जानिए शरीर के रंगों से इंसान का स्वभाव Know human nature and character of body colors.

शरीर के रंगों से इंसान का स्वभाव human nature about body colour

हर इंसान के शरीर की बनावट अलग-अलग होती है, ऐसे ही हर इंसान के शरीर का रंग भी अलग-अलग होता जैसे किसी का गोरा किसी का काला और किसी का गेहुंआ (सांवला) होता है। क्या आप जानते है की विद्वानों के अनुसार शरीर के रंग के आधार पर भी मनुष्य के स्वभाव के बारे में आसानी से जाना जा सकता है।

इस विद्या को सामुद्रिक शास्त्र या शरीर लक्षण विज्ञान कहते है।

गोरे रंग वाले इंसानो का स्वभाव 

समुद्र शास्त्र के अनुसार गोरे रंग के लोग दो प्रकार के होते है। कुछ लोगो का रंग लाल एवं सफेद रंग का मिश्रण होता है जिसे हम गुलाबी रंग कहते हैं। इस प्रकार के लोग मृदु स्वभाव, तीव्र बुद्धि, साधारण परिश्रमी, अध्ययन तथा घूमने के शौक़ीन होते है।

कुछ लोगो का रंग लाल व पीले रंग का मिश्रण होता है। ऐसे व्यक्ति परिश्रमी, गंभीर स्वाभाव वाले, धैर्यवान, सौम्य, समृद्ध एवं व्यवहार कुशल होते हैं। ऐसे व्यक्तियों को रक्त सम्बंधित बीमारिया अधिक होती है।

 गोरे रंग वाली महिलाओं का स्वभाव 

समुद्र शास्त्र के अनुसार यदि किसी महिला का रंग गोरा और हल्का गुलाबी है ऐसे रंग वाली महिलाएं बेहद आकर्षक होती हैं। ये पढ़ने-लिखने की शौकीन और बहुत बुद्धिमान होती हैं। ये महिलाएं उदार स्वभाव वाली, धन-धान्य से युक्त होती है l भाग्य उनका साथ देता है l

सांवले रंग वाले इंसानो का स्वभाव 

विद्वानों के अनुसार सांवले रंग के लोगो की विश्व में अधिकता हैl सावला रंग सफेद एवं लाल रंग का मिश्रण होता हैl यह हल्का काला रंग होता हैl इस रंग को गेहुआं रंग भी कहते हैl सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ये दो प्रकार के होते हैं। ये लोग कभी परिश्रमी तो कभी सुस्त होते हैl सामान्य अध्यन-मनन, सामान्य बुद्धि, समृद्ध एवं चिंतनप्रिय होते हैl अधिकतर ये उच्च मध्यम वर्ग के होते हैं।

सांवले रंग के द्वितीय वर्ण वालों में उपरोक्त गुणों में कुछ न्यूनता आ जाती है इसलिए इस  वर्ग को निम्न मध्यम वर्ग में रखा जाता है।

 सांवले रंग वाली महिलाओं का स्वभाव 

इस रंग का प्रभाव महिलाओं पर भी उसी प्रकार का होता है। इस रंग की महिलाओं में सहनशीलता होती हैl  इनमें धैर्य, उदारता, चंचलता, सम्पन्नता का गुण पाया जाता हैl ये संघर्ष से घबराती नहीं हैl ये धार्मिक कार्यों में रुचि रखती हैं।

 काले रंग वाले इंसानो का स्वभाव 

समुद्र शास्त्र के अनुसार काले रंग के लोग स्वस्थ शरीर वाले होते है। ये बहुत समझदार होते है और सब का बहुत ध्यान रखते हैl ये न्यायप्रिय होते है अन्याय होते देख इन्हें कभी गुस्सा भी आ जाता है। ये व्यक्ति दृढ़ परिश्रमी होते हैं, शारारिक कार्य करने में सक्षम होते है जिस कारण पढने- लिखने में इनकी रुचि कम ही होती है|

 काले रंग वाली स्त्रियों का स्वभाव 

 समुद्र शास्त्र के अनुसार अत्यधिक काले रंग के बाल, नेत्र, होंठ, त्वचा, तालु एवं जीभ आदि जिन स्त्रियों के हों, वे स्वामीभक्त और रिश्तों को निभाने वाली एवं निर्भिक होती है। विश्वसनीय, उत्तम मार्गदर्शिका और प्यार में विश्वास करने वाली होती हैं। इनमें समर्पण की भावना होती हैl

error: