विवाह पंचमी कब है 2025 Vivah Panchami 2025 Date Time Muhurat

विवाह पंचमी पूजा विधि Vivah Panchami Puja vidhi Upay

Vivah Panchami 2025 Date Time MuhuratVivah Panchami 2025 Date Time Muhurat मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पचंमी तिथि को विवाह पंचमी मनाई जाती है इस दिन भगवान श्री राम और माता सीता का विवाह हुआ था. मान्यता है कि विवाह-पंचमी के दिन माता सीता और भगवान श्रीराम की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं कहा जाता है की इसी दिन से तुलसीदास जी ने रामचरित मानस लिखने की शुरूआत की थी। आइये जानते है साल 2025 में विवाह पंचमी कब है, पूजा का मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन किन उपायों को करना शुभ होता है|

विवाह पंचमी 2025 तिथि व शुभ मुहूर्त Vivah Panchami 2025

  1. साल 2025 में विवाह पंचमी 25 नवम्बर को है|
  2. पञ्चमी तिथि प्रारम्भ – 24 नवम्बर रात्रि 09:22 मिनट पर|
  3. पञ्चमी तिथि समाप्त – 25 नवम्बर रात्रि 10:56 मिनट पर|
  4. पूजा का अभिजीत मुहूर्त – प्रातःकाल 11:47 मिनट से दोपहर 12:29 मिनट|
  5. गोधूलि पूजा मुहूर्त – सायंकाल 05:22 मिनट से सायंकाल 05:49 मिनट|

विवाह पंचमी पूजा विधि Vivah Panchami puja vidhi

शास्त्रों के अनुसार विवाह पंचमी के दिन ब्रह्ममुहूर्त में स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर राम विवाह का संकल्प ले. पूजास्थल पर भगवान श्री राम और माता सीता की प्रतिमा स्थापित कर भगवान राम को पीले और माता सीता को लाल वस्त्र अर्पित करे. इसके बाद विधिपूर्वक राम-सीता विवाह संपन्न कराएं और “ॐ जानकीवल्लभाय नमः” मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करते हुए गठबंधन करें। अंत में आरती कर भगवान् का आशीर्वाद लेना चाहिए.

विवाह पंचमी उपाय Vivah Panchami Upay

  1. विवाह पंचमी के दिन भगवान राम और माता सीता की पूजा, श्रीराम रक्षा स्तोत्र, रामचरितमानस का पाठ, माता सीता को सुहाग सामग्री अर्पित करना और ब्राह्मणों को दान देना चाहिए.
  2. इस दिन केले के पेड़ की पूजा करना शुभ होता है।
  3. आज के दिन भगवान को तुलसी के पत्ते और पंचामृत का भोग लगाना चाहिए|
  4. यदि विवाह में किसी भी प्रकार की समस्या आ रही हो तो विवाह पंचमी के दिन भगवान राम व माता सीता को साबुत हल्दी चढ़ानी चाहिए|

 

error: