जाने राशि अनुसार कौनसा मोती है आपके शुभ Which stone is lucky for you according zodiac signs

राशिअनुसार कौन सा मोती है शुभ Lucky Stone According Astrology –

राशि अनुसार ये आप सभी ने सुना ही होगा कि ग्रहों के बुरे प्रभाव के कारण मनुष्‍य को जीवन में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वैसे तो ग्रहों की शांति के लिए राशि अनुसार कई उपाय बताये जाते हैं पर इन सभी परेशानियों का हल रत्नो द्वारा भी किया जा सकता है।

हर राशि का अलग-अलग स्‍वभाव होता है वैसे ही प्रत्येक रत्‍न का भी हर राशि पर अलग – अलग प्रभाव पड़ता है। तो दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि किस राशि कौन सा मोती पहनने से सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है.

मेष राशि अनुसार (Aries) –

मेष राशि के लोग बहुत क्रोधी स्‍वभाव के होते हैं। ये लोग छोटी-छोटी बातों पर भी उत्‍तेजित हो जाते हैं साथ ही ये जिद्दी स्‍वभाव के भी होते हैं। मेष रा‍शि के जातकों को राशि अनुसार मूंगा अथवा गारनेट रत्‍न धारण करने से फायदा होता है। इस रत्‍न के प्रभाव में जातक का दिमाग शांत रहता है।

इसे भी पढ़ें  –

वृषभ राशि (Taurus) –

वैसे तो वृषभ राशि के जातक काफी धैर्यवान होते हैं लेकिन ये लोग काफी भावुक होते हैं। स्‍वभाव से अत्‍यधिक भावुक होना ही इन जातकों की सबसे बड़ी कमजोरी होती है। ये लोग दुसरो पर भरोसा जल्दी कर लेते हैं। इसलिए वृषभ राशि के जातकों को हीरा पहनना चाहिए। हीरे के प्रभाव से वृषभ राशि के जातक राशि अनुसार बुरी संगत से दूर रहते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) –

मिथुन राशि के जातक बेहद आकर्षक और संगीत और कला के प्रेमी होते हैं। ये बहुत मेहनती होते हैं पर इन्हे जीवन में सफलता थोड़ा देर से मिलती है। मिथुन राशि के जातकों को पन्ना धारण करने की सलाह दी जाती है यह मोती इन्हे जल्दी सफलता मिलने में सहायता करता है।

कर्क राशि (Cancer) –

कर्क राशि के जातक बहुत बुद्धिमान होते हैं पर ये थोड़ा जिद्दी स्वभाव के होते हैं। अपने जिद्दी स्‍वभाव के कारण ही कभी-कभी इन्‍हें नुकसान भी उठाना पड़ जाता है। कर्क राशि के जातकों को मोती पहनना चाहिए इससे इन्हे लाभ होगा, यह रत्‍न मन के विचारों को नियंत्रित कर उसे शांति प्रदान करता है।

सिंह राशि (Leo) –

सिंह राशि के जातक काफी उदार होते हैं लेकिन इन्‍हें अपने जीवन में थोड़ा बहुत संघर्ष करना पड़ता है। और इन्हे सफलता भी थोड़ा देर में ही मिलती है। ऐसे में अगर सिंह राशि के जातक माणिक्‍य, रेड ओपल या गारनेट राशि अनुसार धारण करें तो उन्‍हें अपने कार्यों में जल्दी सफलता प्राप्त होती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक अपने जीवन में आने वाली सभी कठनाइयों का सामना करना अच्छे से जानते हैं। इन जातकों में कमी होती है कि यह थोड़ा भावुक प्रवृत्ति के होते है, ये दूसरों के प्रति जल्‍दी आकर्षित हो जाते हैं। तथा कभी इनका चंचल स्‍वभाव ही इनकी सबसे बड़ी मुसीबत भी बन जाता है कन्या राशि के जातकों को पन्‍ना रत्‍न धारण करना चाहिए।

तुला राशि (Libra) –

इस राशि के जातकों में बहुत सी खूबियां होती हैं। इन्‍हें कला से प्रेम होता है एवं पैसा कमाने के लिए ये हमेशा उत्‍सुक रहते हैं। लेकिन ये जातक हमेशा दूसरों पर अपना वर्चस्‍व साबित करना चाहते हैं। ये थोड़ा बहुत स्वार्थी भी होते हैं साथ ही ये थोड़ा नकारात्मक सोच रखने वाले भी होते हैं, अपनी नकारात्‍मकता को नियंत्रित करने के लिए तुला राशि के जातक राशि अनुसार ओपल, ब्‍लू डायमंड और टोपाज धारण कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) –

वृश्चिक राशि के जातक काफी धैर्यवान और शांत व्यवहार के होते हैं । इन जातकों को जीवन में सफलता पाने के लिए थोड़ा थोड़ा ज्यादा म्हणत करनी पड़ती है। यदि वृश्चिक राशि के जातक मूंगा धारण करें तो इनके द्वारा की गयी मेहनत से इन्हे सफलता जल्‍दी मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) –

धनु राशि के जातक थोड़ा क्रोधी स्वभाव के होते है इन्हे छोटी छोटी बातो में गुस्सा आ जाता है। ये लोग हर कार्य को तेजी से और पुरे मन से पूरा करते हैं. इस राशि के जातकों को पुखराज धारण करना शुभ होगा यह उनके भाग्य की वृद्धि में सहायक होगा।

मकर राशि (Capricorn) –

मकर राशि के जातक काफी दयालु होते है तथा ये हमेशा दुसरो की सहायता के लिए तैयार रहते हैं। इन जातकों के जीवन में परिश्रम और चिंता थोड़ा ज्यादा होती है। इन जातकों को सफलता थोड़ा देर से मिलती हैं पर ये हमेशा मेहनत करते रहते हैं। मकर राशि का स्‍वामी शनि ग्रह है इस‍लिए मकर राशि वाले जातकों को नीलम रत्‍न धारण करना चाहिए इससे इनके जीवन की परेशानिया कम हो जाती हैं.

कुम्भ राशि (Aquarius) –

कुम्भ राशि के जातक बहुत ज्ञानी होते हैं। लेकिन इनका आत्‍मविश्‍वास थोड़ा कमजोर होता है। किसी भी प्रकार की परेशानी आने पर ये जड़ी घबरा जाते हैं. कुम्भ राशि का शुभ रत्‍न नीलम है। नीलम पहनने से इन्हे कई प्रकार से लाभ होता है.

मीन राशि (Pisces) –

मीन राशि के जातक जीवन के प्रति बेहद उत्‍साहित रहते हैं। इनका स्‍वास्‍थ्‍य ज्‍यादा सही नहीं रहता। मीन राशि के जातकों को पुखराज पहनने की सलाह दी जाती है। पुखराज इस राशि के लिए बहुत शुभ रत्‍न माना जाता है इससे इनके जीवन की परेशानियां कम हो जाती हैं.

FAQ-

प्रश्न- मेष राशि के जातकों के लिए लकी स्टोन कौन सा है?

उत्तर- मेष रा‍शि के जातकों को राशि अनुसार मूंगा अथवा गारनेट रत्‍न धारण करने से फायदा होता है। इस रत्‍न के प्रभाव में जातक का दिमाग शांत रहता है।

प्रश्न- मकर राशि शुभ रत्न?

उत्तर- मकर राशि का स्‍वामी शनि ग्रह है इस‍लिए मकर राशि वाले जातकों को नीलम रत्‍न धारण करना चाहिए इससे इनके जीवन की परेशानिया कम हो जाती हैं.

प्रश्न- तुला राशि के लिए शुभ रत्न?

उत्तर- तुला राशि के जातक राशि अनुसार ओपल, ब्‍लू डायमंड और टोपाज धारण कर सकते हैं।

प्रश्न- वृषभ राशि के लिए शुभ रत्न?

उत्तर- वृषभ राशि के जातकों को हीरा पहनना चाहिए। हीरे के प्रभाव से वृषभ राशि के जातक राशि

प्रश्न- कुम्भ राशि का रत्न?

उत्तर- कुम्भ राशि का शुभ रत्‍न नीलम है। नीलम पहनने से इन्हे कई प्रकार से लाभ होता है.

Question- Lucky stone for Aries Zodiac

Answer- Garnet is the Lucky stone for Aries Zodiac.

Question- Lucky stone for sinh rasi?

Answer- Lucky stone for sinh rashi is rubri, red opal or garnet.

Question- Lucky stone for Virgo?

Answer- Virgo zodiac sing lucky stone is Emerald.

error: