दांत के कीड़े को करे जड़ से दूर घरेलू उपचार Home Remedies With Injury Disease

दांत में लगे कीड़े के लिए  5 घरेलू उपाय Effective Home Remedies For Cavities

दांत में लगे कीड़े को जड़ से खत्म करें घरेलू उपचार- दांतो की ठीक ढंग से देखभाल ना करने के कारण दांतो में कैविटी, खून आना जैसी समस्याएं होने लगती है जिससे दांतो में दर्द रहने लगता है जो सहन करना आसान नहीं होता| दांतो में कीड़ा लग जाने पर दांत अंदर से खोखला होने लगता है| कुछ लोग दांत के कीड़े से छुटकारा पाने के लिये कीड़ा मारने की दवा का सहारा लेते हैं तो चलिए आज हम कुछ घरेलू उपायों के बारे में बतायेगे जिसे आपके दांतो के कीड़े निकालने में मदद मिल सकेगी|

दांत के कीड़े निकालने के लिए घरेलु उपाय Common Teeth Grinding Causes-

लौंग की मदद से दूर करे दांत के कीड़े Use Cloves For Toothache Relief Instantly-

  1. लौंग हमारे दांतो के लिए बहुत ही लाभदायक होता है| आयुर्वेद में लौंग के बहुत से फायदे बताये गए है जिनकी मदद से रोग का इलाज आसानी से कर सकते हैं|
  2. 2 यक 3 लौंग लेकर इन्हे बिल्कुल बारीक़ पीस लें अब इस पाउडर को जिस दांत में कीड़ा लगा हो उस पर लगायें और फिर मुंह बंद कर लें, 10 मिनट तक बंद ही रखे, मुंह में बनने वाली लार को भी कीड़े वाले दांत पर बनाये रखे और फिर 10 मिनट ही इसे थूके|
  3. लौंग के पाउडर की जगह आप लौंग के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं| रुई को लौंग के तेल में अच्छे से भिगोकर कीड़े वाले दांत पर लगायें यह काफी फायदेमंद दवा में से एक मानी जाती है|

सरसों के तेल से करे दांत के कीड़े दूर Tooth worms from use Mustard Oil-

  1. सरसों का तेल हमारे दांतो के लिए बहुत अच्छा माना जाता है चाहे फिर दांतो में सड़न, पीलापन हो या फिर दांतो में कीड़ा लगा हो तो सरसों का तेल बहुत ही फायदेमंद रहता है| साथ ही अगर दांतो में दर्द है तो भी इसके इस्तेमाल से दर्द को कम किया जा सकता है|
  2. थोड़ा सा सेंधा नमक लें और इसमें 1 चमम्ज सरसों का तेल मिलाकर इसका पेस्ट बना लें और फिर इस पेस्ट से 5 मिनट के लिए दांतो की मालिश करें|
  3. साथ ही अगर आपको अपने दांतो का पीलापन दूर करना है तो एक चुटकी सेंधे नमक के साथ थोड़ी सी हल्दी मिलाये और इसे भी 5 मिनट के लिए दातो में इस्तेमाल करे लाभ मिलेगा|

राशिअनुसार जाने साल 2018 का भविष्यफल

प्याज से करें दांतों के कीड़े का इलाज Onion Treatment For Dental Worms –

  1. दांत में लगे कीड़े का इलाज आप प्याज से भी कर सकते हैं| प्याज का एक टुकड़ा कीड़े वाले दांत पर रखे और इसे चबाये इससे निकलने वाले जूस को भी दांत पर 5 मिनट तक बनाये रखे|
  2. ऐसा 7 दिन लगातार करने से कुछ ही दिनों में दांत में लगा कीड़ा आसानी के साथ दूर होने लगता है|

हींग की मदद से दांतों में लगे कीड़े को जड़ से करे दूर Health Benefits of Asafoetida-

  1. माना जाता है की हींग दांतो के लिए बहुत ही लाभकारी दवा में से एक है| थोड़ी सी हींग को गर्म पानी में डालकर उबाल लें जब ये अच्छे से उबल जाये,
  2. तो इस पानी को ठंडा होने के लिए रख दें अब इस पानी से कुल्ला करें, हींग का कुल्ला दांत के कीड़े का आयुर्वेदिक उपचार है जो कि बहोत जल्द दांतो से कीड़े को हटाने में सहायता करता है|

लहसुन से करें दांत के कीड़े दूर Garlic best Remedies for a Tooth Infection-

  1. लहसुन में एंटीबायोटिक और अनेक तरह के ऐसे गुण पाये जाते हैं जो कि दांत के कीड़े को ठीक करने में मदद करते है इसके साथ लहसुन मुंह के अनेक रोगों से भी बचाता है|
  2. 4 या 5 लहसुन को बारीक़ पीसकर इसमें से थोड़ा रस निकाल लें अब इसे कीड़े लगे दांतो पर लगाये और 5 मिनट के लिए मुंह बंद रखें फिर 5 मिनट होने के बाद कुल्ला करें|

दांतों के लिए जरूरी बातों पर दे ध्यान Tips for Keeping Your Teeth Care and Healthy-

  1. जब भी खाना खाये तो उसके तुरंत बाद ठीक ढंग से कुल्ला जरूर करें| खाना खाते समय हमारे दांतो में खाने के कुछ कण रह जाते हैं अगर इनको समय पर ना निकाला जाये तो यह दांतो में कीड़े को जन्म देता हैं जिससे दांत धीरे धीरे खोकले होने लगते हैं|
  2. इसलिए खाना खाने के बाद कुल्ला करें| साथ ही रोजाना ब्रश करें| साथ ही मीठी चीजों का कम से कम सेवन करें|
  3. नीम के दातुन का प्रयोग करें, टूथब्रश इस्तेमाल करने से पहले उसे गर्म पानी से अच्छे से धो लें।
  4. ध्यान दे कुछ भी चीज गर्म खाने के बाद ज्यादा ठंडी चीज का सेवन ना करें यह दांतो को कमजोर बनाता है| इसके अलावा दांतो की स्मेल हटाने के लिए फिटकरी के पानी से रोजाना कुल्ला करना चाहिए|
error: