राशि अनुसार किस देवी देवता की पूजा करनी चाहिए Worship as per Horoscope Learn Astrology

राशि के अनुसार किस भगवान की पूजा करें Worship of god according to Zodiac Sign

राशि अनुसार किस देवी देवता की पूजा राशि अनुसार किस देवी देवता की पूजा- हिन्दू ग्रन्थों के अनुसार पृथ्वी पर 33 करोड़ भारतीय देवी देवता हैं। ये सभी देवी देवता विष्णु, शिव या दुर्गा के अवतार हैं। हम सभी उन देवता की पूजा करते हैं जिससे हम जुड़ाव महसूस करते हैं।

अग्नि पुराण के अनुसार, माना जाता है कि अपनी राशि के अनुसार देवता की पूजा करना काफी शुभ फलदायी होता है।  जब आप अपनी राशि अनुसार किसी देवी या फिर देवता की पूजा करते हैं तो इससे आपकी दिव्य शक्ति बढ़ती है और उस देवी-देवता पर भी ग्रहों की स्थिति बदलने का प्रभाव पड़ता है। यह भी माना जाता है कि यदि आपको अपनी राशि पता है तो आप अपने मुख्य गृह की पूजा कर सकते हैं और जो देवता उस गृह का मालिक है उसकी प्रार्थना भी कर सकते हैं। दोस्तों आज हम आपको आपकी राशि के अनुसार बताएँगे कि किस देवी देवता की पूजा करने से आपको तुरंत लाभ मिलेगा.

मेष राशि राशि अनुसार किस देवी देवता की पूजा Aries –

मेष राशि का मालिक मंगल ग्रह है। इसलिए मेष राशि के जातको को अपने मंगल गृह को मजबूत करने के लिए भगवान शिवजी की आराधना करनी चाहिए।

वृषभ राशि Taurus –

वृष राशि का गृह शुक्र है इसलिए वृष राशि वाले जातको को माता लक्ष्मी जी की के पूजा करना फलदायी रहेगा.

मिथुन राशि Gemini –

मिथुन राशि का मालिक गृह बुध है और बुध के देवता “श्रीमननारायण’ हैं। इसलिए बुध राशि के जातको को अपने अच्छे भाग्य के लिए भगवान “श्रीमननारायण’ की आराधना करनी चाहिए।

कर्क राशि Cancer –

कर्क राशि का मालिक चंद्रमा गृह है। देवी गौरी चंद्रमा की देवी हैं साथ ही गौरी शांति और दया की देवी हैं इसलिए कर्क राशि के जातको को अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए देवी गौरी की पूजा करनी चाहिए।

सिंह राशि Leo –

सिंह राशि का मालिक सूर्य गृह है और इस गृह के मालिक भगवान शिव जी हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करना आसान है, इसलिए इस राशि के जातको को  भजनों और पूजा से भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहिए.

कन्या राशि Virgo –

कन्या राशि का गृह बुध है। (राशि अनुसार किस देवी देवता की पूजा)  बुध गृह के मालिक विष्णु के अवतार भगवान “श्रीमननारायण’ हैं, इसलिए कन्या राशि वाले जातको को अच्छे भाग्य के लिए भगवान “श्रीमननारायण’ की पूजा करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें  –

तुला राशि Libra –

तुला राशि का मालिक शुक्र गृह है और शुक्र गृह की स्वामी देवी लक्ष्मी हैं। इसलिए इस राशि के जातक  देवी लक्ष्मी की आराधना करें, इससे आपको सौभाग्य और धन-धान्य की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि Scorpio 

वृश्चिक राशि का मालिक मंगल गृह है। अपने मजबूत करने के लिए वृश्चिक राशि के जातक को भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।

धनु राशि Sagittarius –

धनु राशि का स्वामी वृहस्पति गृह है। वृहस्पति के स्वामी “श्री दक्षिणमूर्ती” हैं जो कि भगवान शिव के अवतार हैं साथ ही ये ज्ञान और बुद्धि के देवता है। (राशि अनुसार किस देवी देवता की पूजा) इसलिए धनु राशि के जातको को इनका प्रभाव प्राप्त करने के लिए “श्री दक्षिणमूर्ती” की पूजा अर्चना करनी चाहिए।

मकर राशि Capricorn –

मकर राशि का स्वामी मंगल है। इसलिए मकर राशि वाले जातको को सुख-समृद्धि के लिए भगवान शिव जी की पूजा आराधना करनी चाहिए।

कुंभ राशि Aquarius –

कुंभ राशि का स्वामी भी मंगल है। (राशि अनुसार किस देवी देवता की पूजा) भगवान शिव मंगल के मालिक हैं, इसलिए कुंभ राशि वाले जातको को  पवित्र मन से भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए।

मीन राशि Pisces –

मीन राशि का मालिक वृहस्पति गृह है। वृहस्पति के स्वामी “श्री दक्षिणमूर्ती” हैं (राशि अनुसार किस देवी देवता की पूजा) इसलिए मीन राशि के जातको को “श्री दक्षिणमूर्ती” की पूजा अर्चना करनी चाहिए।

error: