क्या कहती है आपकी लिखावट What Does Your Handwriting Say About You

जाने लिखावट से व्यक्ति का व्यक्तित्व What Does Handwriting Say about Your Personality

किसी भी व्यक्ति की लिखावट से हम उसके व्यक्तित्व, स्वभाव,कमियां और खूबियों का आसानी से पता लगा सकते है, शायद  आपने खुद देखा होगा और अनुभव भी किया होगा कि जब कोई इन्सान  ज्यादा परेशान होता है, और ज्यादा सोच रहा होता है या फिर अपने भीतर कुछ छिपा कर रखता है तो इसका असर उसकी लिखावट पर दिखता है।

इससे हम आसानी से उसके लिखावट से पता लगा सकते है की इंसान के दिल में क्या चल रहा है.

छोटी-छोटी लिखावट- जिन लोगों की लिखावट बहुत छोटी-छोटी होती हैं कहा जाता है कि वे पढ़ाई में बहुत तेज होते हैं , ये लोग बहुत साफ दिल के होते है, साथ ही वे कुशल, और शर्मीले स्वभाव के भी होते हैं, और ये लोग किसी की भी  सहायता करने के लिए हमेशा आगे रहते है।

बड़ी लिखावट – जिन लोगों की लिखावट बड़ी-बड़ी होती हैं, ये लोग बहुत मेहनती होते है , और ये अपना काम कुछ अलग अंदाज से करना पसंद करते है। ये स्वभाव से बहुत मिलनसार भी  होता हैं, और सबके साथ प्यार का  माहौल बनाए रखते है। और इसके अलावा इन्हे घूमना – फिरना  काफी पसंद होता है।

ना ज्यादा बड़ी ना ज्यादा छोटी – जिन लोगों की लिखाई ना ज्यादा बड़ी ना ज्यादा छोटी है , ये लोग काफी जागरूक किस्म होते है, ये पढ़ाई में भी काफी अच्छे होते है इनकी ना तो ज्यादा अपेक्षाएं होती हैं और ना ही शिकायतें.

हर शब्द के बाद गैप – जो लोग हर शब्द के बाद थोड़ा गैप रखते हैं, वे लोग आजादी से एन्जॉय करते है।  और  ये लोग  किसी प्रकार की रोक-टोक पसंद नही करते है, अगर प्यार के बारे में बात की जाए उसमे ये काफी अच्छे से अपना रिश्ता निभाते है। ये लोग सच्चे प्यार की तलाश में रहते है।

जरा भी गैप नहीं रखते – जो लोग शब्दों के बीच जरा भी गैप नहीं रखते वे लोग अकेले में रहना पसंद नही करते , और इन लोगो को अपने दोस्तों के साथ ग्रुप में रहना काफी पसंद होता है। वे ये लोग काफी समझदार भी होते है,

पेन को अधिक दवाब से पकड़ना – जो लोग पेन को काफी दबा के लिखते है, उन लोगो की लिखावट से पता चलता है कि वो लोग बहुत फुर्तीले होते है। ऐसे लिखावट वाले लोग अपने व्यवहार व वाणी से सबका दिल भी जीत  लेते है।वे लोग साथ ही साथ अपनी लिखावट से यह भी बताते है कि वे अपने जीवन के प्रति काफी सचेत रहते है।

पेन को हल्के दबाव से पकड़ना – जो लोग  पेन को हल्के हाथो से पकड़ते है, कहा जाता है कि वो लोग अपने जीवन के प्रति बहुत परेशान रहते है, ये लोग अपने दिल की बात किसी के साथ शेयर करना पसंद नही करते ये लोग बहुत सोच समझ कर अपना कार्य पूरा करते है। 

ऊपर नीचे लिखना – जिसकी लिखावट ऊपर की ओर जाती है वे लोग सकारात्मक सोच रखने वाले लोग होते है। ये लोग काफी हद तक बहुत धैर्यवान होते है , वही नीचे की ओर लिखने वाले लोग थोड़ा जिद्दी स्वभाव के होते है, और ये फैशन में काफी आगे होते है, ये लोग दिखने में  भी बहुत खूबसूरत होते है, ये लोग प्यार के मामले में किसी को धोखा देना पसंद नही करते है।

बाये हाथ से लिखने वाले व्यक्ति – बाये हाथ से लिखने वाले लोगों में गजब की प्रतिभा होती है। ये लोग शिक्षा के प्रति जागरूक होते है। जिस भी क्षेत्र में जाते हैं, उसमें इतिहास रचने की पूरी कोशिश करते हैं। ये लोग किसी भी परिस्थिति में खुद को ढाल लेते  है. और ये लोग सच्चे प्यार की तलाश में रहते है।

जल्दी जल्दी में लिखना – जो लोग जल्दीबाजी में लिखना पसंद करते है , वो लोग बहुत बुद्धिमान  किस्म के होते है। ये लोग कम मेहनत से बड़ी सफलता हासिल करते है। ऐसे लोग रचनात्मक प्रवृति के होते है, ये लोग हर किसी काम को क्रिएटिविटी के साथ ही करना पसंद करते है। और  ये लोग हर किसी पर बहुत जल्दी विश्वास कर लेते है, ये लोग अपने जीवन में उच्च पद हासिल करते है जैसे -बिजनेसमैन,डॉक्टर ,टीचर आदि। 

error: