जानिए ग्रीन टी पीने का सही तरीका और सही समय Green Tea Weight Loss Healthy

ग्रीन टी दिन में कितनी बार पीना चाहिए How Much Green Tea Should You Drink Per Day

जानिए ग्रीन टी पीने का सही तरीका और सही समय Green Tea Weight Loss Healthy ग्रीन टी पीने का सही समय क्या है- अगर आप फिटनेस के बारे में सोचते हैं और फिट रहने की कोशिश करते हैं तो आप ग्रीन टी जरूर पीते होंगे| फिट रहने के लिए कई लोग ग्रीन-टी का सेवन करते हैं| यह शरीर की फिटनेस ही नहीं सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है| आजकल लोग मोटापा कम करना चाहते हैं, पेट पर जमे हुए फैट को कम करना चाहते हैं इसलिए वह ग्रीन टी पीते है। कई लोग ग्रीन टी ठीक समय पर नहीं पीते या फिर दिन में कई बार पी लेते है| यदि ग्रीन टी को सही समय पर तथा सही मात्रा में लिया जाए तभी हमें इसके अधिकतम लाभ मिलते हैं| माना जाता है कि ग्रीन टी से कई लाभ होते हैं परंतु इसका आवश्यकता से अधिक सेवन करने से स्वास्थ्य से संबंधित कई समस्याएं हो सकती हैं| चलिए जाने है ग्रीन टी पीने के सही तरीके के बारे में…

ग्रीन टी का सेवन खाली पेट न करे Use of green tea should not be empty stomach-

ग्रीन-टी पीने से मोटापा कम होता है इसलिए अधिकतर लोग का मानना है कि ग्रीन टी को खाली पेट पीना चाहिए क्योंकि इससे हमारा शरीर अंदर से स्वच्छ होता है लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए| ग्रीन टी में कैफीन होता है जो गैस्ट्रिक जूस को पतला कर देता है इसलिए ग्रीन टी का खाली पेट सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए|

ग्रीन टी पीने का सही तरीका क्या है Right Way to Drink Green Tea-

ग्रीन टी को खाली पेट कभी नहीं पीना चाहिए|  इसके अलावा ग्रीन टी में चीनी और दूध मिलाने से काफी परहेज करेंक्योंकि शरीर को इसे कोई फायदा नहीं होता और न ही मोटापा कम होता है| इसके लिए हमेशा गर्म पानी का ही इस्तेमाल करें।साथ ही ज्यादा पुरानी ग्रीन टी को इस्तेमाल में न लाये| क्योंकि इसके लाभ आधे हो जाते हैं| कोशिश करें कि 1 कप गर्म यानी गुनगुनी  ग्रीन टी ही पिएं। ठंडी ग्रीन टी पीने से बॉड़ी को कोई फायदा नहीं मिलता|

ग्रीन-टी पीने का सही समय  Best Time To Drink Green Tea-

शरीर को ग्रीन-टी से फायदा पहुंचाने के लिए इसको सही समय पर पीना बहुत जरूरी है| भोजन करने से 1 या 2 घंटे पहले ग्रीन-टी का सेवन करें|

राशिअनुसार जाने साल 2018 का भविष्यफल

तरह ग्रीन-टी में शहद मिलाकर पीने का फायदा Amazing Benefits of Drinking Green Tea and Honey-

जिस तरह गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने से वजन कम होता है उसी तरह ग्रीन-टी में भी शहद मिलाकर पीएं| ग्रीन-टी से पेट की पाचन शक्ति भी ठीक रहती है और शहद से पेट की चर्बी जल्दी ही  कम होने लगती है| ऐसे में इन दोनों का साथ में सेवन करने से काफी फायदा होता है|

ग्रीन-टी का सेवन कम से कम 1-2 कप Benefits of One to Two Cups of Green Tea Healthy Eating-

खाने के तुरंत बाद कभी भी ग्रीन-टी का सेवन न करें| इसके अलावा दिन में कम से कम 1-2 कप ग्रीन-टी ही पीएं। इसके अधिक सेवन से लीवर को नुकसान होता है| इसलिए ज्यादा सेवन बिलकुल ना करे|

error: