ब्रेकअप के बाद किन राशि वाले लोगो पर पड़ता है कैसा असर After breakup peoples nature

जानें ब्रेकअप के बाद किस पर कैसा असर पड़ता है effects after breakup

ब्रेकअप के बाद किस पर कैसा असर पड़ता है ब्रेकअप के बाद – हर व्यक्ति अपने जीवन में कभी न कभी लव और रिलेशनशिप को जरूर महसूस करता है। ऐसे में कई बार वे रिश्ते जीवनभर का साथ बन जाते हैं और कई बार लोगों के बीच प्यार और विश्वास की कमी होने पर  रिश्ते टूट भी जाते हैं।

कई लोगों के लिए अपने पार्टनर से हुआ ब्रेकअप संभालना आसान नहीं होता है। राशि के अनुसार इस बात को काफी हद तक समझा जा सकता है कि ब्रेकअप का आप पर क्या असर पड़ेगा, तो जाने ब्रेकअप के बाद किन राशि के लोगो पर पड़ता है कैसा असर.

ब्रेकअप के बाद किस राशि पर कैसा पड़ेगा असर Breakup Effects Accrding Astrology

मेष राशि के लोगो पर ब्रेकअप के बाद का असर Aries People after BreakUp –

मेष राशि के लोगों के ब्रेकअप थोड़ा ज्यादा होते हैं पर फिर इन्हें दोबारा रिलेशनशिप में आने की जल्दी भी होती है। हालांकि ब्रेकअप के तुरंत बाद इन्हें खुद को संभालना थोड़ा मुश्किल हो जाता है और ये लोग इस तरह के हालात में कुछ भी कर सकते हैं। पर ये कुछ समय के बाद खुद ही संभल जाते हैं.

इसे भी पढ़ें  –

वृषभ राशि के लोगो पर ब्रेकअप के बाद का असर Taurus People after BreakUp –

वृष राशि के लोगों के लिए आगे बढ़ना थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन साथ ही अगर ये एक बार ब्रेकअप कर लेते हैं, तो दोबारा उसी रिलेशनशिप में नहीं जाते। अपने ब्रेकअप के बाद ये पूरी तरह टूट जाते हैं। ऐसे में इनके अंदर गुस्सा, डिप्रेशन, दुख और नफरत सभी तरह की भावनाएं होती हैं। हालांकि ऐसे लोग अपने पार्टनर के बारे में अच्छी यादों और अच्छी आदतों को ही याद करते हैं।

मिथुन राशि के लोगो पर ब्रेकअप के बाद का असर Gemini People after BreakUp –

रिलेशनशिप के मामले में इस राशि के लोग थोड़े अजीब किस्म के होते हैं। हो सकता है कि रिलेशनशिप में अभी खुश हों और थोड़ी देर बाद दुःखी। ऐसे लोग अपनी नापसंद आसानी से अपनी हंसी के पीछे छुपा लेते हैं। इन लोगों को अगर रिलेशनशिप पसंद ना आए, तो ये खुद ही अलग हो जाते हैं और इस बात का इन्हें दुख भी नहीं होता।

कर्क राशि के लोगो पर ब्रेकअप के बाद का असर Cancer People after BreakUp 

ब्रेकअप के बाद ये लोग अपने पार्टनर को इमोशनली दुःख पंहुचा सकते हैं। मौका मिलने पर ये ब्लैकमेल करने से भी बाज नहीं आते। मगर जब तक रिलेशन में रहते हैं, इनका प्यार भी कम नहीं होता। ब्रेकअप पर भरोसा करने में इन्हें थोड़ा समय लगता है।

सिंह राशि के लोगो पर ब्रेकअप के बाद का असर Leo People after BreakUp 

इस राशि के लोग खुद को हमेशा सही समझते हैं और अपने पार्टनर को गलत। जब इनका पार्टनर इनसे माफी मांगता है तो इन्हें अच्छा लगता है। ब्रेकअप के बाद भी इन्हें लगता है कि इनका पार्टनर ही वापस आएगा और इन्हें प्यार करेगा। कई बार अपने ब्रेकअप की फ्रस्ट्रेशन ये पार्टनर को फोन करके या मेंटली परेशान करके भी निकालते हैं।

कन्या राशि के लोगो पर ब्रेकअप के बाद का असर Virgo People after BreakUp–  

अपने ब्रेकअप के बाद भी ये अपने पार्टनर के साथ उनके अच्छे दोस्त बनकर रह सकते हैं क्योंकि पूरी तरह अलग होना इनके लिए थोड़ा मुश्किल होता है। हालांकि ब्रेकअप के दौरान ये अपने रिलेशनशिप को बचाने की कोशिशें भी करते हैं लेकिन अगर कोशिशें नाकाम रहती हैं, तो ये अपने पार्टनर को खुशी-खुशी जाने भी देते हैं।

तुला राशि के लोगो पर ब्रेकअप के बाद का असर Libra People after BreakUp  –

ब्रेकअप के बाद ये लोग थोड़ा दुखी तो होते हैं, साथ ही शर्मिंदा भी महसूस करते हैं। ये लोग चाहते हैं कि इनका पार्टनर एक बार फिर इनसे वही प्यार करने लगे। क्योंकि ये अपने पार्टनर से कभी अलग नही होना चाहते, ये उन्हें सच्चे दिल से प्यार करते हैं.

वृश्चिक राशि के लोगो पर ब्रेकअप के बाद का असर Aries People after BreakUp –

ये लोग बहुत ही इमोशनल किस्म के होते हैं, इसलिए ब्रेकअप के दौरान दुखी भी हो जाते हैं और खुद को संभाल भी नहीं पाते। अगर ब्रेकअप इनकी वजह से नहीं हुआ है तो इनमें गु्स्सा और एग्रेशन भी होता है। अपने पार्टनर से दबना इन्हें पसंद नहीं होता और रिलेशनशिप में अपना दर्जा हमेशा ऊपर रखना चाहते हैं। हर चीज को ये दिल पर ले लेते हैं।

धनु राशि के लोगो पर ब्रेकअप के बाद का असर Sagittarius People after BreakUp

इस राशि के लोगों को ब्रेकअप से कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। हालांकि थोड़ा दुख जरूर होता है, लेकिन ये लोग जल्द ही आगे भी बढ़ जाते हैं। अगर इनका पार्टनर इन्हें छोड़कर चला भी जाता हैं तो इन्हें कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है. कुछ ही समय तक ये उनके बारे में सोचते हैं, और फिर अपनी लाइफ में आगे बाद जाते हैं.

मकर राशि के लोगो पर ब्रेकअप के बाद का असर Capricorn People after BreakUp –

अगर इनके पार्टनर इनको छोड़ने की कोशिश करते हैं, तो ये लोग शांत होकर समझदारी से बातों को सम्हालने की कोशिश करते हैं। ये अपने पार्टनर से अलग नहीं होना चाहते। हालांकि अगर इन्हें पता लगे कि पार्टनर इनको चीट कर रहा है, तो इनके मन में हमेशा इस बात का दुख रहता है क्योंकि ये खुद में बहुत ईमानदार होते हैं। ये कमिटमेंट पर टिके रहने वाले होते हैं।

कुंभ राशि के लोगो पर ब्रेकअप के बाद का असर Aquarius People after BreakUp 

इस राशि के लोगो को ब्रेकअप से नफरत होती है। वहीं दूसरी तरफ अगर इन्हें अपने कमिटमेंट बोझ लगता है, तो अपने पार्टनर को ये अपने अनुसार ढाल लेते हैं। ब्रेकअप के वक्त इनके दिमाग में कई तरह के नकारात्मक ख्याल और गुस्सा होता है, पर ये दिखाते नहीं हैं.

मीन राशि के लोगो पर ब्रेकअप के बाद का असर Pisces People after BreakUp 

मीन राशि के लोग के लोगो पर ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में भी जा सकते हैं। हालांकि ये अपने रिलेशनशिप को संभालने की कोशिश करते हैं, पर वो इनके पार्टनर पर निर्भर करता हैकी वो इनके साथ रहना पसंद करता है या नहीं. ये लंबे समय तक अपने पार्टनर के बारे में सोचते रहते हैं. पर वक्त के साथ – साथ संभल भी जाते हैं.

error: