जानें अपने पसंदीदा फल से अपना स्वभाव Your favorite fruit saying about your Nature

आपका पसंदीदा फल बताएगा आपका स्वभाव Know about your personality from your favorite fruit

फलों की पसंद बताती है कि आपका व्यक्तित्व क्या है, फल ज्योतिष बताता है कि व्यक्ति की पसंद, नजरिया और राय क्या हो सकती है।अगर आपको भी किसी के व्यक्तित्व को जानना है तो बस ये जान लीजिए कि वो कौन सा फल खाना पसंद करता है।

इससे आप उसके बारे में बहुत सी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं.

जिनका पसंदीदा फल सेब होता है –

फल ज्योतिष के अनुसार जिन लोगो को सेब पसंद होता है वे उत्साही और खुश मिजाज किस्म के होते हैं। आर्थिक मामलों में यह थोड़े लापरवाह होते हैं। इनमें बचत करने की प्रवृति कम होती है। इन्हें नए कपड़ों एवं संगीत का शौक होता है। ऐसे लोगों में निर्णय लेने की अच्छी क्षमता होती है। संकट के समय धैर्य से काम लेते हैं। सेब पसंद करने वाले लोग सूर्य से प्रभावित होते हैं, इसलिए इन्हें जितनी जल्दी गुस्सा आता है, उतनी ही जल्दी खत्म भी हो जाता है। ये जिनसे प्यार करते हैं, उसके लिए कुछ भी कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। इनके इस गुण के कारण दांपत्य जीवन खुशहाल होता है.

जिनका पसंदीदा फल आम होता है – 

जिस व्यक्ति को आम पसंद होता है, उन्हें बहलाना आसान नहीं होता। वह जिंदादिल होते हैं और इनमें नेतृत्व की योग्यता भरपूर होती है। यह अपनी पहचान खुद बनाना पसंद करते हैं। हर कदम सोच समझकर उठाते हैं और जल्दी किसी की बातों में नहीं आते हैं। यह किसी बात को लेकर अपने मन में एक बार जो अवधारणा बना लेते हैं, उसे पूरा करके रहते हैं. ये काफी संवेदनशील होते हैं, जरूरमंदों की सहायता के लिए ये सदैव तैयार रहते हैं। व्यवसायिक जीवन में यह जितने कड़क होते हैं, पारिवारिक जीवन में उतने ही नरम रहते हैं। जीवनसाथी के साथ इनका व्यवहार बच्चों के जैसा होता है।

जिनका पसंदीदा फल केला होता है – 

जिन लोगो को केला पसंद होता है, केला पसंद करने वाले लोग नरम दिल होते हैं। ऐसे लोग काफी भावुक और धार्मिक प्रवृति के होते हैं। अपने इस स्वभाव के कारण यह अक्सर धोखा भी खाते हैं। कठिन परिस्थितियां आने पर यह जल्दी आत्मविश्वास खो देते हैं और घबरा जाते हैं, जिससे इनकी मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। प्यार के मामले में काफी भाग्यशाली होते हैं। अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करते हैं और उन्हें पूरा सहयोग देते हैं। इनके इस स्वभाव के कारण दांपत्य जीवन में इन्हें अपने साथी से भी पूरा सहयोग और स्नेह मिलता है।

जिनका पसंदीदा फल अंगूर होता है – 

जिन्हें अंगूर पसंद होता है, वह गर्म मिजाज के व्यक्ति होते हैं। कोई बात पसंद नहीं आने पर इन्हें जल्दी गुस्सा आ जाता है, लेकिन इनका गुस्सा अधिक समय तक नहीं रहता है। यह काफी जोशीले और उत्साही होते हैं। जीवन के हर पल को उत्साह के साथ जीना पसंद करते हैं। इसलिए दोस्तों के बीच लोकप्रिय रहते हैं. आप कभी किसी के लिए बुरा नहीं सोचते। खबूसरती आपको आकर्षित करती है। आप सुन्दर लोगों से दोस्ती करना पसंद करते हैं।

जिनका पसंदीदा फल नारियल होता है – 

नारियल पसंद करने वाले लोग दिल से ज्यादा दिमाग को अहमियत देते हैं। बहुत ही बुद्घिमान और चतुर इंसान होते है। मिलनसार स्वभाव के कारण दोस्ती का दायरा काफी बड़ा होता है। ये लोग बहुत ही महत्वाकांक्षी होते हैं और हमेशा ऊंचाई पर पहुंचाने की कोशिश करते हैं।

खास तौर पर नौकरी एवं व्यवसाय के क्षेत्र में खुद को दूसरों से ऊपर देखने की हसरत रखते हैं। किसी बात को करने की ठान लें तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। अपने इस स्वभाव के कारण काफी तरक्की करते हैं। नारियल पसंद करने वाले लोग प्यार के मामले में दिल से ज्यादा दिमाग को अहमियत देते हैं। यह चाहते हैं कि इनका साथी अक्लमंद हो।

जिनका पसंदीदा फल संतरा होता है – 

संतरा पसंद करने वाले दोस्ती ईमानदारी से निभाते हैं। फ्रूट एस्ट्रोलॉजी के अनुसार अगर आपको संतरा अधिक पसंद है तो आप शर्मीले स्वभाव के हो सकते हैं। आप होशियार और अक्लमंद होते हैं। कोई भी काम आप धैर्य और समझदारी से करते हैं। जल्दबाजी में आप कभी कोई काम नहीं करते। आप काफी धैर्यवान और मेहनती होते हैं। दोस्ती को ईमानदारी पूर्वक निभाते हैं और प्यार पर आपका यकीन होता है।किसी भी समस्या को बातचीत से सुलझाना आपको पसंद होता है। वाद-विवाद से जितना हो सके, आप बचने की कोशिश करते हैं।

जिनका पसंदीदा फल पपीता होता है – 

पपीता पसंद करने वालों को रोमांच पसंद आता है। जिन लोगों को पपीता पसंद आता है वह बहुत ही उदार और निडर स्वभाव के होते हैं। इनमें तार्किक शक्ति भरपूर होती है, इनसे लोग जल्द ही आकर्षित हो जाते हैं. नई-नई जगह देखना, नये लोगों से मिलना इन्हें बहुत पसंद होता है। इनमें सोचने समझने की शक्ति गजब की होती है, साथ ही यह काफी सक्रिय भी होते हैं, जिससे सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हुए उच्च पद तक पहुंच जाते हैं। अपने दोस्तों एवं सहकर्मियों के लिए ये प्रेरणा के स्रोत होते हैं।

जिनका पसंदीदा फल अमरूद होता है – 

अमरूद पसंद करने वाले लोग भाग्य के धनी होते हैं। अमरूद को धनु राशि के प्रभाव में माना जाता है, जिसका स्वामी बृहस्पति ग्रह है। अमरूद पसंद करने वाले लोग बुद्घिमान होते हैं और पढ़ने-लिखने में रूचि रखते हैं।

ये लोग ईश्वर के प्रति श्रद्घावान होते हैं, किसी भी व्यक्ति पर ये सोच समझकर भरोसा करते हैं। खाने-पीने के ये लोग बहुत शौकीन होते हैं। बुद्घि और ज्ञान से यह अपने क्षेत्र में उच्च पद पर विराजमान हो सकते हैं। इनमें प्रबंधन की भी योग्यता होती है।

error: