रहने वाला इस शो की कहानी नैतिक और अक्षरा की है, जो उदयपुर में पूरे परिवार के साथ रहते हैं। यह कहानी उनके पति-पत्नी बनने से लेकर एक अच्छे माता-पिता बनने तक की है। इस सीरियल को जनवरी 2009 को टेलीकास्ट किया गया था। शो में अक्षरा और नैतिक के किरदार में हिना खान और करन मेहरा के किरदार को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया। हालाँकि शो में अब हिना खान नहीं लेकिन फिर भी यह शो टॉप 10 की लिस्ट में आता है।

3नागिन  – कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला मोस्ट पॉपुलर टीवी सीरियल नागिन हमेशा से ही टीआरपी चार्ट में आगे रहा है। शो को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। शो में मौनी रॉय, अदा खान, अर्जुन बिजलानी, रॉकी, यामिनी सभी करेक्टर्स को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया।  हालाँकि यह शो जून 2017 में ख़त्म हो चूका है लेकिन सोशल मिडिया में चल रही ख़बरों के मुताबिक शो की प्रोडूसर इस शो की पॉपुलरिटी को देखते हुए शो का तीसरा पार्ट भी जल्द ही लाने वाली हैं। यह शो 2017 के टॉप टीवी शो की लिस्ट में आता है।

ये हैं मोहब्बतें – हमेशा से ही टीआरपी की लिस्ट में टॉप में रहने वाले स्टार प्लस के पॉपुलर शो यह हैं मोहब्बतें को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। यह शो 2017 के टॉप टीवी शो की लिस्ट में आता है। साल 2013 से यह शो शुरू हुआ है। शो के मेन रोल में हैं दिव्यांका त्रिपाठी इशिता के किरदार में, करन पटेल रमन भल्ला के किरदार में अनीता हसनंदानी शगुन अरोड़ा, रुहानिका धवन पीहू के किरदार में, और अदिति भटिआ रूही के किरदार में। शो में इशिता और रमन के किरदार को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा – सब टीवी का सबसे पॉपुलर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा पहले से ही लोगों का सबसे पसंदीदा शो रहा है।  बच्चे, बूढ़े और युवा सभी का यह शो फेवरेट है। हाल ही में इस शो ने अपने 9 साल पुरे कर लिए हैं।  सबसे लम्बे समय से चला आ रहा यह शो हमेशा से ही टीआरपी लिस्ट में सबसे आगे रहा है। शो में मेन रोल में जेठा लाल और दया भाभी के किरदार को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। 

6कर्मफल दाता शनि – टॉप 10 मोस्ट पॉपुलर टीवी सीरियल की लिस्ट में आने वाला यह शो कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट किया जाता है। जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है इन दिनों टीआरपी लिस्ट में टॉप में रहने वाले इस शो में भगवान् शनि की कहानी दिखाई गयी है। की कैसे वे न्याय के देवता बनते हैं। शो में बाल शनि के किरदार में  कार्तिकेय मालवीय है जिनका बाल शनि का यह रूप काफी पसंद किया जाता है।  

शक्ति अस्तित्व के एहसास की  – कलर्स टीवी का पॉपुलर शो शक्ति – अस्तित्व के एहसास की भी टॉप 10 पॉपुलर शोज की लिस्ट में आता है दर्शकों द्वारा यह शो भी इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है। शो के मेन करेक्टर हैं – विवियन डीसेना – हरमन, रूबीना दिलायक सौम्या के किरदार में, रोशनी सहोता सौम्या की बहन का रोल प्ले कर रही हैं। यह शो एक इंडियन टीवी  शो है जिसका निर्माण रश्मि शर्मा ने किया है। 

कसम तेरे प्यार की – कलर्स टीवी का मोस्ट पॉपुलर टीवी शो कसम तेरे प्यार की टीवी जगत का एक पॉप्पुलर टीवी सीरियल है जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। यह एक इंडियन टीवी सीरियल है जिसमे में किरदार में हैं कृतिका सेंगर जो तनु का रोल ले कर रही हैं, ऋषि के किरदार में शरद मल्होत्रा दोनों की जोड़ी को ऑडियंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है 2017 के टॉप 10 टीवी शोज की लिस्ट में आने वाला यह शो  मार्च 2016 से प्रसारित किया जा रहा है।   

इश्कबाज – स्टार प्लस का पॉपुलर टीवी सीरियल इश्कबाज इन दिनों टॉप 10 टीवी शोज की लिस्ट में टॉप में है। यह शो धीरे धीरे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। शो के मेन करेक्टर हैं शिवाय सिंह ओबरॉय के किरदार में नकुल मेहता, शिवाय के सबसे छोटे भाई रूद्र सिंह ओबरॉय के किरदार में लिनेश मट्टू, ओमकारा सिंह ओबरॉय के किरदार में कुणाल जयसिंह सुरभि चंद्र अनिका सिंह ओबरॉय के किरदार में हैं। शो में अनिका और शिवाय की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है।   

उड़ान – उड़ान एक इंडियन टीवी शो है जो कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है। यह टॉप टीवी शोज की लिस्ट में आता है.

error: