मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2020 उपाय Margashirsha Purnima 2020 Date Time Upay

मार्गशीर्ष पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2020 Margashirsha Maas Purnima Puja Vidhi 2020

मार्गशीर्ष पूर्णिमामार्गशीर्ष पूर्णिमा हर माह की शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को पूर्णिमा तिथि कहते हैं। मार्गशीर्ष मास की मार्गशीर्ष पूर्णिमा के नाम से जानी जाती है और साल की आखिरी पूर्णिमा होने के कारण शास्त्रों में इसका का बड़ा महत्व है। इस दिन चंद्र देव और सत्यनारायण भगवान् की पूजा करने से व्यक्ति के समस्त दुखो का नाश होता है और उसे .मोक्ष की प्राप्ति होती है आज हम आपको साल 2020 की आखिरी मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा की सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, और इस दिन किये जाने वाले कुछ कुछ विशेष उपायों के बारे में बताएँगे.

मार्गशीर्ष पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2020 Margashirsha Purnima 2020 Shubh Muhurat

  1. साल 2020 में मार्गशीर्ष पूर्णिमा 30 बुधवार दिसम्बर को है |
  2. पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ होगी – 29 दिसम्बर प्रातःकाल 07:54 मिनट पर|
  3. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 30 दिसम्बर प्रातःकाल 08:57 मिनट पर|

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पूजा विधि Margashirsha Purnima puja vidhi

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन दत्तात्रेय जयंती भी मनाई जाती है जिस कारण इसका महत्व और भी अधिक होता है पूर्णिमा के दिन प्रातःकाल स्नान के बाद व्रत का संकल्प लेकर पूजा स्थल पर भगवान् विष्णु जी की प्रतिमा एक चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर स्थापित करे. अब श्री विष्णु जी को पीले फल फूल व धुप दीप और केले व हलवे का भोग लगाएं। इसके बाद सत्यनारायण भगवान की व्रत कथा पढ़कर आरती कर ले. पूर्णिमा के दिन चन्द्रमा की पूजा जरूर करनी चाहिए इसीलिए रात्रि में चद्रोदय के बाद चंद्र दर्शन कर अर्घ्य देकर व्रत संपन्न करे.

मार्गशीर्ष पूर्णिमा उपाय Margashirsha Purnima Upay

  1. ज्योतिषानुसार पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण आकृति में होता है। और पूर्णिमा के दिन चन्द्रमा का सबसे ज्यादा प्रभाव व्यक्ति पर पड़ता है इसीलिए यदि आज के दिन कुछ उपाय किये जाय तो व्यक्ति को कई लाभ मिलते है आइये जानते है इन ख़ास उपायों के बारे में.
  2. पूर्णिमा के दिन स्नान के जल में तुलसी के पत्ते डालकर स्नान करना शुभ होता है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2020.

  1. आज के दिन पूजा में भगवान श्रीहरि विष्णु के भोग में तुलसी पत्र जरूर डाले इससे विष्णु जी प्रसन्न होकर आपको सुख सौभाग्य का वरदान देते है.
  2. पूर्णिमा के दिन चन्द्रमा को कच्चे दूध में चीनी व चावल मिलाकर जल का अर्घ्य दे इससे मनोकामना जल्द ही पूरी होती है.
  3. पूर्णिमा तिथि पर ब्राह्मण या जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराकर दान दक्षिणा देने से जीवन में सफलता की प्राप्ति होती है.
error: