मकर संक्रांति पर ना करे इन 5 चीजों का दान Makar Sankranti 2023

मकर संक्रांति क्या ना करे Makar Sankranti Kya Na kare 

Makar Sankranti 2023Makar Sankranti 2023 ज्योतिष अनुसार जिस दिन सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते है उस दिन मकर संक्रांति मनाई जाती है. साल 2023 में मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी दिन रविवार को मनाया जाएगा. मान्यता है की मकर संक्रांति पर दान पुण्य करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है. इस दिन किया गया दान सीधे भगवान को समर्पित होता है और इससे व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है. लेकिन शास्त्रों के अनुसार कुछ ऐसी चीजे भी बताई गयी है जिन्हे मकर संक्रांति पर किसी को भी दान नहीं करना चाहिए. आज हम आपको मकर संक्रांति पर बन रहे शुभ योग और इस शुभ योग में किये जाने वाले विशेष कार्यो व कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताएँगे जिन्हे इस खास दिन पर दान करने से बचना चाहिए.

मकर संक्रांति शुभ योग 2023

ज्योतिष शास्त्र अनुसार इस साल 15 जनवरी के दिन यानि संक्रांति विशेष ग्रहों, नक्षत्रों और आयुध के साथ वाहनों से युक्त होगी। ऐसे में इसका फल भी अलग-अलग होगा। इस बार संक्रांति वराह में सवार होकर आ रही हैं और मकर संक्रांति का उप वाहन वृषभ यानी बैल है। इसके अलावा इस बार मकर सङक्रान्ति पर त्रिग्रही योग बनने से इसका महत्व और अधिक बढ़ जायेगा.

किन चीजों का दान करे

मकर संक्रांति पर दान का बहुत महत्व बताया गया है इस दिन सुबह स्नान के बाद अपनी सामर्थ्य अनुसार ब्राह्मण और जरूरतमंदो को तिल, गुड़, कंबल, काली उड़द, खिचड़ी, चावल, वस्त्र, अदि का दान करना शुभ माना गया है. शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति के अवसर इन चीजों का दान करने से ग्रह से जुड़े दोष दूर होते है. इससे समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ती है.

किन चीजों का दान ना करे

  1. शास्त्रों के अनुसार जिस तरह से मकर संक्रांति पर कुछ विशेष चीजों के दान का महत्व होता है ठीक वैसे ही इस दिन कुछ चीजों का दान वर्जित बताया गया है.
  2. मान्यता है की मकर संक्रांति के दिन किसी भी अयोग्य वस्तु या झाड़ू का दान नहीं करना चाहिए, इससे माँ लक्ष्मी अप्रसन्न होती है और धन ऐश्वर्य में कमी आने लगती है.
  3. इसके अलावा इस दिन बासी भोजन का दान नहीं करना चाहिए इससे परिवाव में वाद विवाद की स्तिथि उत्पन्न होने का भय बना रहता है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

  1. मकर संक्रांति के दिन जूतों का दान भी वर्जित बताया गया है इससे शनि दोष उत्पन्न हो सकते है.
  2. इस दिन प्लास्टिक या स्टील की चीजों का दान भी नहीं करना चाहिए इससे घर और घर के सदस्यों के जीवन में दरिद्रता आ सकती है.
  3. मकर संक्रांति के दिन घर में पड़ी बेकार चीजों का दान भी नहीं करना चाहिए इस दिन अपनी इच्छा और सामर्थ्य के अनुसार दान करने से अच्छे परिणाम प्राप्त होते है.
error: