सेब के लाभ और उसके चमत्कारी गुण और फायदे Health benefits of apples (seb)

सेब के बेहतरीन फायदे एवम लाभ Apple fruit eating amazing benefits

सेब एक ऐसा फल है जिसे अधिकतर लोग पसंद करते हैं तथा रोजाना सेब खाने से हमारा शरीर भी स्वस्थ रहता है तथा अनेक रोगों से लड़ने की शक्ति प्राप्त होती है. सेब में कई ऐसे गुण पाये जाते हैं जिससे हमारे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.

सेब एक ऐसा फल है जिसमे एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है. सेब में पाए जाने वाले पॉलीफेनोल और फ्लेवोनोइड्स हमारे ह्रदय को स्वस्थ रखने में बहुत ही सहायक होते हैं.

रोजाना एक सेब खाने से शरीर को आवश्यक मिनेरल्स, और पोटेशियम तत्वों की प्राप्ति होती है. सेब में पेक्टिन जैसे फायदेमंद फाइबर्स पाए जाते हैं. हर रोज एक सेब खाने से हाइपरटेंशन, मधुमेह जैसी घातक बीमारियों की समाप्ति होती है. इसलिए रोजाना एक सेब का अवश्य खाये तथा सेब को छिलके सहित खाना लाभदायक होता है. सेब के छिलके में कुछ जरुरी विटामिन्स और मिनिरल्स पाये जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं. जिनसे हमारा शरीर तथा त्वचा दोनों ही खूबसूरत बने रहते हैं.

सेब के चमत्कारी लाभ

चेहरे की सुंदरता के लिए सेब का प्रयोग (Apple for beautiful face) – सेब ना केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि इसके इस्तेमाल से हम अपनी खूबसूरती को भी बरकरार रख सकते हैं. इसके इस्तेमाल के लिए 2 चम्मच शहद और 1 चम्मच सेब के रस को मिलाएं. अब इस मिश्रण को करीब 20 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाए. फिर गुनगुने पानी से चेहरे को धो दें. इस प्रयोग को हफ्ते में तीन बार करे. इससे खूबसूरती बरकरार रहेगी.

एनीमिया भगाए सेब से (Apple for Anemia) – सेब में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. जो एनीमिया की समस्या को दूर करने में सहायक होता है. रोजाना दिन में दो या तीन सेब खाने से एनीमिया की समस्या धीरे-धीरे कम होने लगती है.

अस्थमा में सहायता करता है सेब (Apple for Asthma) – अस्थमा की समस्या को भी सेब के सेवन से आसानी से ठीक किया जा सकता है. रोजाना एक या दो सेब खाने से अस्थमा जैसी अनेक समस्याओं को तुरंत समाप्त किया जा सकता है तथा शरीर को अनेक रोगों से मुक्त किया जा सकता है. इसके अलावा अस्थमा के रोगियों को सेब का जूस पिलाना भी फायदेमंद होता है.

हड्डियों को मजबूत और सेहतमंद बनाता है सेब (Apple for strong bones) – सेब में विटामिन सी, आयरन और बोरोन जैसे कई पोषक तत्‍व पाये जाते हैं जो हड्डियों के लिए लाभदायक होते हैं. रोजाना सेब खाने या सेब का जूस पीने से आसानी से हड्डियों को मजबूत और सेहतमंद बनाया जा सकता है.

पाचन तंत्र में सहायक है सेब (Apple is helpful in the digestive tract) – सेब में उचित मात्रा में फाइबर पाया जाता है. जो भोजन को पचाने में हमारी मदद करता है. रोजाना सेब को छिलके के साथ खाये. इससे पाचन क्रिया सुचारु रूप से चलती है.

लिवर को फिट रखने में षयक है सेब (Apple for fit lever) – सेब में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो हमारे लिवर के लिए बहुत ही अच्छा होता है. रोजाना सेब खाने से लिवर स्वस्थ रहता है. अगर आपको सेब खाना पसंद नहीं है तो आप इसका जूस भी पी सकते हैं.

पथरी को होने से रोकता है सेब (Apple for Appendicitis) – सेब साइडर विनेगर होता है जो पथरी को बनने से रोकता है. यदि आपको भी शरीर को स्वस्थ रखना है तो रोजाना एक सेब खाये, इससे पथरी गलने लगती है.

सेब से करें कब्‍ज का इलाज (Apple for constipation) – कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए सेब लाभदायक होता है. सेब में सोरबिटॉल नामक तत्व पाया जाता है जो कब्ज की समस्या को खत्म करने में सहायक होता है. रोजाना सेब का या सेब के जूस का सेवन करें. इससे कब्ज की समस्या आसानी से समाप्त हो जायेगी.

error: