वट पूर्णिमा व्रत कब है 2021 Vat Purnima Vrat 2021 Date Time

वट पूर्णिमा अखंड सौभाग्य प्राप्ति उपाय Vat Purnima Vrat Puja Vidhi upay

Vat Purnima Vrat 2021 Date Time Vat Purnima Vrat 2021 Date Time – शास्त्रों के अनुसार जिस तरह सुहागन महिलाओं द्वारा पति की दीर्घायु के लिए वट सावित्री का व्रत रखा जाता है ठीक वैसे ही ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन वट पूर्णिमा का व्रत किया जाता है. इस दिन सभी सुहागन महिलाये पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखकर बरगद के वृक्ष और सावित्री सत्यवान का पूजन करती है. आज हम आपको साल 2021 में ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा के दिन रखे जाने वाले वट पूर्णिमा व्रत की शुभ तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा की विधि, और साथ ही जानेंगे इस दिन किये जाने वाले अखंड सौभाग्य प्राप्ति महाउपाय के बारे में |

वट पूर्णिमा व्रत तिथि शुभ मुहूर्त Vat Purnima Vrat Shubh Muhurat 2021

  1. साल 2021 में वट पूर्णिमा का व्रत 24 जून गुरुवार के दिन रखा जाएगा|
  2. पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ होगी – 24 जून प्रातःकाल 03:32 मिनट पर|
  3. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी- 25 जून प्रातःकाल 12:09 मिनट पर|

वट पूर्णिमा पूजन विधि Vat Purnima Vrat Puja Vidhi

Vat Purnima Vrat 2021 Date Time- वट पूर्णिमा व्रत की सुबह स्नान के बाद सच्चे मन से व्रत का संकल्प करे वट पूर्णिमा व्रत की पूजा भी वट सावित्री व्रत की तरह ही की जाती है इस दिन विशेषकर बरगद वृक्ष के नीचे ही पूजा का विधान है सबसे पहले पूजा की तैयारी करे और एक बांस की टोकरी में सात तरह के अनाज रख ले अब एक दूसरी बांस की टोकरी में देवी सावित्री और सत्यवान की प्रतिमा रखे. अब बरगद वृक्ष की पूजा करे सबसे पहले वृक्ष पर जल चढ़ा कर कुमकुम, अक्षत चढ़ाये और सूत के धागे को वट वृक्ष के पांच, सात या बारह चक्कर लगाते हुए लपेटकर बांध ले. हर परिक्रमा पर एक चना वट वृक्ष में चढ़ाती जाय इसके बाद घर आकर शाम के समय व्रत कथा पढ़े अथवा सुने अब सुहाग की कामना करते हुए व्रत कथा सुनने के बाद सभी में चने व गुड् का प्रसाद बाँट ले.

वट पूर्णिमा व्रत नियम Importance of Vat Purnima Vrat niyam

  1. वट पूर्णिमा के व्रत में घर का माहौल और वातावरण शुद्ध और शांत रखना चाहिए किसी भी तरह अशुद्धि और घर में कलेश आदि नहीं करना चाहिए।
  2. इस व्रत को बरगद के वृक्ष का कोपल खाकर ही समाप्त करना चाहिए.
  3. वट पूर्णिमा का व्रत रखने से महिलाओं को पति की लम्बी आयु का वरदान मिलता है। इस व्रत को सच्चे मन से करना चाहिए किसी भी तरह के गलत विचार मन में नहीं आने देने चाहिए।
  4. जो भी लोग इस व्रत को रखते है विषेषकर उन्हें आज के दिन तामसिक भोजन से परहेज करना चाहिए और सात्विकता का ध्यान रखना चाहिए।

अखंड सौभाग्य उपाय Vat Purnima upay

  1. जिस तरह वट सावित्री व्रत में अखंड सौभाग्य प्राप्ति के लिए कुछ उपाय बताये गए है ठीक उसी तरह वट पूर्णिमा पर भी यदि कुछ उपाय किये जाय तो महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता होता है आइये जानते है ये उपाय क्या है.
  2. वट पूर्णिमा के दिन बरगद के वृक्ष पर लाल या पीले रंग का सूट लपेटने से अखंड सौभग्य की प्राप्ति होती है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2021.

  1. अखंड सौभाग्य और पारिवारिक सुख के लिए आज के दिन वट वृक्ष की 108 बार परिक्रमा करना शुभ होता है.
  2. वट पूर्णिमा के दिन बरगद वृक्ष में मीठी चीजे चढाने से अखंड सौभाग्य और पारिवारिक सुख वृद्धि होती है.
  3. वट पूर्णिमा की रात चन्द्रमा को जल का अर्घ्य देकर व्रत पूर्ण करना चाहिए।
error: