राशिअनुसार जाने अपनी कमियां your weakness according Rashi

राशि से जाने क्या है आपकी सबसे बड़ी कमजोरी Nature according Zodiac signs

अगर ध्यान दिया जाए तो यह ज्योतिष विद्या भी एक मजेदार चीज है, जहाँ जन्म के आधार पर राशियों का निर्धारण होता है और राशि के अनुसार स्वभाव का निर्धारण किया जाता है।

सभी अपनी राशिया तो जरूर ही पड़ते हैं, पर क्या आप जानते हैं राश्यानुसार आपकी कमजोरियां क्या हैं शायद नहीं. आज हम आपको  बताएंगे राशि के आधार पर कौन सी राशी वाले व्यक्ति के अंदर कौन सी सबसे बड़ी कमजोरी होती हैं.

मेष राशि (Aries) –

मेष राशि के लोग गलत और गलत और सही को सही कहने में थोड़ा हिचकिचाते हैं। उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके बारे में क्या सोचेंगे। वे किसी भी हाल में अन्याय को बर्दाश्त नहीं कर सकते। हालांकि इन्हें कई बार अपने किए पर पछतावा भी होता है। इस राशि के लोग कई बार अपने बारे ज्यादा सोचते हैं, पर इनका व्यवहार बहुत ही अच्छा होता है.

वृषभ राशि (Taurus) –

वृषभ राशि के लोग थोड़ा जिद्दी और सख्त मिजाजी होते हैं, फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष, अगर वे वृषभ राशि के हैं तो वे अपनी राय और मान्यताओं को लेकर काफी जिद्दी हैं। इन्हें अपना कमफर्ट और सम्मान के आगे और कुछ भी नजर नहीं आता। ये किसी भी काम करने की सोच लें तो उसके करके ही दिखाते हैं.

मिथुन राशि (Gemini) – 

इस राशि के लोग समय के थोड़ा पाबंद नहीं होते हैं, कई बार ये अपना काम समय से नहीं करते। इन्हें परिवर्तन बहुत पसंद होता है, और ये थोड़ा अपने कामो में कंफ्यूज भी रहते हैं। इन लोगो में कुछ भी कर गुजरने की छमता होती है, इनकी इमैजिनेशन पॉवर बहुत तेज होती है।

कर्क राशि (Cancer) –

कर्क राशी के लोग बहुत ही संवेदनशील होते हैं, इन्हे कितनी ही बड़ी परेशानियां क्यों ना हो ये लोग बाहर किसी को भी अपनी परेशानियां शो नहीं करते, ये अंदर ही अंदर बहुत सोचते रहते हैं पर किसी से भी अपनी परेशानी कहना पसंद नहीं करते.

सिंह राशी (Leo) –

सिंह राशी के लोग पेसो को बिना सोचे समझे खर्च करते हैं, धन को किस तरह और कितनी तेजी के साथ खर्च किया जाता हैं ये सिंह राशि के लोग बखूबी जानते हैं। इनके खर्च असीमित होते हैं और साथ ही इन्हें इस बात से ज्यादा फर्क भी नहीं पड़ता कि इनकी कोई सेविंग नहीं है। ये अपने जीवन को पुरे मौजमस्ती से जीते हैं.

कन्या राशि (Virgo) –

कन्या राशि वाले व्यक्ति को कभी अपने अंदर कमी नजर नहीं आती और यही उनकी सबसे बड़ी खामी भी है। उन्हें अपनी आलोचना सुनना बिल्कुल पसंद नहीं है, अगर कोई उन्हें कुछ कहता भी है तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। कन्या राशि के लोग ज्यादा बोलना पसंद नहीं करते हैं, इनके दिल की बात को कोई भी आसानी से नहीं जान सकता, फिर वो इनके कितना ही करीबी क्यों ना हो.

वृश्चिक राशि (Scorpio) –

वृश्चिक राशि के लोग ना तो किसी को बहुत जल्दी भूलते हैं और ना ही किसी को जल्दी मांफ करते हैं। अगर कोई इनके साथ बुरा करता है तो वे उससे बदला लेके ही रहते हैं। सच चहे कितना ही बुरा या कड़वा क्यों ना हो, ये लोग सच कहना और सच सुनना ही पसंद करते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) –

धनुराशि के लोग बहुत जल्दी दूसरे की बातो में आ जाते हैं, वे ये भी नहीं सोचते कि वो गलत बोल रहा है या सही, और यही इनकी सबसे बड़ी कमजोरी है, सामने वाले कि कही बातो के बारे में ये थोड़ा भी नहीं सोचते जिसकी वजह से कई बार इन्हे पछतावा भी होता है.

मकर राशि (Capricorn) – 

मकर राशि के लोग थोड़ा बहुत दिखावटी होते हैं, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि दुनिया उनके बारे में क्या सोचती है। और इन्हे अपनी तारिफ सुनना बहुत पसंद होता है. और जो लोग इनकी आलोचना करते है वे लोग इन्हे बिलकुल भी पसंद नहीं आते हैं.

कुम्भ राशि (Aquarius) –

कुम्भ राशि के लोग थोड़ा चंचल स्वभाव के होते हैं, ये जल्द ही एक काम से बोर हो जाते हैं. कभी कभी ये एक व्यक्ति से साथ भी ज्यादा समय रहने से बोर होने लगते हैं, इसलिए इनके दोस्त भी बदलते रहते हैं.

मीन राशि (Pisces) –

मीन राशि के जातक किसी समस्या को सुलझाने नहीं बल्कि उससे दूर भागते हैं। ये किसी भी बात को बड़े ही सकारात्मक रूप से लेते हैं, इन्हें दुनिया को अपनी ही नजर से देखना पसंद होता है। झूठ ही सही, लेकिन अगर उन्हें वो झूठ पसंद है तो वे सच जानने की जरूरत भी नहीं करते हैं. ये जैसा हो रहा हैं उसमे खुश रहने की कोशिश करते हैं.

error: