लहसुन से होने वाले ग़ज़ब के 5 फायदे | Health benefits of Garlic | Lahsun Ke Gajab Ke Fayde

लहसुन के फायदे और नुकसान Benefits of Garlic and Advantages and Disadvantages

लहसुन से होने वाले ग़ज़ब के 5 फायदे  | Health benefits of Garlic | Lahsun Ke Gajab Ke Faydeलहसुन से होने वाले ग़ज़ब के 5 फायदे – लहसुन (lahsun) एक ऐसी खाद्य सामाग्री है, जो कई सब्ज़ियों का ज़ायका बढ़ा देती है| लहसुन का तड़का बेजान से बेजान सब्ज़ी के स्वाद को कई गुणा बढ़ा देता है| लगभग हर रसोई में पाई जाने वाली ये खाद्य सामाग्री सिर्फ़ सब्ज़ियों का स्वाद ही नहीं बढ़ाती, बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत फ़ायदेमंद है| साथ ही लहसुन में कुछ बहुत ही खास गुण होते हैं और इसे न केवल भारत में बल्कि दुनिया के कई देशों में एक महत्वपूर्ण मसाले के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है| लहसुन में खाने को एक अलग ही स्वाद देने की क्षमता होती है जो बहुत से लोगों को पसंद भी होती है| साथ ही लहसुन को अपनी डाइट का हिस्सा बनाने का अच्छा तरीका है, इसे जूस के तौर पर इस्तेमाल करना बहुत ही लाभकारी में से एक है| आप जल्दी ही इससे आने वाले बदलाव को महसूस करने लगेंगे|  आज हम आपको लहसुन के कुछ ऐसे ही फ़ायदों के बारे में बताने जा रहे हैं-

राशिअनुसार जाने साल 2018 का भविष्यफल

  1. लहसुन के रस की 20 बूंदें और एक ग्लास अनार का जूस मिलाकर पीने से किसी भी तरह की खांसी पूरी तरह से ठीक होते नज़र आती है|
  2. लहसुन के जूस जूस को मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए भी इसे सीधे ही चेहरे पर लगाया जा सकता है| लहसुन के जूस को दिन के समय में चेहरे पर लगाकर 5 मिनट के लिए रखना चाहिए और फिर इसे पानी के साथ धो लेना चाहिए| इस उपाय को मुंहासों के गायब होने तक अपनाया जा सकता है|
  3. लहसुन का जूस कम बालों वाले लोगो के लिए वरदान की तरह है| इसे दिन में दो बार कम बाल वाली जगह पर लगाकर सुखने तक रखना चाहिए| इससे न सिर्फ नए बाल उगते हैं बल्कि रुसी और जूं जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलने लगता है|
  4. लहसुन के जूस की 10 बूंदें और दो चम्मच शहद को एक ग्लास गुनगुने पानी में मिलाकर रोजाना पीने से श्वास रोग में बहुत फायदा होता है|
  5. अगर आपका गला खराब है तो लहसुन के जूस को गुनगुने पानी में मिलाकर गरारे करने से गले की खिचखिच में तुरंत आराम मिलता है|
  6. लहसुन के जूस में सबसे ज्यादा कारगर गुण पाया जाता है| साथ ही लहसुन का जूस खून को साफ करता है और उसे पतला रखकर शरीर में खून के प्रवाह को सुचारु बनाए रखता है|

लहसुन से जुड़ी 6 खास बातें Top 6 special things related to garlic-

  1. लहसुन का जूस हमेशा खाना खाने के बाद ही पीना चाहिए|
  2. साथ ही ताजे लहसुन से सबसे ज्यादा स्वाद और फायदा पाया जा सकता है|
  3. लहसुन खरीदते समय झुर्रियों वाला लहसुन नहीं खरीदना चाहिए|
  4. लहसून को धूप से बचाकर सूखी और ठंडी जगह में रखना चाहिए|
  5. छिला हुआ लहसुन या लहसुन के जूस को फ्रीज में नहीं रखना चाहिए|
  6. लहसुन का जूस को केवल सुखने तक ही लगे रहने देना चाहिए वर्ना यह आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है|
error: