तुलसी विवाह शुभ मुहूर्त 2019 Tulsi Vivah Date Time Muhurat 2019

Tulsi Vivah Kab Hai तुलसी विवाह विधि

तुलसी विवाह शुभ मुहूर्त 2019 तुलसी विवाह शुभ मुहूर्त 2019 – तुलसी विवाह कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष में आने वाली देवउठनी एकादशी के दिन किया जाता है। प्राचीन मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान श्रीहरि विष्णु जी के साथ तुलसी जी का विवाह सम्पन्न कराया जाता है. कहा जाता है की इस दिन भगवान नारायण चार महीने की निद्रा के बाद जागते हैं| तुलसी जिनका एक नाम वृंदा भी है भगवन विष्णु जी को काफी प्रिय है इसीलिए कहते है की जब भगवन जागते हैं, तो सबसे पहली प्रार्थना वो हरिवल्लभा तुलसी की ही सुनते हैं| आज हम आपको साल 2019 में तुलसी विवाह शुभ मुहूर्त व इसकी पूजन विधि के बारे में बताएँगे.

तुलसी विवाह शुभ मुहूर्त 2019 Tulsi Vivah date 2019

  1. साल 2019 में तुलसी विवाह का आयोजन 9 नवंबर शनिवार के दिन होगा|
  2. द्वादशी तिथि प्रारंभ होगी 8 नवंबर शुक्रवार शाम 12:24 मिनट पर |
  3. द्वादशी तिथि समाप्त होगी 9 नवंबर शनिवार शाम 2:39 मिनट पर |

तुलसी विवाह पूजा विधि Tulsi Vivah Pujan Vidhi

शास्त्रों के अनुसार तुलसी विवाह के दिन प्रातःकाल सूर्योदय से पूर्व उठाकर स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें और व्रत का संकल्प लें। तुलसी के पौधे को लाल चुनरी ओढ़ाकर श्रृंगार की सभी सामग्री व वस्तुएं अर्पित करे. इसके बाद शिला रूपी शालिग्राम को तुलसी के पौधे के साथ स्थापित करते हुए विधिवत इनका विवाह सम्पन्न कराएं और तुलसी विवाह में तुलसी के पौधे और शालिग्राम की सात परिक्रमा कर आरती कर ले.

राशिअनुसार जाने साल 2020 का भविष्यफल

तुलसी विवाह मान्यता Tulsi Vivah Katha Manyta

शास्त्रों के अनुसार तुलसी विवाह के लिए कार्तिक शुक्लपक्ष की एकादशी का दिन सबसे शुभ होता है बहुत से लोग द्वादशी तिथि के दिन तुलसी विवाह करते है. ऐसी मान्यता है की जिस घर में बेटियां नहीं होती हैं| यदि वे दंपत्ति तुलसी विवाह करते है तो उन्हें कन्यादान का पुण्य प्राप्त होता हैं| तुलसी विवाह का आयोजन बिल्कुल वैसे ही किया जाता है जैसे सामान्य वर-वधु का विवाह किया जाता है|

तुलसी का औषधीय महत्व Tulsi Vivah Importance

औषधीय दृस्टि से तुलसी स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही उपयोगी मानी जाती है तुलसी चाय का जायका बढ़ाने के साथ ही शरीर को ऊर्जावान और बहुत सी बीमारियों से दूर रखती हैं| तुलसी में कई गुण होने के कारण आर्युवेदिक दवाओं में तुलसी का उपयोग किया जाता है| तुलसी स्वास्थ्य के साथ-साथ धार्मिक दृष्टि से भी बहुत महत्व रखती है| तुलसी के पत्ते से भगवान विष्णु की पूजा करने पर व्यक्ति को मनोवांछित लाभ की प्राप्ति होती है.

error: