दीवाली राशि अनुसार करे 2 उपाय बरसेगा धन Deepawali 2017 do these things according to your horoscope

दीवाली राशि अनुसार 12 राशि 12 उपाय Astrology Tips on Diwali – 

दीवाली राशि अनुसार- दीपावली के पावन दिन गृह और दशाओं से मिलकर विशेष शुभ मुहूर्त बनते हैं. ठीक उसी तरह लोगो के जीवन में भी ग्रहों की चालों तथा महा दशाओं का प्रभाव समय पर बदलता हुआ दिखाई देता है. अगर आप अपनी राशि और दशा को ध्यान में रखकर दिवाली पर ये उपाय कर ले तो इसका लाभ आपको अवश्य ही प्राप्त होगा.

दीवाली राशि अनुसार मेष राशि Aries 

मेष राशि के लोगो के स्वामी गृह सूर्य, वृहस्पति और चन्द्र है. इस राशि के लोगो के लिए लाल नारंगी व पीला  लकी रंग होता है दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन के समय अगर मेष राशि के लोग लाल नारंगी व पीले रंग के वस्त्र, फल, फूल या रूमाल अपने पास रखे तो इससे आपको मानसिक शांति तो रहेगी साथ ही ये चीजे आपके लक को बहुत अधिक बड़ा देंगी. दीपावली के दिन क्रोध करने से बचे. मेष राशि के लोग अपने लकी नम्बरों जैसे- 9, 18, 27, 36, 45, 54, 63 और 72  के अनुसार दिए भी जला सकते है.

दीवाली राशि अनुसार वृषभ राशि Taurus

वृषभ राशि के स्वामी गृह शुक्र और इस राशि के लोगो का शुभ रंग नीला हरा और गुलाबी है इसीलिए इस दिवाली आप इन रंगो के कपडे पहनकर माँ लक्ष्मी जी की आराधना कर सकते है इसके अलावा आप अपने लक और भाग्य को प्रबल बनाने के लिए इन रंगो की कोई वस्तु भी अपने पास रख सकते है. आपकी राशि का लकी नंबर 6, 15, 24, 33, 42 और 51 है इन नम्बरों के अनुसार आप दिवाली के दिन कोई चीज खरीद सकते है या लकी अंकों के बराबर दिए भी जला सकते है. दिवाली के दिन इस राशी के लोग बड़ो का सम्मान करे इस दिन अनावश्यक गुस्सा करने से बचे.  

दीवाली राशि अनुसार  मिथुन राशि Gemini

मिथुन राशि के स्वामी गृह बुद्ध है और इनकी राशि का अनुकूल रंग हरा और क्रीम है मिथुन राशि के लोग अगर दीपावली के दिन लक्ष्मी गणेश की पूजा के समय हरे रंग के कपडे, फल, फूल या कोई अन्य चीजों का इस्तेमाल करे तो ये आपके भाग्य में कई गुना वृद्धि कर आपको जीवन में सफलता दिलाने में मदद करेगा. इस राशि के लोगो का लोगो का नंबर 5, 14, 23, 32, 41 और 50 इसीलिए आप इन नम्बरों के अनुसार दिवाली के दिन दीपदान भी कर सकते है. दिवाली के दिन सभी को मान सम्मान दे.

दीवाली राशि अनुसार कर्क राशि Cancer

कर्क राशि के स्वामी गृह चंद्र है. और चंद्रमा का प्रिय दिन सोमवार है। कर्क राशि के लोगो दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजन से समय यदि अपने लकी कलर नारंगी और पीला रंग के वस्त्र धारण करे या फिर इन रंगो की पूजन सामग्री का इस्तेमाल करे तो ये आपके लिए बहुत ही शुभ होगा कर्क राशि के लोग लकी कलर और लकी नंबर 2, 7, 11, 16, 20 और 25  के अनुसार कोई चीज इस दिन दान भी कर सकते है . इस दिन आपको अत्यधिक गुस्सा और किसी का अपमान करने से बचना चाहिए.

दीवाली राशि अनुसार सिंह राशि Leo

जिन लोगों की राशि सिंह है उनके आराध्य देव सूर्यदेव है क्योकि सूर्य इस राशि के स्वामी गृह है. इस राशि के लोगो का शुभ राग नारंगी, पीला और लाल है इसीलिए सिंह राशि के लोग महालक्ष्मी पूजन के समय यदि इन रंगो की कोई चीज अपने पास रखे तो ये उनके लक को कई गुना बढ़ाने में मदद करेगी इस राशि के लोग इस दिन अपने लकी नम्बरों 1, 4, 10, 13, 19 और 22  के अनुसार कोई चीज खरीद या फिर दिए भी जला सकते है.

दीवाली राशि अनुसार कन्या राशि Virgo 

कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध है लकी कलर हरा और क्रीम रंग लकी नंबर 5, 14, 23, 32, 41 और 50  है कन्या राशि के लोग दिवाली के दिन अपने लक में कई गुना वृद्धि और शुभ फल के लिए हरे और क्रीम रंग के वस्त्र या फिर इन रंगों की कोई चीज अपने पास रख सकते है इसके अलावा आप अपनी राशि के लकी नम्बरों के अनुसार दिए जला सकते है या कोई चीज खरीद सकते है कन्या राशि के लोग दिवाली के दिन अपने घर के सदस्यों का ध्यान रखे और किसी पर भी गुस्सा ना करे.

दीवाली राशि अनुसार तुला राशि Libra

तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है लकी कलर क्रीम, हरा, और नीला लकी नंबर 6, 15, 24, 33, 42, 51 और 60  है,  तुला राशि के लोग अपने लक में कई गुना वृद्धि और शुभ फलों के लिए दिवाली के दिन क्रीम, हरा, और नीले रंग के वस्त्र या फिर इनमें से किसी भी रंग की कोई चीज पूजा के समय अपने पास रख सकते है इसके अलावा आप अपनी राशि के लकी नम्बरों के अनुसार दिए जला सकते है या कोई चीज खरीद सकते है तुला राशि के लोग दिवाली के दिन बड़े और छोटे सभी को कुछ उपहार दे सकते है और इस दिन गुस्सा बिलकुल भी ना करे.

दीवाली राशि अनुसार वृश्चिक राशि Scorpio

वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल है इस राशि का लकी कलर लाल, पीला, नारंगी है लकी नंबर 9, 18, 27, 36, 45, 54, 63, 72, 81 और 90 है,  वृश्चिक राशि के लोग अपने भाग्य में वृद्धि करने और माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए राशि अनुसार अपने शुभ रंग लाल, पीला, नारंगी रंग के वस्त्र या फिर इनमें से किसी भी रंग की कोई चीज पूजा के समय अपने पास रखे और इस्तेमाल करे है इस दिन आप अपनी राशि के लकी नम्बरों के अनुसार दिए जला सकते है या कोई चीज खरीद सकते है वृश्चिक राशि के लोग दिवाली के दिन सभी का आदर सत्कार करना ना भूले.

दीवाली राशि अनुसार धनु राशि Sagittarius 

धनु राशि के स्वामी ग्रह गुरु है इस राशि का लकी लाल, पीला और नारंगी है लकी नंबर 3, 12, 21 और 30 है,  धनु राशि के लोग अपने भाग्य में वृद्धि करने और माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए राशि अनुसार अपने शुभ रंग लाल, पीला, नारंगी रंग के वस्त्र या फिर इनमें से किसी भी रंग की कोई चीज पूजा के समय अपने पास रख सकते है इस दिन आप अपनी राशि के लकी नम्बरों के अनुसार घर में दिए जला सकते है या कोई चीज खरीद सकते है इस राशि के लोग दिवाली के दिन किसी को उपहार दे सकते है अपने घर से किसी को खाली ना जाए दे.

दीवाली राशि अनुसार मकर राशि  Capricorn

मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि है इस राशि का लकी रंग नीला, हरा, बैंगनी है लकी नंबर 4, 8,13, 17, 19, 22 और 26  है, मकर राशि के लोग अपने लक को बढ़ाने और माँ लक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए दिवाली के दिन राशि अनुसार अपने शुभ रंग नीला, हरा, बैंगनी रंग के वस्त्र या फिर इनमें से किसी भी रंग की कोई चीज पूजा के समय अपने पास रख सकते है इस दिन आप अपनी राशि के लकी नम्बरों के अनुसार घर में दिए जला सकते है या कोई चीज पूजा में भी रख सकते है. इस राशि के लोग दिवाली के दिन किसी दे विवाद करने से बचे.

दीवाली राशि अनुसार कुम्भ राशि Aquarius

कुम्भ राशि के स्वामी ग्रह भी शनि है इस राशि का लकी रंग नीला, हरा, बैंगनी है लकी नंबर 4, 8,13,17, 22 और 26  है, दीपावली के दिन कुम्भ राशि के लोग यदि राशि अनुसार अपने शुभ रंग नीला, हरा, बैंगनी रंग के वस्त्र या फिर इनमें से किसी भी रंग की कोई चीज पूजा के समय अपने पास रखते है तो ये उपाय इनके लक और किस्मत को चमकाने में काफी मददगार साबित हो सकता है माँ लक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए दिवाली के दिन इस दिन आप अपनी राशि के लकी नम्बरों के अनुसार घर में दिए भी जला सकते है 

दीवाली राशि अनुसार मीन राशि Pices 

मीन राशि के स्वामी ग्रह गुरु है इस राशि का लकी रंग पीला, और लाल है और इस राशि के लकी नंबर 3, 7, 12, 16, 21, 25, 30, 34, 43 और 52है, दीपावली के दिन मीन राशि के लोग यदि राशि अनुसार अपने शुभ रंग पीला, और लाल  रंग कोई चीज पूजा के समय अपने पास रखते है या फिर इन रंगो के कपडे पहनकर पूजा करते तो इससे इनके लक में कई गुना वृद्धि होती है इन्हें माँ का आशीर्वाद प्राप्त होता है  दिवाली के दिन आपकी राशि के लकी नम्बरों के अनुसार घर में दिए जलना भी आपके लिए बहुत ही शुभ होगा. इस दिन अपने गुस्से पर काबू रखे और किसी को हानि ना पहुचाये.

error: