कन्या राशि जातक व्यक्तित्व पारिवारिक, स्वास्थ्य भविष्यफल
कन्या राशि वालो का स्वभाव – दोहरा व्यक्तित्व, विद्वान, आलोचक लेख
कन्या राशि की मित्र राशियाँ – मेष, मिथुन, सिंह, तुला
कन्या राशि की शत्रु राशियाँ – कर्क
कन्या राशि का प्रभावशाली रत्न – पन्ना
कन्या राशि राशि के सहयोगी रंग – हरा
कन्या राशि के शुभ दिन – बुधवार, रविवार, शुक्रवार
कन्या राशि के इष्ट देवता – गणपति जी, सरस्वती देवी, मां दुर्गा देवी
कन्या राशि के शुभ अंक – 5
कन्या राशि की शुभ तारीख – 5, 14, 23
कन्या राशि की सकारात्मक आदत – निरन्तर क्रियाशील, नयी चीजे जानने की उत्सुकता, कार्य के प्रति लगन
कन्या राशि की नकारात्मक आदत – दूसरों की आलोचना, दोहरी मानसिकता, आलस्यता, अशुभ सोचना
कन्या राशि की अनुकूल दिशा – पश्चिम
कन्या राशि का उपवास दिन – बुधवार
कन्या राशि की मशहुर हस्तियां – मदर टेरेसा, विनोबा भावे, एडम सैंडलर
कन्या राशि जातक पारिवारिक भविष्य – इस साल आपके परिवार की बात की जाये तो आपको आपके परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा, आपसी उलझन खत्म होगी, दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तकरार आ सकता है लेकिन ये ज्यादा लम्बे समय तक नहीं रहेगी, जीवन साथी के साथ मधुरता बनेगी, भाई-बहन के रिश्तों में थोड़ा मनमुटाव हो सकता है लेकिन ये तकरार आपके आपसी लगाव को ओर ज्यादा बढ़ाएगी, माँ-पापा से रिश्ते अच्छे रहेंगे।
कन्या राशि जातक स्वास्थ्य व सेहत भविष्य – यह वर्ष आपके सेहत के लिए अच्छा है लेकिन काम बढ़ने से आपको मानसिक व शारीरिक थकान हो सकती है,
त्वचा से सम्बंधित शिकायत हो सकती है, पोष्टिक आहार ले, पानी के निरन्तर उपयोग से इनसे बचा जा सकता है, अपनी सेहत का ख्याल रखे,वर्षांत में सेहत बेहतर होगी।