नागपंचमी कब है 2025 Nag Panchami 2025 Date Time

नाग पंचमी पूजा विधि Nag panchami Upay 2025

पंचांग के अनुसार हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है. वैसे तो हर महीने की पंचमी तिथि नाग देवता को समर्पित है. लेकिन श्रवण मास शुक्ल पक्ष की नाग पंचमी विशेष मानी जाती है. सावन का महीना भगवन शिव का प्रिय माह है और भगवान् शिव नाग को अपने गले में धारण किये रहते है जिस कारण इस माह में नागो की पूजा करने से भगवन शिव प्रसन्न होते है. आइये जानते है साल 2025 में सावन नाग पंचमी कब है, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन का महत्व क्या है |

नाग पंचमी शुभ मुहूर्त 2025 Nag panchami 2025 Date

  1. साल 2025 में नाग पंचमी का त्यौहार 29 जुलाई मंगलवार को मनाया जायेगा|
  2. पूजा का शुभ मूहूर्त होगा – प्रातःकाल 05:41 मिनट से प्रातःकाल 08:23 मिनट तक|
  3. पञ्चमी तिथि प्रारम्भ होगी – 28 जुलाई रात्रि 11:24 मिनट|
  4. पञ्चमी तिथि समाप्त होगी – 30 जुलाई प्रातःकाल 12:46 मिनट|

नाग पंचमी पूजा विधि Nag panchami puja vidhi 

धार्मिक मान्यता अनुसार नाग पंचमी के दिन भोलेनाथ के अलावा अनंत, वासुकि, महापद्म नाग अष्टकों की पूजा का विधान है इस दिन प्रातः स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर पूजास्थल में एक चौकी पर नागदेव का चित्र या प्रतिमा या चित्र स्थापित करे अब सबसे पहले जल में कच्चा दूध, घी, चीनी मिलाकर उनका अभिषेक करे इसके बाद हल्दी, रोली, चावल और फूल चढ़ाकर नाग देवता की पूजा करें। पूजा के बाद आरती कर नागपंचमी व्रत कथा पढ़े या सुनें।

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2024.

नाग पंचमी महत्व Nag Panchami Mahatva

शास्त्रों के अनुसार नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा का विशेष महत्व होता है। सांपों से परिवार की रक्षा के लिए नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा की जाती है। इसके अलावा जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प दोष होता है उन्हें नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने पर इस दोष से छुटकारा मिलता है। नाग पंचमी के दिन अनंत, तक्षक, कालिया और वासुकि समेत सभी नागों की पूजा करने से जीवन की समस्याएं दूर होती है.

error: