जन्म के महीनें से जाने अपनी लव लाइफ के बारे में चौकाने वाली बातें love life by date of birth

जाने जन्म का महीना क्या कहता है प्रेम सम्बन्धो के बारे में your birth month say about your love relation

हमारे जन्म का महीना हमारे जीवन में पड़ता है. जन्म के महीने से व्यक्ति स्वभाव के बारे में ही नहीं बल्कि व्यक्ति के वह्विश्य की अनेक घटनाओ का पता लगाया जा सकता है साथ ही जन्म के महीने से हम व्यक्ति की लव लाइफ के बारे में भी जान सकते हैं.

तो आइये जानते हैं आपका जन्म किस महीने में हुआ है तथा आपकी प्यार के मामले में कैसे विचार होते हैं.

जनवरी के महीने में जन्मे लोग (January born people)

जिन लोगो का जन्म जनवरी के महीने में होता है वे लोग प्यार के मामले में थोड़ा जिद्दी होते हैं. ये लोग अपने रिश्ते को सुधारने के लिए नए-नए तरीके आजमाते रहते हैं. इनके प्रेमी को कई बार इनके ये तरीके पसन्द नहीं आते तथा इस महीने में जन्मी महिलाये थोड़ा उदासीन किस्म की होती हैं ये प्यार तो करती है लेकिन पहल नहीं करना चाहती.

फरवरी के महीने में जन्मे लोग (February born people)

जिन लोगो का जन्म फरवरी के महीने में जन्म हुआ है वे लोग बहुत ही रोमांटिक होते हैं. जब भी ये लोग अपने प्रेमी के साथ होते हैं इनका दीवानापन देखने के काबिल होता है. लेकिन कई बार ये लोग उदासीनता के कारण अपने प्रेमी से दूरिया बढ़ा लेते हैं ततः अकेला रहना पसन्द करते हैं. फ़रवरी के महीने में जन्मी महिलाये अंदर से प्यार से भरपूर होती हैं लेकिन अपने पार्टनर को आसानी से नहीं बता पाती.

मार्च के महीने में जन्मे लोग (March born people)

जिन लोगों का जन्म मार्च के महीनें में हुआ है ऐसे लोग प्यार के मामले में  उदार और भरोसेमंद साबित होते हैं. यह अपने प्रेमी और जीवनसाथी के साथ प्यार में डूबकर लंबा वक्त बीताना चाहते हैं और जब भी वक्त म‌िलता है ऐसा करते भी हैं।इस महीनें में जन्मी लडकिया अपने प्रेम को जाह‌िर करने में कठ‌िनाई महसूस करती हैं।

अप्रैल के महीने में जन्मे लोग (April born people)

अप्रैल के महीनें में जन्मे लोग ऊर्जा से भरे होते हैं तथा ये लोग सभी कार्यो को पूरी मेहनत के साथ करते हैं. इस महीनें में जन्मे लोग जिसे भी प्यार करते हैं पुरे दिल से करते हैं तथा कई बार अपनी दुनिया में खो जाते हैं जिसके कारण इस महीनें में जन्मे लोगों का वैवाहिक जीवन भी काफी अच्छा होता है. इस महीने में जन्म लेने वाली लड़क‌ियां ज‌िंदाद‌िल, हंसमुख और ज‌िद्दी होती हैं। प्यार के मामले में भी यह अपना हठ नहीं छोड़ती हैं।

मई के महीने में जन्मे लोग (May born people)

मई के महीनें में जन्म एलोग प्यार के मामले में खुले दिल के होते हैं. हालांकि इस महीनें में जन्मी लडकिया थोड़ा शर्मीली किस्म की होती हैं लेकिन इस माह में जन्मी महिलाओ को लोगों के बीच आकर्षण का  केंद्र बने रहना काफी पसन्द होता है. इस महीनें में जन्मे लोग लोग वैवाह‌िक जीवन में जीवनसाथी के साथ अच्छा संबंध बनाकर रहते हैं। अंतरंग संबंध बनाने को लेकर यह काफी उत्साह‌ित रहते हैं।

जून के महीने में जन्मे लोग  (June born people)

जिन लोगों का जन्म जून के महीनें में हुआ है बे लोग थोड़ा क्रोधी किस्म के होते हैं लेकिन इस माह में जन्मे लोगों की यदि प्यार की बात की जाय तो इनके अंदर प्यार खूब होता है। इस महीने में जन्म लेने वाली लड़क‌ियां काफी म‌िलनसार और चतुर होती है। यह लोगों से ज‌ितनी जल्दी घुल म‌िल जाती है उतनी ही जल्दी संबंध को तोड़ भी लेती हैं।

जुलाई के महीने में जन्मे लोग  (July born people)

जिन लोगों का जन्म जुलाई के महीनें में हुआ है ऐसे लोग अपने पार्टनर के प्रति भावुक और वफादार होते हैं। कुल मिलाकर इनकी लव लाइफ काफी अच्छी होती है. ये लोग अपने पार्टनर का अच्छे से ख्याल रखने वाले होते हैं साथ ही इस महीने जन्म लेने वाली महिलाये भी इसी स्वबछव की होती हैं. ये अपने रिश्तो को लेकर मर्याद‌ितरहती हैं और अपने साथी एवं पर‌िजनों का पूरा ख्याल रखती हैं ज‌िससे इनका दांपत्य जीवन सुखमय होता है।

अगस्त के महीने में जन्मे लोग (August born people)

जिन लोगों का जन्म अगस्त के महीनें में हुआ है ऐसे लोग उदार होने के साथ-साथ भावुक किस्म के भी होते हैं. इस माह में जन्मे लोग अपने साथी के प्रति बहुत ही लॉयल होते हैं साथ ही अपने साथी का ख्याल रखने वाले भी होते हैं. इस महीनें में जन्मे लोगों का दाम्पत्य जीवन भी बहुत ही व्यवहार‌िक होता है.

स‌ितंबर के महीने में जन्मे लोग (September born people)

स‌ितंबर के महीनें में जन्म लेने वाले लोग बहुत ही मेहनती होते हैं. इस महीनें में जन्मे लोगों की यदि प्यार की बात की जाय तो ये लोग प्यार के मामले में अपने साथी के प्रत‌ि भावनात्मक र‌िश्ता रखते हैं साथ ही अपने पार्टनर की दुखी नहीं देख सकते. ये लोग अपने प्रेम में ताजगी बनाए रखने के ल‌िए नए नए तरीके आजमाते रहते हैं। इस महीने जन्मी लड़क‌ियां द‌िल ही द‌िल में प्रेम करती हैं लेक‌िन कहने में ह‌िचकती हैं।

अक्टूबर के महीने में जन्मे लोग  (October born people)

अक्टूबर में जन्मे जातक बहुत ही रोमांटिक होते हैं. ये लोग अपने प्यार के पालो को दिल से जीने वाले होते हैं. साथ ही इस महीने में जन्म लेने वाले लोग प्यार के मामले में बड़े ही मूडी होते हैं, इस महीनें में जन्मी महिलाओ का स्वभाव भी कुछ ऐसा ही होता है। यह उन्हीं व्यक्त‌ि से र‌िश्ता रखना पसंद करती हैं जो वास्तव में इन्हें पसंद करते हैं। यह बहुत ही भावुक होती है, छोटी-छोटी बातें इनके द‌िल को लग जाती है।

नवम्बर के महीने में जन्मे लोग  (November born people)

नवम्बर के महीनें में जन्मे लोगों की यदि प्यार की बात की जाय तो ये लोग प्यारके मामले में बहुत ही रोमांटिक तो होते ही हैं साथ ही अपने रिश्ते में कुछ नयापन लाने की कोशिशो में लगे रहते हैं. ये लोग अपने प्यार के हर एक पल को रोमांचक बनाना पसंद करते है।

द‌िसंबर के महीने में जन्मे लोग (December born people)

जिन लोगों का जन्म द‌िसंबर  में हुआ है ऐसे लोग वैवाहिक जीवन के मामले में बहुत ही लकी होते हैं  क्योंक‌ि प्यार के मामले में यह रचनात्मक सोच रखने वाले होते हैं। इस महीनें में जन्मे लोग अपने पार्टनर की भावनाओ की कद्र करने वाले होते हैं तथा अपने साथी के खुसियो का भरपूर ख्याल रखते हैं.

error: