आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2022 Gupt Navratri 2022 Date Time Muhurat

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कब है 2022 Gupt Navratri 2022 Kab Hai

Gupt Navratri 2022 Gupt Navratri 2022 नवरात्रि मां भगवती की आराधना का पर्व है शास्त्रों के अनुसार पूरे सालभर में चार बार नवरात्रि आती है जिसमे से 2 प्रचलित और 2 गुप्त नवरात्रि होती है. माँ के भक्तो के लिए देवी दुर्गा के नौ दिवसीय साधना का यह महापर्व बहुत खास होता है आषाढ़ के महीने कई बड़े व्रत त्यौहार मनाये जाते है जिनमे से एक है आषाढ़ी गुप्त नवरात्रि| इस दौरान तांत्रिक सिद्धियों को प्राप्त करने के लिए देवी मां की आराधना की जाती है।आज हम आपको आषाढ़ मास में वाली गुप्त नवरात्रि की शुभ तिथियां, कलश या घट स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, और माँ की भक्ति के इन नौ दिनों में कौन से कार्य आपको करने और कौन से कार्य नहीं करने चाहिए इस बारे में बताएँगे.

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि शुभ मुहूर्त 2022 Gupt Navratri Dates 2022

  1. साल 2022 में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 30 जून गुरुवार से होंगी जिसका समापन 08 जुलाई शुक्रवार को होगा.
  2. घटस्थापना का शुभ मुहूर्त होगा – 30 जून सुबह 06:02 मिनट से 07:15 मिनट तक|
  3. घटस्थापना का अभिजीत मुहूर्त होगा – 30 जून प्रातः 11:56 मिनट से दोपहर 12:46 मिनट तक|
  4. प्रतिपदा तिथि आरभ होगी – 29 जून सुबह 08:21 मिनट पर |
  5. प्रतिपदा तिथि समाप्त होगी – 30 जून प्रातः 10:49 मिनट पर |

गुप्त नवरात्रि पूजा विधि Gupt Navratri Pooja Vidhi

आषाढ़ की गुप्त नवरात्रि का तंत्र-मंत्र व सिद्धि-साधना के लिए विशेष महत्व माना जाता है. इस दौरान 10 महाविद्या, तंत्र साधना और महाकाल की पूजा होती है. मान्यता है की गुप्त नवरात्रि में की गयी पूजा को जितना अधिक गोपनीय रखा जाता है इसका उतना ही अधिक फल जातक को प्राप्त होता है. घाट स्थापना के दिन स्नान आदि से निवृत होकर 9 दिनों के व्रत का संकल्प ले और शुभ मुहूर्त में कलश की स्थापना करे.

यदि आप कलश स्थापना करते है तो सुबह शाम देवी मंत्र जाप, चालीसा या सप्तशती का पाठ करे. देवी मां को दोनों वेला के समय लौंग, सिंदूर, केसर, कपूर और बताशे का भोग लगाएं, गुप्त नवरात्रो के दौरान मां को लाल रंग के फूल चढ़ाना सर्वोत्तम माना जाता है नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक अपना खान पान और आहार सात्विक रखें. इसके साथ अष्टमी या नवमी पर कन्या पूजन कर व्रत संपन्न करे.

गुप्त नवरात्रि नियम Gupt Navratri Niyam

  1. शास्त्रों के अनुसार गुप्त नवरात्रि विशेष इच्छा पूर्ति तथा सिद्धि प्राप्त करने के लिए रखे जाते है. इसीलिए इस दौरान कुछ बातो का ख़ास ख्याल रखना चाहिए
  2. गुप्त नवरात्रि पर ज्यादा प्रचार प्रसार ना करते हुए अपनी साधना और पूजा को गोपनीय रखना चाहिए.
  3. अगर आप गुप्त नवरात्रि में कलश स्थापना कर रहे है तो दोनों वेला अर्थात सुबह शाम देवी माँ के मंत्र जाप,चालीसा व सप्तशती का पाठ जरूर करे.
  4. मां की आराधना में उनका पसंदीदा लाल फूल जरूर चढ़ाये लेकिन ध्यान रखे की मां को आक, मदार, दूब और तुलसी न चढ़ाएं.
  5. गुप्त नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक सात्विक आहार ही ग्रहण करे.
  6. गुप्त नवरात्रि पर शक्ति की साधना निश्चित समय और निश्चित स्थान पर करनी चाहिए.
  7. गुप्त नवरात्रो के दौरान साधना हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की और मुँह करके ही करनी चाहिए.
  8. शक्ति की साधना के लिए लाल रंग के आसान का प्रयोग शुभ माना जाता है.
  9. गुप्त नवरात्रि में आधी रात को मां दुर्गा की पूजा की जाती हैं।

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2022.

  1. गुप्त नवरात्रि में आधी रात को मां दुर्गा की पूजा की जाती हैं।
  2. नवरात्रि के दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ करते समय शुद्धता का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
  3. दुर्गा सप्तशती का पाठ करते समय उच्चारण स्पष्ट होना चाहिए।
  4. नवरात्रि के दौरान पूर्ण रूप से ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करना चाहिए.
  5. गुप्त नवरात्रि के दौरान बाल, दाढ़ी मूछ और नाखून नहीं काटने चाहिए।
  6. इन दिनों घर पर आये किसी भी व्यक्ति या जरूरतमंद को खाली नहीं लौटना चाहिए
error: