शुक्रवार के दिन सफेद और लाल कपडे पहनने के लाभ और फायदे Lucky color dress for Friday

शुक्रवार के दिन सफेद और लाल कपडे पहनने से क्या होता है Which color dress to wear on Friday

ये तो सभी लोग जानते हैं की हफ्ते में सात दिन होते हैं ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है की यदि वार के हिसाब से कपड़े पहने जाय तो दिन भी शुभ रहता है तथा सुख-सम्रद्धि भी मिलती है. आज हम आपको बताएंगे की शुक्रवार के दिन सफेद और लाल रंग के कपडे क्यों पहने जाते हैं और इससे क्या लाभ या फायदा होता है.

शुक्रवार के दिन यदि देवियो की पूजा अर्चना की जाय तो व्यक्ति के घर में सुख-समृद्धि बरसती है और धन की कभी कमी नहीं होती तथा व्यक्ति के बिगड़े या रुके हुए काम बनने की भी सम्भावना बढ़ जाती है.

इसके अलावा शास्त्रो में यह भी बताया गया है की दैत्यों के शिक्षक और असुरों के गुरु को शुक्र को माना जाता है. शुक्र देव, राजसी, संपन्न, खुशहाल और प्रजनन के स्वरूप माने जाते हैं। कहा जाता है की यही शुक्र ग्रह का भी प्रतिनिधित्व करते हैं,

इसके अलावा यह भी माना जाता है की शुक्र को सफेद रंग खूब पसन्द होता है, इसलिए शुक्रवार के दिन को गुलाबी और सफेद जैसे सौम्य रंग पहने की भी प्रथा मानी जाती है. इससे कई लाभ हो सकते हैं.

इसके अलावा शुक्रवार का दिन जगतजननी और देवीयों का दिन माना जाता है तथा कहा जाता है की देवियों को लाल रंग बहुत ही प्रिय होता है. इसलिए इस दिन कई लोग गहरे रंगों तथा लाल रंग के वस्त्र को धारण करते हैं यह बहुत ही शुभ माना जाता है.

इसके अलावा शुक्रवार के दिन कई लोग फूलों वाले प्रिंटेड कपडे भी पहनते हैं इस दिन ऐसे कपड़े पहनना भी शुभ और मंगलकारी माना जाता है. इससे व्यक्ति को अनेक सुखो की भी प्राप्ति हो सकती है.

error: