विश्वकर्मा पूजा 2023 शुभ योग Vishwakarma Puja Kab Hai 2023

विश्वकर्मा पूजा शुभ मुहूर्त 2023 Vishwakarma Puja Shubh Muhurat

Vishwakarma PujaVishwakarma Puja शास्त्रों में विश्वकर्मा पूजा का विशेष महत्व है पूरे देश में विश्वकर्मा जी की जयंती धूमधाम से मनाई जाती है. सृष्टि के रचियता और ब्रम्हा जी के सातवें पुत्र विश्वकर्मा भगवान जी का जन्मदिवस हर साल आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को कन्या संक्रांति के दिन मनाया जाता है. इस दिन कारखानों में औजारों की पूजा होती है. इस साल विश्वकर्मा पूजा 17 सितम्बर को है इस दिन 2 शुभ योग बनने से इसका महत्व और भी अधिक बढ़ गया है आइये जानते है साल 2023 विश्वकर्मा पूजा का शुभ मुहूर्त, शुभ योग, पूजा विधि, इस दिन क्या करे क्या ना करे|

विश्वकर्मा पूजा तिथि 2023 Vishwakarma Puja Shubh Muhurat 2023

  1. साल 2023 में विश्वकर्मा पूजा 17 सितम्बर रविवार को की जायेगी|
  2. कन्या संक्रांति का क्षण होगा – 17 सितम्बर दोपहर 01:43 मिनट पर|
  3. कन्या संक्रांति का पुण्य काल होगा – 17 सितम्बर दोपहर 01:43 से सायंकाल 06:24 मिनट पर||
  4. कन्या संक्रांति महापुण्य काल समय होगा – 17 सितम्बर दोपहर 01:43 से सायंकाल 03:46 मिनट तक|

विश्वकर्मा पूजा शुभ मुहूर्त, शुभ योग 2023 Vishwakarma Pooja Muhurat 2023

  1. इस साल विश्वकर्मा पूजा के दिन दो शुभ योग बन रहे है.
  2. वैदिक पंचांग अनुसार पहला शुभ मुहूर्त 17 सितंबर को सुबह 07:50 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 12:26 मिनट तक होगा। इस मुहूर्त में भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा करना शुभ होगा।
  3. इसके अलावा दूसरा पूजा मुहूर्त दोपहर 01:59 मिनट से दोपहर 03:31 मिनट तक रहेगा.
  4. इस दौरान वाहन, फैक्ट्री और घर के औजारों की विधिवत पूजा की जाएगी।

विश्वकर्मा पूजा विधि Vishwakarma Pooja Vidhi

भगवान विश्वकर्मा जी को प्राचीन युग का इंजीनियर माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसीलिए इस दिन कारखाने, फैक्ट्री या व्यावसायिक क्षेत्र में औजार और उपकरणों की पूजा होती है सबसे पहले स्नान कर भगवान विश्वकर्मा जी का ध्यान करें और पूजा के लिए साबुत चावल, फल- फूल, रोली, सुपारी, धूप, दीपक, रक्षा सूत्र, दही, मिठाई, औजार, कलश पूजास्थल पर रखे. अब वहां पर अष्टदल रंगोली बनाएं और विश्वकर्मा जी की तस्वीर स्थापित करें अब धूप-दीप जलाकर उन्हें सभी पूजन सामग्री व भोग अर्पित कर आरती करें। अंत में सभी औजारों व मशीनों की पूजा कर उन्हें तिलक करे और फिर सभी में प्रसाद वितरण करे.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

विश्वकर्मा पूजा पर क्या करे क्या ना करे Vishwakarma Puja Niyam

  1. मान्यताओं के अनुसार विश्वकर्मा पूजा के दिन औजारों, मशीन और उपकरणों की पूजा अर्चना करनी चाहिए। इससे घर में धन धान्य की कमी नहीं रहती।
  2. पूजा में विश्वकर्मा जी के मंत्र का 108 बार जप करना और व्रत कथा पढ़ना या सुनना शुभ होता है.
  3. इस दिन जरूरतमंदो को दान करना चाहिए।
  4. अगर आप मशीन से जुड़ा कोई काम करते है तो मान्यता है की विश्वकर्मा पूजा के दिन मशीनों का प्रयोग नहीं करना चाहिए.
  5. इस दिन औजारों, मशीनों और अपनी गाड़ी की साफ़ सफाई कर उनकी पूजा करनी चाहिए.
  6. विश्वकर्मा पूजा के दिन तामसिक भोजन से परहेज करना चाहिए.
error: