किस रंग का वाहन लेना फायदेमंद है जाने राशि अनुसार Suitable color for vehicles according to Zodiac Sign

किस राशि को कौन से रंग का वाहन लेना चाहिए राशि अनुसार Colours of your car according to Sun sign

आमतौर पर सभी लोगो के पास आजकल वाहन होते ही हैं. लेकिन कई लोगो को हर रंग का वाहन सूट नहीं करता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अपनी राशि के अनुसार यदि किस खास रंग का वाहन खरीद जाय तो यह शुभ माना जाता है.

आज हम आपको बताएंगे की आपकी राशि के अनुसार किस रंग का वाहन आपके लिए शुभ हो सकता है.

मेष राशि (Aries Horoscope) (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातको के लिए सफेद, हल्का हरे, गुलाबी रंग शुभ माने जाते हैं. इसलिए इस राशि के लोगो को इनमे से किसी भी रंग का वाहन ले सकते हैं. इसके अलावा मेष राशि के लोगो को भूलकर भी काले रंग का वाहन नहीं लेना चाहिए.

वृषभ राशि (Taurus Horoscope) (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)

वृषभ राशि के लोगो के लिए हल्का गुलाबी, क्रीम, काला, सफेद तथा गहरे नीला रंग शुभ माने जाते हैं. इसीलिए इस राशि के लोगो को इन्ही में से किसी एक रंग का वाहन खरीदना शुभ माना जाता है. इसके अलावा इस राशि के लोगो को लाल रंग का वाहन भूलकर भी नहीं लेना चाहिए.

मिथुन राशि (Gemini Horoscope) (का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, हा)

मिथुन राशि के जातको को गहरे मटमैले या चमकीले सुनहरे, काले, गुलाबी, लाल, सफेद या इनसे मिलते जुलते कलर का वाहन खरीदना फायदेमंद बताया गया है. इसलिए इस राशि के जातक इन रंगों में से किसी एक का वाहन ले सकते हैं.

कर्क राशि (Cancer Horoscope) (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातको के लिए नीले, सफेद, गहरे हरे व हल्के पीले (ऑफ व्हाइट क्रीम) शेड के कलर्स शुभ माने जाते हैं. इसलिए इस राशि के जातको को इन रंगों के वन खरीदने चाहिए. इसके अलावा इस राशि के लोगो को काले रंग का वाहन खरीदने से पूरी तरह बचना चाहिए

सिंह राशि (Leo Horoscope) (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के लोगो के लिए नारंगी, केसरिया या हल्दी पीला (ऑफ व्हाइट क्रीम), पर्पल, सुनहरे या लाल रंग शुभ माने जाते हैं. क्योकि इस राशि के लोग  सूर्य से प्रभावित होते हैं. इसलिए इस राशि के लोगो को इस रंग के वाहन खरीदना फायदेमंद हो सकता है.

कन्या राशि (Virgo Horoscope) (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातक किसी भी रंग का वाहन खरीद सकते हैं. लेकिन इस राशि के लोगो को हरे तथा काले रंग का वाहन खरीदना अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है.

तुला राशि (Libra Horoscope) (रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातको को सफेद या गहरे नीले रंग काफी भाते हैं तथा इस राशि के लोगो के लिए यह रंग शुभ भी माने जाते हैं. इसलिए इस राशि के लोगो को नीले रंग का वाहन खरीदना सर्वाधिक भाग्यशाली रहता है।इसके अलावा वे गुलाबी या काले रंग का वाहन भी खरीद सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope) (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातको को पर्पल, महरून, बॉटल ग्रीन, अंगूरी हरे रंग या रेडिश ब्लैक कलर का वाहन खरीदना फायेमंद हो सकता है जबकि मिक्स शेड वाले कलर वाले वाहन नही खरीदने चाहिए.

धनु राशि (Sagittarius Horoscope) (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के लोगो के लिए गहरे नीले, पीले, नारंगी या रंग शुभ माने जाते हैं इसलिए इस राशि के लोगो को इनमे से किसी एक रंग का वाहन खरीदना फायदेमंद हो सकता है तथा इस राशि के लोगो को काले रंग का वाहन खरीदने से स्पष्ट रूप से बचना चाहिए .

 

मकर राशि (Capricorn Horoscope) (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के लोगों के लिए भूरा, ग्रे, नीला या फिरोजी कलर के वाहन खरीदना शुभ होता है। उन्हें लाल रंग का वाहन दुर्भाग्य ला सकता है, इसीलिए लाल रंग के वाहन को खरीदने से बचना चाहिए।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope) (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के लोगों के लिए काला, नीला, बैंगनी तथा हरा रंग शुभ होता है. इसलिए इस राशि के लोगो को इन्ही में से किसी एक रंग का वाहन लेना शुभ हो सकता है.

मीन राशि (Pisces Horoscope) (दी, दु, थ, दे, दो, चा, ची)

जिन लोगों का नाम मीन राशि पर है उन्हें हल्का गुलाबी, पीले तथा गहरे नीले रंग के वाहन अधिक उपयुक्त रहते हैं, हरा रंग का वाहन खरीदना इनके लिए दुर्भाग्यशाली सिद्ध हो सकता है।

error: