जानें महीने की 29 तारीख को जन्मे लोगो का स्वभाव Know about your Personality according Date of Birth

29 तारीख को जन्मे लोगो का स्वभाव जानिए कैसा होता है Personality Test by Date of Birth 29

दोस्तों साल का हर एक दिन सबके लिए कुछ खाश होता है और हर एक इंसान अपने जन्म तारीख से अपने व्यक्तित्व, कैरियर आदि के बारे में जानना चाहता है तो दोस्तों आप हम बताएगे की क्या कहती है आपकी जन्म की तारीख आपके व्यतित्व, स्वभाव के बारे में.

29 तारीख को जन्मे लोगो के लिए लकी चीजे Lucky things of people born on 29 date

  1. लकी डे –रविवार, सोमवार और शुक्रवार
  2. लकी कलर- क्रीम और सफेद रंग
  3. लकी डेट- 2,11, 20, 29
  4. लकी स्टोन – मोती, चंद्रमणि

29 तारीख को जन्मे लोगों का स्वभाव Nature of people born on 29 date

इस अंक का स्वामी चंद्र है। चंद्र के प्रभाव से ये लोग सूर्य से संबंधित अंकों वाले लोगों से विशेष तालमेल रखते हैं। जिस प्रकार चंद्रमा को चंचलता का प्रतीक माना जाता है ठीक उसी प्रकार इस अंक वाले भी चंचल स्वभाव के होते हैं।

अगर इनके दिल की बात की जाये तो ये लोग दिल के बहुत अच्छे व साफ़ दिल के होते है, इसके साथ -साथ ये बहुत भाउक दिल के होते है, हर किसी पर विश्वास कर लेना इनकी सबसे बड़ी कमजोरी होती है,अगर इनके दोस्त या कोई भी व्यक्ति इन्हे कुछ भी काम या किसी प्रकार की हेल्प माँगता है तो ये कभी भी उस काम को करने के लिए मना नही कर पाते है. क्योंकि ये दिल के बहुत दयालु किस्म के होते है, इसी कारण ये कभी – कभी बहुत बड़ा धोखा खा जाते है,जिससे ये बाद में  बहुत पछताते भी है. अगर इनसे कोई उची आवाज में बात करता है तो ये लोग बहुत जल्दी इमोसनल हो जाते है,और अगर इनके पसंद नापसंद की बात की जाये तो इन्हे घूमना और शॉपिंग करना बहुत अच्छा लगता है, और ये लोग स्वभाव से बहुत ख़र्चीले होते है,ये अपने शॉपिंग में बहुत ज्यादा पैसे ख़र्च करते है,

29 तारीख को जन्मे लोगों का करियर career of people born on 29 date

इनका मूलांक 2 से सम्बन्ध होता है,और इनका स्वामी ग्रह चंद्र होता है चन्र्द के प्रभाव से ये लोग अपने करियर के प्रति ये बहुत संघर्ष शील होते है,और इनका संबंध सीधे मन से होता है।इसलिए ये जो भी कार्य करते है उसे पुरे मन से करते है। और उसमे बहुत अच्छे से सफल भी होते है,और ये अपने लाइफ में अच्छे पदों में भी होते है. ये लोग अपनी कल्पना शक्ति के बल पर किसी भी कार्य को नए ढंग से करने में सफल रहते हैं।

अपनी इसी योग्यता के कारण इन्हें कार्यालय में भी विशेष स्थान प्राप्त होता है। ये लोग शरीर की अपेक्षा मस्तिष्क से अधिक बलवान होते हैं। इनके करियर में कई बार इन्हे परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है लेकिन ये कभी भी इन परेशानियों से पीछे नही हटते है। इनकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होती है।ये लोग अपने बिज़नस के चलते कोई भी काम बिना प्लानिंग का नही करते इसलिए इन्हे बहुत अच्छे योजनाकारक भी कहा जाता हैं।

29 तारीख को जन्मे लोगों की लव लाइफ Love life of people born on 29 date

29 तारीख को जन्मे लोगो के लव लाइफ की बात की जाये तो ये लोग लव के प्रति  थोड़ा रोमेंटिक किस्म के होते है, और इस अंक का कारक चन्द्र होता है,और यह प्रेम का कारक है।

नजदीकियां बढ़ना, टूटना, बिगड़ना, बिछड़ना यह सब ह्यूमन लव रिलेशनशिप के जरूरी परिणाम बन चुका है आजकल के लव लाइफ में ये आम बात हो चुकी है। चंद्रमा स्वयं प्रेम का स्वरूप और प्रतिरूप है। प्रेम की शीतल छाया चंद्रमा के मजबूत होने से ही मिलती है।  ये लोग दिखने में भी काफी खूबसूरत होते है, इसी कारण ये अपने प्रति किसी भी लड़का  या लड़की को बहुत जल्दी आकर्षित कर लेते है। ये अपने लाइफ में लव को बहुत महत्व देते है, इसी कारण इनके लाइफ में इनके पार्टनर इनसे बहुत खुश रहते है। इसके साथ – साथ इन्हे अपने लाइफ में ऐसा पार्टनर चाहिए होता है जिसे ये अपना लाइफ पार्टनर भी बना सके,क्योंकि इन्हे अपने लाइफ में एक अच्छे और सच्चे पार्टनर की जरुरत होती है।

error: